Home Mohali Punjab News: Lawrence की Interview के मामले में तत्कालीन SSP को लेकर हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार

Punjab News: Lawrence की Interview के मामले में तत्कालीन SSP को लेकर हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार

0
Punjab News: Lawrence की Interview के मामले में तत्कालीन SSP को लेकर हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार

मोहालीः गैंगस्टर लॉरेंस के टीवी इंटरव्यू मामले की पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में आज हुई सुनवाई में माननीय जज ने पंजाब सरकार को फटकार लगाई। दरअसल इस मामले को लेकर कोर्ट ने सरकार ने पूछा कि उस समय तत्कालीन एसएसपी पर अभी तक उनके द्वारा कार्रवाई क्यों नहीं की गई। अदालत ने कहा कि जब जेल में अपराध होता है तो जेल वार्डन को सस्पेंड किया जाता है। लेकिन एसएसपी पर कार्रवाई नहीं की गई है। इसी तरह अदालत ने यह भी पूछा कि पंजाब पुलिस को गैंगस्टर के इंटरव्यू का कैसे पता चला। मामले की अगली सुनवाई 10 दिसंबर तय की गई है।

लॉरेंस का पहला इंटरव्यू 14 मार्च 2023 को ब्रॉडकास्ट हुआ था। इसमें लॉरेंस ने सिद्धू मूसेवाला का कत्ल करवाने की बात कबूल की थी। लॉरेंस का कहना था कि मूसेवाला सिंगिंग के बजाय गैंगवार में घुस रहा था। उसके कॉलेज फ्रैंड अकाली नेता विक्की मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल में भी मूसेवाला का हाथ था, इसलिए उसे मरवाया। SIT रिपोर्ट के मुताबिक ये वही इंटरव्यू है, जो उसने CIA की कस्टडी से दिया।

लॉरेंस ने अपने दूसरे इंटरव्यू में जेल के अंदर से इंटरव्यू देने का सबूत भी दिया था। उसने अपनी बैरक भी दिखाई और बताया कि उसे बाहर नहीं जाने दिया जाता, लेकिन मोबाइल भी उसके पास आ जाता है और सिग्नल भी। लॉरेंस ने अपने इंटरव्यू में कहा कि रात के समय जेल के गार्ड बहुत कम आते-जाते हैं, इसीलिए वह रात को कॉल कर लेता है। लॉरेंस ने मोबाइल के अंदर आने के बारे में भी जानकारी दी थी। लॉरेंस के अनुसार मोबाइल बाहर से जेल के अंदर फेंके जाते हैं। कई बार जेल स्टाफ उन्हें पकड़ भी लेता है, लेकिन अधिकतर बार मोबाइल उस तक पहुंच जाता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here