Home Mohali Punjab News: कबड्‌डी खिलाड़ी संदीप लुधड़ AAP Party में हुए शामिल

Punjab News: कबड्‌डी खिलाड़ी संदीप लुधड़ AAP Party में हुए शामिल

0
Punjab News: कबड्‌डी खिलाड़ी संदीप लुधड़ AAP Party में हुए शामिल

मोहालीः पंजाब में 2027 के चुनावों से पहले सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। ऐसे में सभी पार्टियों की नजरें चुनावों की जीत पर टिकी हुई है। वहीं आप पार्टी लगातार दिग्गज खिलाड़ियों को पार्टी में शामिल करके गांवों में पकड़ मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी के चलते आज फिर सीएम भगवंत मान की अगुवाई में एक खिलाड़ी को पार्टी में शामिल किया गया। इस दौरान सीएम मान के ओएसडी राजवीर सिंह घुम्मण और खादी बोर्ड के चेयरमैन काकू आहलूवालिया भी उपस्थित थे।

सीएम भगवंत मान ने पोस्ट साझा कर कहा कि पार्टी के परिवार में आज एक और बहुत ही शानदार वृद्धि हुई है। पंजाब की शान और होनहार खिलाड़ी संदीप लुधड़ जी ने आज पार्टी में शामिल होकर हमारा मान बढ़ाया है। मैं पार्टी की ओर से उनका हार्दिक स्वागत करता हूं। खेल के मैदानों में पंजाब का नाम रोशन करने वाले ऐसे जवानों का साथ हमें ‘रंगला पंजाब’ बनाने की मुहिम में और ताकत देगा। उनके अनुभव से युवा खिलाड़ियों को खेलों की ओर प्रेरित करने में बड़ी मदद मिलेगी। आओ हम सभी मिलकर पंजाब की युवा शक्ति और खेलों को और ऊंचाइयों पर ले जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here