Blog
-

आज भी नहीं मिला नगर परिषद बद्दी को अध्यक्ष
बददी/सचिन बैंसल: नगर परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव अब 22 जुलाई तक टल गया है। गुरुवार को एसडीएम ने चुनाव के लिए बैठक बुलाई थी। बैठक में भाजपा और आजाद पार्षदों ने पूरी तरह किनारा कर लिया वहीं कांग्रेस के 4 पार्षद और विधायक रामकुमार वोटिंग के लिए पहुंचे। गौरतलब है कि एसडीएम दिव्यांशु ने गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए तिथि मुकर्रर की थी। ठीक 11 बजे एसडीएम नगर पालिका सभागार में पहुंचे। उस समय कांग्रेस के चार पार्षद सुरजीत सिंह, तरसेमच चंद, मोहन लाल व अजमेर कौर सदन में पहुंचे। उसके बाद वोटिंग के लिए विधायक रामकुमार भी सदन में पहुंचे। लेकिन जब एक घंटे इंतजार करने के बाद भाजपा के चार पार्षद मान सिंह, किरण गौतम, संतोष कुमारी, उर्मिला देवी व एक निर्दलय जस्सी सिंह नहीं पहुंचे तो एसडीएम ने कोरम अधूरा होने के कारण चुनाव स्थगन आदेश दे दिए। उसके बाद तुरंत उपमंडलाधिकारी नागरिक दिव्यांशु सिंघल ने अध्यक्ष पद के लिए तुरंत नई तिथि 22 जुलाई को निर्धारित कर दी जिसकी सूचना समस्त चुने हुए पार्षदों को दे दी गई। अब यह सारा सियासी ड्रामा शनिवार तक टल गया है और उस दिन यह देखना रोचक होगा कि प्रधान पद के चुनाव में अहम कडी निर्दलीय जस्सी चौधरी की क्या भूमिका रहेगी। जस्सी पूर्व में भाजपा के समर्थन से 1 साल प्रधान रह चुके हैं और 22 जून में उन्होने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और तब से यह पद खाली था। वहीं अगर जस्सी शनिवार को भी सदन से अनुपस्थित रहते हैं तो 4-4 का आकंडा होगा लेकिन विधायक को मत का अधिकार मिलने से यह पद कंाग्रेस के खाते में जाएगा। वहीं एसडीएम ने बताया कि आज कोरम अधूरा था और 22 जुलाई को कोरम पूरा हो न हो अध्यक्ष का चुनाव करवा दिया जाएगा। -

लाईफ विजय ह्यूमन राईट फाउंडेशन ने झुगी में रहने वाले लोगों को बांटे वस्त्र
बददी/सचिन बैंसल: लाईफ विजन ह्यूमन राईट फाउंडेशन की ओर से बद्दी के ओमेक्स अपार्टमेंट के साथ झुगी झोंपिडय़ों में रहने वाले गरीब लोगों को पुराने व नए कपड़े वितरित किए। संस्था के राज्य अध्यक्ष विकास झा, उपाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी और जिला अध्यक्ष संदीप ने यह वस्त्र वितरण का कार्य किया। इसके अलावा संस्था की ओर से पीडिड व्यक्तियों को न्याय न मिलने के कोर्ट के माध्यम से याचिका दायर करते है। यह संस्था पूरे देश में काम करती है। संस्था में मुख्यालय पश्चिम बंगाल में है। हिमाचल में बाढ़ पीढि़तों के लिए अपने व्यक्तिगत रूप से कडूवाना और गुल्लरवाला में छह सौ गरीब लोगो ंको राशन की कीटे बांटी।संस्था भविष्य मे भी गरीब लोगों को हितो में कार्य करती रहेगी। -

Bank of India में 9.24 करोड़ के Loan Scam मामले में 2 मैनेजरों सहित 27 पर FIR
जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में बैंक ऑफ इंडिया में लोन देने के नाम पर बड़ा स्कैम सामने आया है। इसे बैंक के ही दो ब्रांच मैनेजरों ने अंजाम दिया है। दो दर्जन से भी ज्यादा लोगों और कंपनियों को लोन देने के नाम पर इन दोनों मैनेजरों ने 9.24 करोड़ रुपए का घोटाला कर दिया। जांच में स्कैम पकड़े जाने के बाद बैंक ऑफ इंडिया के बिष्टुपुर ब्रांच के सीनियर मैनेजर ने दोनों आरोपी अधिकारियों सहित 27 व्यक्तियों और कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जिन दो ब्रांच मैनेजरों पर इस घोटाले का आरोप है, उनमें जमशेदपुर के कदमा उलियान ब्रांच में पदस्थापित रहे धीरज कुमार झा और धालभूमहढड के गोहारडांगरा ब्रांच के मैनेजर नीतेश शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि बैंक की रांची स्थित विजिलेंस टीम ने बीते मार्च महीने में कदमा उलियान स्थित ब्रांच का निरीक्षण किया था, जिसमें यह स्कैम पकड़ में आया। फिर तथ्यों की जांच-पड़ताल में यह बात सामने आई कि फर्जी लोन के आधार पर कुल 9.24 करोड़ रुपए की निकासी की गई है। दोनों ब्रांच मैनेजरों ने ग्राहकों और कंपनियों के नाम पर फर्जी कागजात बनवाए और उनके नाम पर लोन मंजूर कर अलग-अलग अकाउंट्स में रकम ट्रांसफर कर दी गई।
फर्जी लोन का यह स्कैम 2020 में ही शुरू हुआ था और यह सिलसिला मार्च 2023 तक चलता रहा। किसी के नाम पर दस तो किसी के नाम पर पचास लाख तक का फर्जी लोन सैंक्शन कर रकम ट्रांसफर की जाती रही। बताया जा रहा है कि जिनके नाम पर लोन सैंक्शन किया गया, उन्हें इनकी भनक भी नहीं लगी।
हालांकि, बैंक की ओर से जो एफआईआर दर्ज कराई गई है, उसमें उन सभी 27 लोगों और कंपनियों को भी आरोपी बनाया गया है, जिनके नाम पर लोन की रकम निकाली गई है। बहरहाल, एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी बैंक मैनजरों की तलाश की जा रही है।
-

