Home Mohali Punjab News: तेज रफ्तार कार दुकान से टकराई, Driver गंभीर रूप से घायल, देखें CCTV

Punjab News: तेज रफ्तार कार दुकान से टकराई, Driver गंभीर रूप से घायल, देखें CCTV

0
Punjab News: तेज रफ्तार कार दुकान से टकराई, Driver  गंभीर रूप से घायल, देखें CCTV

मोहाली: खरड़ में देर रात एक तेज रफ्तार कार के दुकान से टकराने का मामला सामने आया है। इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, देर रात एक कार तेज़ रफ़्तार में सड़क से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और कार सड़क किनारे बनी एक दुकान में जा टकराई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि दुकान के बाहर लगा सामान और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में कार चालक को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसकी हालत को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

घटना की पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वायरल हुई फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कार काफी तेज़ रफ़्तार में आ रही थी और अचानक दुकान से जा टकराती है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चालक ने तेज़ रफ़्तार के कारण वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था या फिर उसके सामने अचानक कोई जानवर आ गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज के आधार पर हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here