अस्पताल में उपचाराधीन मनवीर सिंह ने बताया कि उसने हाल ही में 12वीं कक्षा के पेपर दिए हैं और वह सरकारी स्कूल डेराबस्सी का छात्र है। पीड़ित के अनुसार, वह मास्टर मार्केट में किसी काम से गया हुआ था। इसी दौरान मोटरसाइकिलों पर सवार 5 युवक वहां पहुंचे। मनवीर का कहना है कि हमलावर उसके पुराने परिचित थे, जो सैदपुरा, परागपुर, दफरपुर और डेराबस्सी के रहने वाले हैं। मनवीर ने बताया कि आरोपियों के पास डंडे और किरपानों जैसे तेजधार हथियार थे। उन्होंने उस पर बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद राहगीरों ने उसे खून से लथपथ हालत में संभाला और तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि पीड़ित ने किसी भी पुरानी रंजिश से इनकार किया है, लेकिन हमले के कारणों को लेकर संदेह बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही है।View this post on Instagram