Home Mohali Punjab News: Hotel में युवकों ने की तोड़फोड़, संचालक ने तीसरी मंजिल में छिपकर बचाई जान

Punjab News: Hotel में युवकों ने की तोड़फोड़, संचालक ने तीसरी मंजिल में छिपकर बचाई जान

0
Punjab News: Hotel में युवकों ने की तोड़फोड़, संचालक ने तीसरी मंजिल में छिपकर बचाई जान

जीरकपुरः ढकोली में पड़ती ममता एनक्लेव में स्थित होटल में देर रात हमला कर दिया और होटल में जमकर तोड़फोड़ की। रिसेप्शन पर बैठे व्यक्ति ने विरोध किया तो डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान जब हमलावर इकट्ठे होने लगे तो चारों फरार हो गए। होटल संचालक ने ऊपरी मंजिल में छुपकर जान बचाई। हमलावरों के फरार होने के बाद होटल संचालक ने रिसेप्शन पर बैठे घायल को ढकोली अस्पताल में भर्ती करवाया।

जहां उसके सिर पर करीब छह टांके लगाए गए। डाक्टरों ने इलाज के बाद सोमवार को घायल राकेश कुमार को छुट्टी दे दी थी। इस संबंध में बात करते हुए होटल संचालक बबलू मिश्रा ने बताया कि वह यहां कई वर्षों से होटल चला रहे हैं। 19 अक्टूबर को दो युवक होटल में रुकने आए थे और किसी दूसरे क्लाइंट से बहस हो गई थी। जिससे दोनों पक्षों का आपस में झगड़ा हो गया, इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर कर दी थी। इस दौरान हमलावर देख लेने की धमकी देकर फरार हो गए।

होटल संचालक बबलू मिश्रा ने बताया कि रविवार को रात करीब साढ़े 11 बजे चार युवक हाथों में बेसबॉल के डंडे लेकर आते दिखाई दिए तो समझ गया कि वह हमला करेंगे तो वह भागकर होटल की तीसरी मंजिल में छुप गया। इसके बाद चारों युवकों ने रिसेप्शन पर बैठे राकेश कुमार पर हमला कर दिया और बेसबाल के डंडों से खूब मारा और लहूलुहान कर फरार हो गए। इस दौरान वह रिसेप्शन के काउंटर व फ्रंट शीशे को बुरी तरह तोड़ चुके थे।

इसके बाद चारों हमलावर फरार होते हुए होटल के बहार खड़ी ग्राहक की गाड़ी के शीशे भी तोड़ गए। बबलू मिश्रा ने बताया कि सभी हमलावर स्थानीय हैं और पहले भी धमकियां दे चुके हैं। वह हमलावरों के नाम नहीं जानते हैं लेकिन सामने आने पर पहचान सकते हैं। इसकी शिकायत ढकोली पुलिस को दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि होटल संचालक की शिकायत आ गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here