Home Mohali Punjab News: GMADA के चीफ टाउन प्लानर ED की हिरासत में, पूछताछ जारी

Punjab News: GMADA के चीफ टाउन प्लानर ED की हिरासत में, पूछताछ जारी

0
Punjab News: GMADA के चीफ टाउन प्लानर ED की हिरासत में, पूछताछ जारी

मोहालीः पंजाब में कथित अधिग्रहण और सी.एल.यू. (चेंज ऑफ लैंड यूज) घोटाले को लेकर ईडी की दबाव और बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते ग्माडा के चीफ टाउन प्लानर पंकज बावा को ई.डी. ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार ई.डी. की टीम ने बावा से करोड़ों रुपए के संदिग्ध लेनदेन, जमीन सौदों और नियमों के विपरीत करवाए गए सी.एल.यू. मामलों को लेकर लंबी पूछताछ की है।

जानकारी मुताबिक, ग्माडा के सी.टी.पी. पंकज बावा पर आरोप है कि उन्होंने कई प्रभावशाली नेताओं और कारोबारियों से करीबी संबंध बनाकर किसानों से बेहद कम कीमत पर जमीनें खरीदवाई। बाद में उन्हीं जमीनों का सी.एल.यू. करवाकर उनकी कीमत कई गुना बढ़ा दी, जिससे करोड़ों रुपए का मुनाफा कमाया गया। जांच एजैंसियों को आशंका है कि इस पूरे नेटवर्क में कई अधिकारी, प्रॉपर्टी कारोबारी और राजनीतिक चेहरे शामिल हो सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार सैक्टर-69 स्थित पंकज बावा का घर देर रात तक बंद पड़ा रहा। ई.डी. की टीम ने उनकी पत्नी से भी पूछताछ की है और कुछ अहम दस्तावेजों तथा वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि ई.डी. के पास पहले से कई अहम जानकारियां और लेनदेन से जुड़े दस्तावेज मौजूद है, जिनके आधार पर यह कार्रवाई की गई। ई.डी. ने अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि जांच का दायरा आगे और बढ़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here