Home Mohali Punjab News: Civil Hospital में नौजवान की झूमते की वीडियो वायरल

Punjab News: Civil Hospital में नौजवान की झूमते की वीडियो वायरल

0
Punjab News: Civil Hospital में नौजवान की झूमते की वीडियो वायरल
मोहालीः खरड़ के सिविल अस्पताल में नौजवान द्वारा कथित तौर पर नशा सेवन का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अस्पताल के शौचालय में युवक ने कथित रूप से नशे का सेवन किया और अधिक मात्रा लेने के बाद बेहोश होकर टॉयलेट सीट पर गिर पड़ा। इस दौरान काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर अस्पताल स्टाफ को शक हुआ। जिसके बाद एक कर्मचारी ने ऊपर से झांककर देखा तो युवक बेसुध हालत में मिला।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

इस दौरान कर्मचारी द्वारा दरवाजा खटखटाया गया और बाद में दरवाजा खुलवाकर उसे बाहर निकाला गया। कर्मी ने घटना की वीडियो भी बनाई गई, जिसे शिकायत के साथ अधिकारियों को सौंपे जाने का दावा किया गया। इस मामले को लेकर वकील अभिषेक मल्होत्रा, एपीएस छिब्बर और तेजिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य विभाग और मानवाधिकार आयोग को शिकायत भेजकर एसएमओ डॉ. राजेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई और तबादले की मांग की है। वहीं एसएमओ डॉ. राजेश कुमार ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि अस्पताल को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और अस्पताल की स्थिति का कभी भी निरीक्षण कराया जा सकता है। गौरतलब है कि शिकायतकर्ताओं के अनुसार मई महीने में भी अस्पताल परिसर में नशा सेवन का मामला सामने आया था, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए थे। अब दोबारा सामने आई घटना ने अस्पताल प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here