Blog

  • पंजाबः पराली जलाने की घटनाओं में हो रही लगातार बढ़ोतरी, ताजा आंकड़े आए सामने 

    पंजाबः पराली जलाने की घटनाओं में हो रही लगातार बढ़ोतरी, ताजा आंकड़े आए सामने 

    चंडीगढ़ः पंजाब में  इस बार पराली जलाने के मामले रिकॉर्ड तोड़ देंगे। दरअसल, ये आंकड़े दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। पंजाब में पराली जलाने के कुल मामले 1319 पहुंच गए हैं। वहीं शनिवार को सबसे ज्यादा 15 मामले अमृतसर से सामने आए हैं, जबकि पटियाला से 12, संगरूर से 11, फिरोजपुर से 8, फतेहगढ़ साहिब से 7, तरनतारन से 3 और सबसे कम एक मामला बरनाला से सामने आया है। शनिवार को 82 मामले दर्ज किए गए हैं।

    पराली जलाने के बीच राज्य के शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) स्तर भी बढ़ रहा है। शनिवार को बठिंडा में AQI 182, लुधियाना में 151, पटियाला में 119, मंडी गोबिंदगढ़ में 115, जालंधर में 86 और खन्ना में 104 दर्ज किया गया। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन आदर्श पॉल विग के मुताबिक, बोर्ड लगातार किसानों को जागरूक करने के साथ-साथ निगरानी भी कर रहा है। पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माना और जुर्माना लगाया जा रहा है।

    उधर, पंजाब सरकार पर्यावरण प्रदूषण को रोकने और किसानों को धान की पराली को आग न लगाने के लिए जागरूक करने के लिए जिले में चलाई जा रही जागरूकता वैनों के माध्यम से गांवों में जागरूकता अभियान जोरों से चलाया जा रहा है। इस जागरूकता अभियान में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारी लगातार गांवों में किसानों को पराली को आग लगाने की बजाय खेत में ही मिलाने के लिए जागरूक कर रहे हैं।

    यह जानकारी देते हुए श्री फतेहगढ़ साहिब के मुख्य कृषि अधिकारी रंगील सिंह ने बताया कि इन जागरूक वैनों के माध्यम से जहां किसानों को जागरूक किया जा रहा है, वहीं पराली प्रबंधन के लिए सब्सिडी वाली कृषि मशीनरी के प्रयोग के बारे में तकनीकी जानकारी भी दी जा रही है। मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि चेतना वैन के माध्यम से खमाणों ब्लॉक के गांव लोगोमाजरी, रेउना ऊंचा, रेउना नींवा, बहलोलपुर, जलवेड़ी गहलां और खमानो ब्लॉक के गांव जावंधा, नानोवाल, बड़वाला, खेड़ी भाई की, जय सिंह वाला आदि गांवों के किसानों को पराली को आग न लगाने के लिए जागरूकता अभियान में अधिक से अधिक सहयोग देने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग ने फसल अपशिष्ट के कुशल प्रबंधन और आधुनिक कृषि मशीनरी के बारे में आवश्यक साहित्य भी छपवाया है, जिसे इन जागरूकता वैनों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाया जा रहा है।

  • पंजाबः अहम खबर, सरकारी अस्पताल में बच्‍चे की मौत के मामले में OPD के साथ-साथ OT सेवाएं भी हुई बंद

    पंजाबः अहम खबर, सरकारी अस्पताल में बच्‍चे की मौत के मामले में OPD के साथ-साथ OT सेवाएं भी हुई बंद

    अमृतसरः गुरु नानक देव अस्पताल (जीएनडीएच) में पिछले सप्ताह शुक्रवार को 4 वर्षीय बच्चे की मौत का मामला लगातार गर्माता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल, बच्चे की मौत के मामले में रेजिडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) की हड़ताल चल रही है, क्योंकि डाक्टरों का कहना है कि बच्चे की मौत के बाद उसके स्वजनों ने जेआर डा. धानूष सुंदरम के साथ झगड़ा हुआ था, जिसमें डाक्टर को इंसाफ नहीं मिल रहा है। उसी की वजह से आरडीए को आज लगातार चौथे दिन भी इंसाफ दिलाने के मकसद से हड़ताल जारी रखनी पड़ी है।

