Home Mohali Punjab News: डंकी रूट से अमेरिका गए हरदीप की मौत, परिवार ने किया अंतिम संस्कार, एजेंट गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: डंकी रूट से अमेरिका गए हरदीप की मौत, परिवार ने किया अंतिम संस्कार, एजेंट गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News: डंकी रूट से अमेरिका गए हरदीप की मौत, परिवार ने किया अंतिम संस्कार, एजेंट गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोहालीः डेराबस्सी के गांव समगोली निवासी हरदीप सिंह की डंकी रूट से अमेरिका जाते समय दिल का दौरा पड़ने से मैक्सिको में मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर ट्रैवल एजेंट के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। अमेरिका जाने के लिए डंकी रास्ते पर 37 लाख रुपये खर्च किए थे। वहीं उसका शव भारत पहुंचने के बाद रिति रिवाज के साथ गांव में हरदीप का अतिंम संस्कार किया गया। भारत से कोलंबिया के जंगलों से होते हुए अमेरिका जाते समय 5 महीने पहले मारे गए डेराबस्सी के गांव समगोली निवासी हरदीप सिंह की बॉडी का इंडिया आने का इंतजार बना हुआ था।

बहरहाल डेराबस्सी पुलिस ने इस मामले में आरोपी एजेंट नितिन सैनी वास बरनाला को गिरफ्तार कर लिया है। डेराबस्सी कोर्ट में पेश करने पर उसका 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है। हरदीप का परिवार 37 लाख रुपये की ठगी का अलग शिकार हुआ है। पुलिस ने आरोपी एजेंट नितिन सैनी निवासी बरनाला और सुखविंदर सिंह सैनी निवासी भांखरपुर, डेराबस्सी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में एजेंट नितिन सैनी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सुखिवंदर की तलाश जारी है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

हरदीप सिंह जुलाई 2024 में घर से निकला था। एजेंटों ने उसे डंकी के रास्ते मैक्सिको सीमा पार कराकर अमेरिका पहुँचाने का आश्वासन दिया था लेकिन वहां एजेंटों ने कोई पैसा नहीं भेजा। मरने से पहले हरदीप ने एक वीडियो भी भेजी थी जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान, हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा और ज़िला पुलिस प्रमुख मोहाली से उक्त आरोपियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की थी। पुलिस ने कहा कि घटना में सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here