Home Mohali Punjab News: इंसानियत शर्मसार! इलाज के बहाने नाबालिग से जबरन संबंध बनाने के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: इंसानियत शर्मसार! इलाज के बहाने नाबालिग से जबरन संबंध बनाने के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News: इंसानियत शर्मसार! इलाज के बहाने नाबालिग से जबरन संबंध बनाने के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार, देखें वीडियो

जीरकपुरः पंजाब के गांव सनोली में इलाज के बहाने नाबालिग लड़की के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने डॉ. रविंदर कुमार तिवाड़ी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया दोषी गांव में आरके तिवाड़ी क्लीनिक चलाता है। शिकायत के अनुसार बीते दिन दोपहर लड़की बीमारी के कारण दवा लेने क्लीनिक गई थी। आरोप है कि जांच के बहाने डॉक्टर ने क्लीनिक बंद कर दिया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाये।

घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने पूरी घटना अपने परिवार को बताई, फिर माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डॉ. तिवाड़ी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्य इकट्ठे किए जा रहे हैं। नाबालिग से जुड़े मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here