    इस दौरान वी वांट जस्टिस, स्टॉप वायलेंस, वी क्योर वी केयर के साथ-साथ सेव और लाइवस सो देट वी कैन सेव यू के स्लोगन लेकर जूनियर डॉक्टर (जेआर) (जीएनडीएच) परिसर में आवाज बुलंद कर रहे हैं। पहले दिन से ही उनकी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है, जिसके चलते अपनी जायज मांग को पूरा करवाने के मकसद से उन्हें मजबूरन हड़ताल करनी पड़ी है। घटना के तुरंत बाद ही पहले दिन से डाक्टर आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर अड़े हुए हैं, जोकि न होने पर दूसरे दिन से डाक्टरों ने आउटडोर पेशेंट (ओपीडी) को बंद करवाया था, जिसमें जूनियर डाक्टरों की हड़ताल होने की वजह से सीनियर डाक्टरों ने ओपीडी को प्रभावित नहीं होने दिया था। भले ही ओपीडी स्लिप काउंटरों पर आने वाले नए मरीजों की ओपीडी स्लिप नहीं बन पाई थी, मगर पुरानी ओपीडी स्लिप को देखकर सीनियर डॉक्टर ने मरीजों का चेकअप किया था।

    उसके बाद सोमवार से आरडीए ने इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अस्पताल में चलने वाले सभी ही आपरेशन थिएटर (ओटी) में भी सहयोग न करने फैसला लिया था, जिसके चलते आज कोई भी ओटी या ओपीडी नहीं चल रही है। आरडीए की हड़ताल में जीएनडीएच सहित ईएनटी एंड आई के साथ ही साथ डेंटल व चेस्ट एंड टीबी के साथ ही साथ मेंटल अस्पताल में तैनात डॉक्टर भी आज हड़ताल में आकर बैठ गए हैं, जिसकी वजह से मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं जारी रहने की वजह से किसी भी ऐसे मरीज को दिक्त दरपेश नहीं आ रही है, जिससे किसी मरीज की जान को कोई खतरा हो।

  • चर्चित निठारी कांड के दोषियों के बारे में हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला

    चर्चित निठारी कांड के दोषियों के बारे में हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला

    नई दिल्ली : नोएडा के चर्चित निठारी कांड में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निठारी कांड में दोषी करार दिए गए सुरेंद्र कोली और मनिंदर सिंह पंढेर को तमाम मामलों में बरी कर दिया है।  सुरेंद्र कोली को 12 और मनिंदर सिंह पंढेर को 2 मामलों में मिली फांसी की सजा को हाईकोर्ट ने रद्द किया।  हाईकोर्ट ने गाजियाबाद की सीबीआई कोर्ट द्वारा सुनाई गई फांसी की सजा की रद्द की। हाईकोर्ट ने दोनों आरोपियों को इन मामलों में बरी किया।

    हाईकोर्ट ने दोनों दोषियों की 14 अर्जियों पर सुनाया फैसला। सुरेंद्र कोली ने 12 मामलों में मिली फांसी की सजा के खिलाफ अपील दाखिल की थी।  जबकि मनिंदर सिंह पंढेर ने 2  मामलों में मिली सजा के खिलाफ अर्जी दाखिल की थी।

    इस आधार पर किया बरी
    हाईकोर्ट ने सीधे तौर पर कोई सबूत और गवाह नहीं होने के आधार पर दोषियों को बरी किया। इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले से सीबीआई को बड़ा झटका लगा।  हालांकि रिंपा हलदर मर्डर केस में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट दोनों ने ही सुरेंद्र कोहली की फांसी की सजा को बरकरार रखा था. इन्हीं सबूतों के आधार पर रिंपा हलदर मर्डर केस में दोनों को फांसी की सजा मिली थी।

