Home Mohali Punjab News: तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, तापमान में आई गिरावट, देखें वीडियो

Punjab News: तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, तापमान में आई गिरावट, देखें वीडियो

0
Punjab News: तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, तापमान में आई गिरावट, देखें वीडियो
मोहालीः पहाड़ों में बर्फबारी के चलते पंजाब में ठंड बढ़नी शुरू हो गई। वहीं आज सुबह से पंजाब भर में हो रही बारिश से तापमान में भारी गिरावट देने को मिली है। जालंधर सहित कई जिलों में देर शाम तक हल्की-हल्की बारिश हो रही है। वहीं मोहाली की बात करें तो वहां पर बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई। जिले के लोगों के लिए यह मनमोहक नजारा 3 से 4 मिनट के लिए ही देखने को मिला, लेकिन उसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। वहीं मौसम विभाग चंडीगढ़ ने यह संभावना जताई है कि बारिश का दौर कल भी जारी रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। बारिश से पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह सामान्य के पास बना है। सबसे कम 4 डिग्री का न्यूनतम पारा पठानकोट व फरीदकोट का दर्ज किया गया। हालांकि, पंजाब में दिन के तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 2 डिग्री ऊपर बना है। सबसे अधिक 23.9 डिग्री का पारा पठानकोट का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री, लुधियाना का 22.5, पटियाला का 23.1, बठिंडा का 21.0, गुरदासपुर का 22.5, बरनाला का 21.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 5.7 डिग्री, लुधियाना का 7.4, पटियाला का भी 7.4 डिग्री, बठिंडा का 6.7 डिग्री, बरनाला का 6.9 डिग्री, फाजिल्का का 4.8 डिग्री, फिरोजपुर का 5.7 डिग्री, मोगा का 6.4 डिग्री दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here