जालंधरः हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

जालंधर, ENS: सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान राज कुमार उर्फ राजा निवासी ईश्वर नगर के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान पटेल चौक सहित स्कूल के पास मौजूद थी, जहां उन्हें एक पैदल चला आ रहा युवक पुलिस को देखकर पीछे भागने की कोशिश करने लगा। 

पुलिस मुलाजिमों ने रोककर राज कुमार की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी  को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि आरोपित ये सप्लाई कहां से लेकर आया था और कहां देने जा रहा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *