पुलिस अधिकारी ने बताया कि रेस्क्यू के दौरान लड़कियों से पूछताछ में पता चला है कि वह बंगाल की रहने वाली है। ऐसे में अब यह पता लगाया जाएगा कि इन्हें यहां पर कौन लेकर आया है, उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा। इसी के साथ इनके खिलाफ पहले दर्ज किए गए मामलों में क्या लिंक है, उसकी भी जांच की जाएगी। वहीं होटल के खिलाफ पहले दर्ज मामलों को लेकर अधिकारी ने कहा कि 2 साल पहले होटल के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच की जा रही है। जिसके बाद दर्ज मामले में धाराएं जोड़ी जाएगी।View this post on Instagram