  • जालंधरः पटाखा व्यापारियों के लिए अहम खबर, प्रशासन ने जारी किए सख्त आदेश

    जालंधरः पटाखा व्यापारियों के लिए अहम खबर, प्रशासन ने जारी किए सख्त आदेश

    जालंधर, ENS: दीवाली का त्यौहार पास आते ही पटाखों को लेकर प्रशासन द्वार सख्ती शुरू हो गई है। इसी के तहत जहां पूरे राज्य में पटाखों को लेकर विभिन्न गाइडलाइंस जारी की गई है, वहीं जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा पटाखा निर्माताओं और बेचने वालों को सख्त हिदायत जारी की है। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस अंकुर गुप्ता ने कहा कि पटाखा निर्माता पटाखे के पैकेट पर आवाज का लेवल डेसिबल्स में प्रिंट करेंगे। वहीं, शहर में कमिश्नरेट पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 144 लागू करने के आदेश दिए हैं।

    इसकी उल्लंघना करने वाले पर सख्त कार्रवाई के आदेश हैं। बता दें कि पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्त गाइडलाइंस है कि एरिया में सिर्फ ग्रीन पटाखे ही चलाए जाएं। जिसे लेकर हर राज्य की सरकार अपने-अपने स्तर पर काम कर रही है। जालंधर पुलिस ने भी इसी क्रम में उक्त पाबंदियां लागू की है। जारी आदेशों में कहा गया है कि राज्य में लड़ी वाले पटाखे और सीरीज में चलने वाले पटाखों के निर्माण, स्टाक, डिस्ट्रीब्यूशन और बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी। राज्य में सिर्फ ग्रीन पटाखे ही बिक सकेंगे।

    इन पटाखों की बिक्री भी लाइसेंस धारक दुकानदार ही कर पाएंगे। कोई भी लाइसेंस धारक अगर प्रतिबंधित पटाखे बेचता हुआ पाया गया तो उस पर सख्त कार्रवाई के आदेश हैं। दीवाली की रात 8 से 10 बजे तक, गुरु पर्व पर सुबह 4 से 5 बजे तक और रात 9 से 10 बजे तक पटाखे चला सकेंगे। इसी तरह क्रिसमिस के दौरान 25 और 26 दिसम्बर को रात 11.55 से लेकर 12.30 बजे तक, और नववर्ष पर रात 11.55 से 12.30 बजे तक पटाखे चलाने की अनुमति दी गई है। अगर कोई इन आदेशों का उल्लंघन करता पकड़ा गया तो उस पर केस दर्ज किया जाएगा।

  • PGI के एडवांस आई-सेंटर में लगी आग, एक सप्ताह में दूसरी घटना, देखें वीडियो

    PGI के एडवांस आई-सेंटर में लगी आग, एक सप्ताह में दूसरी घटना, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पीजीआई संस्थान में एक बार फिर से आग लगने का मामला सामने आया है। जहां पर सोमवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दे दी गई है। जिसके बाद करीब 5-6 फायर टैंडर मौके पर पहुंचे हैं औऱ आग बुझाने की कोशिशें कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पीजीआई के एडवांस आई सेंटर में यह आग लगी है। फिलहाल, राहत और बचाव का काम जारी है और अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

    जानकारी के अनुसार, पीजीआई के एडवांस आई सेंटर की यह घटना है। बताया जा रहा है कि एक दम से शॉर्ट सर्किट हुआ और फिर आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरातफर मच गई। इस दौरान सेंटर में धुआं फेल गया और फिर सेंटर के शीशे तोड़ने पड़े। वहीं, मरीजों को पार्किंग एरिया में ले जाया गया। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं, किसी भी मरीज के झुलसने की खबर नहीं है।

    गौरतलब है कि इससे पहले, 9 और 10 अक्तूबर की मध्य रात्रि को भी पीजीआई में आग लग गई थी। 6 दिन पहले पीजीआई के नेहरू अस्पताल में भी भीषण आग लगी थी, जिसमें 400 से ज्यादा मरीजों को रेस्क्यू कर निकाला गया था। अब तक पीजीआई की जांच कमेटी उस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। इसी बीच एडवांस हाई सेंटर में आग लगी है और ऐसे में पीजीआई पर सवाल उठ रहे हैं।

