Home Mohali Punjab News: पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह हुए अस्पताल में भर्ती

Punjab News: पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह हुए अस्पताल में भर्ती

0
Punjab News: पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह हुए अस्पताल में भर्ती

मोहालीः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हुए। पिछले कुछ समय से उन्हें घुटनों में लगातार दर्द की शिकायत थी, जिसके कारण उनकी शारीरिक गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं। इसी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह के अस्पताल मे भर्ती होने की सूचना मिलने पर हरियाणा के दिग्गज भाजपा नेता अनिल विज उनका हाल जानने के लिए फोर्टिस अस्पताल पहुंचे। फोर्टिस के प्रवक्ता ने भी इस बात की पुष्टि की है कि वह अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों से परामर्श के बाद यह स्पष्ट हुआ कि उन्हें नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की आवश्यकता है।

अस्पताल प्रशासन ने उनके सभी आवश्यक टेस्ट किए, जिनमें ब्लड प्रेशर, हार्ट और अन्य जांचें शामिल थीं। रिपोर्ट सामान्य आने के बाद अब उनकी घुटने की सर्जरी की जाएगी। डाक्टरों का कहना है कि उम्र अधिक होने के कारण सभी स्वास्थ्य जांचें सावधानीपूर्वक की गईं। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और सर्जरी की तैयारी पूरी कर ली गई है। परिवार और समर्थकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह लंबे समय तक राजनीति से दूर चल रहे थे, क्योंकि उन्होंने अपना ऑपरेशन करवाया हुआ था। अक्टूबर 2025 में वह फरीदकोट और अन्य जगहों पर भाजपा के कार्यक्रमों में शामिल हुए, जहां उन्होंने कहा कि वे अब “फिट और एक्टिव” हैं और 2027 के चुनावों के लिए तैयार हैं।

उन्होंने ड्रग्स और गैंगस्टर मुद्दों पर बयान दिए और भाजपा को मजबूत करने की अपील की। 30 नवंबर को एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि “आई एम बैक इन द गेम” (मैं वापस खेल में हूं)। उन्होंने पंजाब की राजनीति, 2027 चुनावों की स्ट्रैटेजी, SAD-BJP गठबंधन की जरूरत और कांग्रेस में वापसी न करने की बात कही। यह उनकी एक्टिव रिटर्न की सबसे बड़ी घोषणा थी। लेकिन भाजपा छोड़ने की अफवाहों का खंडन किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here