Home Mohali Punjab News: JCB ड्राइवर ने 2 साल की बच्ची को कुचला, देखें वीडियो

Punjab News: JCB ड्राइवर ने 2 साल की बच्ची को कुचला, देखें वीडियो

0
Punjab News: JCB ड्राइवर ने 2 साल की बच्ची को कुचला, देखें वीडियो

मोहालीः जिले के नवां ग्राउंड के पास स्थित सिंघन देवी कॉलोनी में बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक JCB मशीन की चपेट में आने से 2 साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, बच्ची कॉलोनी के पास खेल रही थी, तभी वहां काम कर रही JCB मशीन के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे कुचल दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि JCB चालक उस समय मोबाइल फोन पर व्यस्त था, जिसके कारण उसे बच्ची दिखाई नहीं दी और यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने बच्ची को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक बच्ची के पिता रामवीर सिंह ठेकेदारी का काम करते हैं। उन्होंने प्रशासन से आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं रामवीर ने आरोप लगाए हैं कि उन्होंने पहले कई बार जेसीबी मालिक को आप्रेटर की शिकायत दी थी कि वह दिन में ही शराब पीकर काम करता है, लेकिन उसकी कही सुनवाई नहीं हुई। अब उनके साथ इतनी बड़ी घटना हो गई है। घटना के बाद से परिवार और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने आरोपी JCB चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान राकेश निवासी नांडा के रूप में हुई है और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here