  • गुब्बारे में हवा भरते वक्त फटा गैस सिलेंडर, एक की मौत, 11 बच्चे घायल

    गुब्बारे में हवा भरते वक्त फटा गैस सिलेंडर, एक की मौत, 11 बच्चे घायल

    लातूरः महाराष्ट्र के लातूर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां गुब्बारा फुलाते समय गैस सिलेंडर फट गया और गुब्बारा बेचने वाले की जगह पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, यह खौफनाक घटना रविवार शाम को लातूर शहर के तावरजा कॉलोनी इलाके में हुई। इस हादसे से इलाके में सनसनी मची हुई है। इस हादसे के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, गुब्बारे में भरने वाला नाइट्रोजन हीलियम गैस सिलेंडर का जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट में गुब्बारे बेचने वाले की मौके पर ही मौत हो गई।

    खबर सामने आई है कि गुब्बारे लेने आए 11 बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि हादसे में मौत हुई उस शख्स का नाम राम इंगले है जिसकी उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है। वह बीड जिले के वाघाला-राडी का रहने वाला था। वह आज लातूर के तावरजा कॉलोनी में गुब्बारे बेचने आया था। लेकिन गुब्बारा भरते वक्त सिलेंडर फट गया और ये दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया। ऐसे में अब इस हादसे के बाद घायल बच्चों का लातूर के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच देर रात कलेक्टर ने घायल बच्चों से मुलाकात की और उनसे पूछताछ की है। घायल बच्चों के माता-पिता की मांग है कि सरकार ऐसे अनधिकृत विस्फोटक ले जाने वाले फेरीवालों पर तुरंत प्रतिबंध लगाए। इस घटना से पुरे लातूर में हड़कप मचा हुआ है।

  • मंदिर में हवन के धुएं से उड़ी मधुमक्खियां, 25 लोग घायल

    मंदिर में हवन के धुएं से उड़ी मधुमक्खियां, 25 लोग घायल

    नई दिल्ली : मध्यप्रदेश के श्योपुर में एक माता के मंदिर पर हवन कर रहे श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला बोल दिया। इस हमले में बूढ़े, बच्चे और महिलाओं सहित 25 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए बड़ौदा के सामुदायिक अस्पताल और श्योपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी जख्मी लोगों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही हैदरअसल श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रांगण में जैसे ही हवन करना शुरू किया, वैसे ही धुआं उड़ने से मधुमक्खियों ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दियाघटनाक्रम श्योपुर जिले के बड़ौदा अंचल के चंद्रपुरा गांव के पास स्थित माता के मंदिर का है

    जहां 40 से ज्यादा श्रद्धालु नवरात्रि के दिन माता के मंदिर पर हवन करने के लिए पहुंचे थेइन श्रद्धालुओं में बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं। इसी दौरान कुछ लोगों ने वहां पर हवन करना शुरू कर दिया। मध्यप्रदेश के श्योपुर में एक माता के मंदिर पर हवन कर रहे श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला बोल दिया। इस हमले में बूढ़े, बच्चे और महिलाओं सहित 25 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए बड़ौदा के सामुदायिक अस्पताल और श्योपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी जख्मी लोगों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। मधुमक्खियों के हमले के दौरान मंदिर पर अफरातफरी का माहौल मच गया।

    घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है चंद्रपुरा गांव निवासी श्रद्धालुओं को कहना है कि हवन करते ही मधुमक्खियों ने हमला कर दिया इससे महिला और बच्चों सहित 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैंचंद्रपुरा गांव निवासी मुकेश कुशवाह का कहना है कि मधुमक्खियों के हमले से 25 लोग घायल हो गए हैं इनमें महिला और बच्चे भी शामिल हैं

  • जालंधरः रामामंडी में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

    जालंधरः रामामंडी में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

    जालंधर, ENS: रामा मंडी के पास सुबह करीब साढ़े आठ से पौने 9 के बीच एक भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक सिर बुरी तरह से कुचला गया। बताया जा रहा है कि जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रशांत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र करीब 30 से 32 साल के आसपास है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही थाना जालंधर कैंट और बारादरी की पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंच गई थी।

    मिली जानकारी के अनुसार पल्सर बाइक सवार युवक नीले रंग की टी-शर्ट पहने हुए रामामंडी से जालंधर सिटी की ओर जा रहा था। जब वह आर्मी हेडक्वार्टर्स के पास पहुंचा तो उसका बाइक हादसे का शिकार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना कैंट की एसएचओ ने बताया कि मृतक के परिवार को मामले की जानकारी दे दी गई है। जोकि जल्द थाने पहुंच रहे हैं। जांच के बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। फिलहाल यह नहीं क्लियर हो पाया है कि उक्त बाइक सवार का एक्सीडेंट कैसे हुए। वहीं, मृतक का बाइक भी पुलिस ने कब्जे में लिया है और शव को भी पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • पंजाबः रामलीला में बदमाशों का हमला, कुर्सियां ​​तोड़ी, टेंट फाड़े, कलाकार पीटे, देखें वीडियो

    पंजाबः रामलीला में बदमाशों का हमला, कुर्सियां ​​तोड़ी, टेंट फाड़े, कलाकार पीटे, देखें वीडियो

    लुधियानाः जवाहर कैंप में आयोजित रामलीला पर अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने जमकर मंच पर तोड़फोड़ करते हुए कुर्सियां तोड़ी और टेंट फाड़ दिए। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने यहां तक कि कलाकारों के साथ भी मारपीट की। कलाकारों ने भाग कर जान बचाई है। इस वारदात से एक दिन पहले नशेड़ियों ने रामलीला के दौरान पार्क में बैठी महिलाओं को पत्थर मार कर उनसे छेड़खानी की थी। इस दौरान रामलीला प्रबंधकों ने उन्हें ऐसा करने से रोका था।

    इसके बाद सभी युवक वहां से भाग गए थे। लेकिन बीती रात उन्हीं युवकों ने रामलीला शुरू होते ही मंच पर हमला शुरू कर दिया। युवकों ने रामलीला में खलल डालते हुए तोड़फोड़ शुरू दी। प्रबंधक राज कुमार खैहरा ने कहा कि इस हमले से भक्तों को ठेस पहुंची है। रामलीला आयोजित करने की मंजूरी आयोजकों ने प्रशासन से नहीं ली थी। इस संबंध में राज कुमार ने कहा कि पुलिस को वह हर साल की तरह इस साल भी पत्र दे आए थे। हर बार पुलिस द्वारा सुरक्षा का प्रबंध किया जाता है, लेकिन इस बार कोई प्रबंध नहीं है।

    सरेआम गुंडागर्दी रामलीला मंच पर देखने को मिली है। श्री रामलीला ड्रामेटिक क्लब के प्रधान सुभाष गांधी ने कहा कि दो दिनों से शरारती लोग पार्क में ताश खेल रहे थे। इन्हें समझाया भी गया था। राम जी और हनुमान जी का रोल करने वाले कलाकारों से मारपीट की गई है। सुभाष गांधी ने कहा कि पिछले 50 साल से वह रामलीला का आयोजन कर रहे हैं। 50 साल में पहली बार हुआ है कि उनकी रामलीला पर हमला हुआ है। घटना स्थल पर चौकी कोचर मार्केट की पुलिस पहुंची। चौंकी इंचार्ज मुताबिक आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिली धरती

    सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिली धरती

    पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पिथौरागढ़ के पास सोमवार को 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 40 किलोमीटर उत्तर पूर्व में था। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ में 5 किमी की गहराई पर आया। बता दें, इससे पहले रविवार को करीब 4 बजे दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्कूल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई थी। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र हरियाणा का फरीदाबाद था।