Home Mohali Punjab News: Jail में Lawrence Bishnoi की इंटरव्यू मामले में DSP पर गिर सकती है गाज

Punjab News: Jail में Lawrence Bishnoi की इंटरव्यू मामले में DSP पर गिर सकती है गाज

0
Punjab News: Jail में Lawrence Bishnoi की इंटरव्यू मामले में DSP पर गिर सकती है गाज

मोहालीः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जेल से हुए इंटरव्यू का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। इस मामले में कई पुलिस अधिकारियों पर गाज गिर चुकी है। वहीं पंजाब सरकार ने सख्त एक बार फिर से लारेंस मामले में सख्ती से कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल, पंजाब के गृह विभाग ने डीएसपी को बर्खास्त करने की सिफारिश की है। जिसमें पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के बाद ही यह सिफारिश की गई है। कोर्ट ने मामले में उच्च अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश दिए थे।

बता दें कि कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया था। डीएसपी गुरशेर सिंह को सेवा से बर्खास्त करने की सिफारिश करने का फैसला विशेष जांच टीम (एसआईटी) की सिफारिशों पर किया गया है, जिसकी अध्यक्षता विशेष डीजीपी (मानवाधिकार) प्रमोद कुमार ने की है। एसआईटी ने पाया कि विवादास्पद साक्षात्कार मार्च 2023 में प्रसारित हुआ था। यह वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुआ था, जब बिश्नोई 3-4 सितंबर 2022 को सीआईए खरड़ की हिरासत में था।

उस समय गुरशेर डीएसपी (इन्वेस्टिगेशन) थे। बिश्नोई पर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में उनकी कथित भूमिका के लिए जांच की जा रही थी। बताया जा रहा है कि गुरशेर को बर्खास्त करने की सिफारिश वाली फाइल मुख्यमंत्री भगवंत मान को फाइनल मंजूरी के लिए भेज दी गई है। अगर इसे मंजूरी दी जाती है, तो मामले में पहली बड़ी कार्रवाई होगी। इससे पहले सात अधिकारियों को निलंबित करने की कार्रवाई की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here