जालंधरः दो पहिया वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार
जालंधर,ENS:सीआईए स्टाफ की पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर के गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से 3 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। आरोपियों की पहचान प्रेम कुमार निवासी गांव सुबाना, दीपक कुमार निवासी रस्ता मोहल्ला और निखिल के रूप में हुई है।
सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान पटेल चौक के पास मौजूद थी, जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली की आरोपी दीपक और निखिल चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने के लिए कपूरथला चौक से पटेल चौक की तरफ जा रहे है, जिन्हें उनकी टीम ने पटेल चौक से दबोच कर उनके क़ब्ज़े से चोरी किए हुए दो मोटरसाइकिल बरामद किए हैं।
इसी तरह उनकी टीम गश्त के दौरान बीएसएफ चौक के पास मौजूद थी जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली कि प्रेम कुमार चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने के लिए रामा मंडी की ओर से अली मोहल्ला मार्केट की तरफ जा रहा है । पुलिस ने प्रेम कुमार को चोरी की मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया।
-

जालंधरः अवैध शराब के साथ एक गिरफ़्तार
जालंधर, ENS: थाना बिलगां की पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से पुलिस को 98 बोतले अवैध शराब की बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान धर्मेंद्र सिंह उर्फ लड्डू निवासी थाना बिलगां के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई अवतार सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान बिलगां से गांव सगोंवाल की तरफ जा रही थी, जहाँ उन्होंने मोटरसाइकिल पर आ रही हूँ धर्मेंद्र को दबोच कर उसके क़ब्ज़े से उठने में उतरे बाद शराब की बरामद कर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित के खिलाफ इससे पहले भी चार मुक़दमे एक्साइज एक्ट के दर्ज हैं।
-
जालंधरः हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार
जालंधर, ENS: सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान राज कुमार उर्फ राजा निवासी ईश्वर नगर के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान पटेल चौक सहित स्कूल के पास मौजूद थी, जहां उन्हें एक पैदल चला आ रहा युवक पुलिस को देखकर पीछे भागने की कोशिश करने लगा।
पुलिस मुलाजिमों ने रोककर राज कुमार की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि आरोपित ये सप्लाई कहां से लेकर आया था और कहां देने जा रहा था।
-

जालंधरः हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार
जालंधर, ENS: सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान राज कुमार उर्फ राजा निवासी ईश्वर नगर के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान पटेल चौक सहित स्कूल के पास मौजूद थी, जहां उन्हें एक पैदल चला आ रहा युवक पुलिस को देखकर पीछे भागने की कोशिश करने लगा।
पुलिस मुलाजिमों ने रोककर राज कुमार की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि आरोपित ये सप्लाई कहां से लेकर आया था और कहां देने जा रहा था।
-

चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़िया तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
अम्ब में हुई चोरी का आरोपी पकड़े जाने से खुलीं परतें
ऊना/सुशील पंडित:उपमंडल अम्व के आदर्श नगर में हुई चोरी का सामान खरीदने के आरोप में पकड़े गए कबाड़िए को अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद आरोपित को वीरवार को अम्व अदालत में पेश किया था। यहां अदालत ने आरोपित को 22 जुलाई तक रिमांड का आदेश दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरी के मामले कुछ ओर भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं क्योंकि इस वारदात में एक से अधिक लोग शामिल रहे हैं। पुलिस द्वारा उन आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने इस चोरी में शामिल एक आरोपित सलीम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। रिमांड के दौरान सलीम की ही निशानदेही पर पुलिस ने बुधवार शाम को जिला ऊना के गांव नारी में कबाड़ की दुकान करने वाले कबाड़ी तजिंदर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कबाड़ी से चोरी का कुछ सामान भी बरामद किया है। चोरी को अंजाम देने वाले सलीम ने चोरी किए हुए सामान को गांव नारी के उक्त कबाड़ की दुकान करने वाले तजिंदर को बेचा था।आरोपित सलीम व उसके साथियों ने पांच और छह जुलाई की मध्यरात्रि को सुरेश चंद निवासी आदर्श नगर अम्व के सुने पड़े घर सेंधमारी करके रसोई से आटा चावल, गैस चूल्हे बर्तनों सहित सिलेंडर और घर में लगाया हुआ एसी, इनवर्टर, बाशिंग मशीन व फ्रिज के अलावा बाथरुम की टोंटियां तक चोरी कर अपने साथ ले गए थे। घर से चुराया हुआ पूरा सामान एक पिकअप ट्राले के भरकर ले गए थे। घटना के वारदात के समय घरवाले मोहाली स्थित अपने दूसरे घर गए हुए थे। इस मामले में अभी और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। -

