जालंधरः रामामंडी में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

जालंधर, ENS: रामा मंडी के पास सुबह करीब साढ़े आठ से पौने 9 के बीच एक भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक सिर बुरी तरह से कुचला गया। बताया जा रहा है कि जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रशांत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र करीब 30 से 32 साल के आसपास है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही थाना जालंधर कैंट और बारादरी की पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंच गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार पल्सर बाइक सवार युवक नीले रंग की टी-शर्ट पहने हुए रामामंडी से जालंधर सिटी की ओर जा रहा था। जब वह आर्मी हेडक्वार्टर्स के पास पहुंचा तो उसका बाइक हादसे का शिकार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना कैंट की एसएचओ ने बताया कि मृतक के परिवार को मामले की जानकारी दे दी गई है। जोकि जल्द थाने पहुंच रहे हैं। जांच के बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। फिलहाल यह नहीं क्लियर हो पाया है कि उक्त बाइक सवार का एक्सीडेंट कैसे हुए। वहीं, मृतक का बाइक भी पुलिस ने कब्जे में लिया है और शव को भी पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *