Home Mohali Punjab News: फिर स्कूलों के समय में होगा बदलाव

Punjab News: फिर स्कूलों के समय में होगा बदलाव

0
Punjab News: फिर स्कूलों के समय में होगा बदलाव
मोहालीः पंजाब के स्कूलों में समय के बदलाव को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, कुछ दिन पहले सरकार द्वारा स्कूलों के समय में बदलाव किया गया था। उस दौरान स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से शुरू किया गया था, जबकि छुट्टी का समय 2.30 रखा गया था।
वहीं अब सर्दी बढ़ने के चलते एक बार फिर से स्कूलों के समय में जल्द बदलाव होने की संभावना है। ऐसे में कहा जा रहा हैकि जल्द ही प्राईमरी स्कूलों का नया समय 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक और हाई व सीनियर सैकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 9 से दोपहर 3.20 तक होने की संभावना है। कहा जा रहा है कि राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1 नवंबर से लागू होने के आसार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here