पंजाब : पूर्व वित्त मंत्री की बड़ी मुश्किलें, विजिलेंस ने किया तलब
चंडीगढ़: पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को लेकर आ रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब विजीलैंस ने मनप्रीत बादल को तलब किया है। दरअअसल बठिंडा में एक प्रापर्टी मामले में विजीलैंस ने मनप्रीत बादल को सम्मन जारी किए हैं और मनप्रीत बादल को सोमवार को विजीलैंस दप्तर में पेश होने के लिए कहा गया है। दरअसल बठिंडा में एक प्रापर्टी मामले की जांच संबंधी मनप्रीत बादल को विजीलैंस ने तलब किया है। दरअसल मनप्रीत बादल के पास कुछ सरकारी जमीन है, जिसे कि उन्होंने अपनी सरकार के कार्यकाल दौरान बेचा है। इसी प्रापर्टी की खरीद संबंधी विजीलैंस ने जांच शुरू की है।
-

भूमिगत गैस विस्फोट से उखड़ी सड़क, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त, देखे चौकाने वाली CCTV
दर्दनाक हादसे में एक की मौत, 41 घायल
जोहान्सबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुए एक भूमिगत गैस विस्फोट में एक से कम एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 41 लोग घायल भी हुए हैं। ये हादसा बुधवार देर रात हुआ। जोहान्सबर्ग में सार्वजनिक सुरक्षा के लिए बनाई मेयरल कमेटी ने एक सदस्य ने ट्वीट कर कहा कि, “सार्वजनिक सुरक्षा के लिए एमएमसी डॉ मैगजीसिनी तश्वाकु ने घटनास्थल का दौरा किया और आपातकालीन सेवाओं को तुरंत मदद के लिए पहुंचने को कहा। साथ ही विस्फोट के कारणों की जान नुकसान के आंकलन के लिए कहा है।”
शहर में आपातकालीन प्रबंधन सेवाओं के प्रवक्ता, रॉबर्ट मुलौदज़ी ने पुष्टि की कि उन्होंने एक शव बरामद किया है जबकि अन्य घायल हैं। मुलौदज़ी ने ट्वीट कर कहा कि, “जॉबर्ग सीबीडी (केंद्रीय व्यापार जिला) के पास हुए विस्फोट में मारे गए शख्स का फायरफाइटर्स ने शव बरामद किया है। इस हादसे में घायल लोगों को घटनास्थल पर उपचार दिया गया और उसके बाद उन्हें आगे की चिकित्सा देखभाल के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।” टाइम्सलाइव की रिपोर्ट के मुताबिक, भूमिगत गैस में हुए धमाके के बाद इलाके में दहशत फैल गई। इस धमाके के बाद व्यस्त रहने वाली एक सड़क बुरी तरह से उखड़ गई और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, यही नहीं विस्फोट के चलते कई वाहर सड़क से दूर जाकर गिरे।
जॉबर्ग मेट्रो पुलिस विभाग (जेएमपीडी) ने विस्फोट के बाद कई सड़कों के बंद होने की पुष्टि की है। इसके साथ ही इस इलाके में वाहनों के आने जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। भूमिगत गैस विस्फोट के बाद जिन सड़कों को बंद किया गया है उनमें लिलियन न्गोई (ब्री) स्ट्रीट को पिक्सेली का सेमे (सॉयर) और वॉन वेइली स्ट्रीट के रास्ते शामिल हैं। इनके अलावा रहीमा मूसा और प्लिन स्ट्रीट के बीच लिलियन न्गोई स्ट्रीट को पार करने वाली सभी सड़कों को भी बंद कर दिया गया है। जिसमें सिमंड्स स्ट्रीट, हैरिसन स्ट्रीट, लवडे स्ट्रीट, रिसिक स्ट्रीट, जौबर्ट स्ट्रीट, एलॉफ स्ट्रीट और वॉन ब्रैंडिस स्ट्रीट शामिल हैं।
शहर के प्रवक्ता ज़ोलानी फ़िहला ने कहा कि, “लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और प्रभावित मार्गों पर यातायात को मोड़ने के लिए जेएमपीडी और पुलिस के अधिकारियों को घटनास्थल की घेराबंदी करने के लिए तैनात किया गया है।” बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब दक्षिण अफ्रीका में इस तरह का धमाका हुआ हो। इससे पहले 6 जुलाई को भी जोहान्सबर्ग में जहरीली गैस रिसाव में एक महिला समेत 16 लोगों की मौत हो गई थी।