Home Mohali Punjab News: लूटपाट करने वाला गिरोह ने 2 लोगों पर किया जानलेवा हमला, देखें वीडियो

Punjab News: लूटपाट करने वाला गिरोह ने 2 लोगों पर किया जानलेवा हमला, देखें वीडियो

0
Punjab News: लूटपाट करने वाला गिरोह ने 2 लोगों पर किया जानलेवा हमला, देखें वीडियो
मोहालीः जगतपुरा इलाके में एक बार फिर लूटपाट करने वाला गिरोह सक्रिय होता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ बदमाश एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक स्थानीय निवासी ने पीड़ित को बचाने की कोशिश की।
मदद के लिए आगे आए व्यक्ति पर आरोपियों ने बेरहमी से हमला कर दिया। बदमाशों ने उसके सिर पर वार किया,  जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के कारण उसके सिर से काफी खून बहने लगा। घटना यहीं नहीं रुकी। जब एक अन्य व्यक्ति घायल को बचाने और बीच-बचाव करने के लिए आगे आया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे भी बुरी तरह पीटा, जिससे वह लहूलुहान हो गया। 4 जून की बताई जा रही है घटना मिली जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना 4 जून की है। घटना के बाद घायलों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस कर रही मामले की जांच पुलिस मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here