Home Mohali पंजाबः अब कैबिनेट मंत्री को लेकर राज्यपाल ने सीएम को लिखी चिट्ठी

पंजाबः अब कैबिनेट मंत्री को लेकर राज्यपाल ने सीएम को लिखी चिट्ठी

0

चंडीगढ़ः पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और सीएम भगवंत मान में चिट्ठी के जरिये सवाल-जवाब का सिलसिला फिर शुरु हो गया है। दरअसल, इस बार राज्यपाल ने सीएम को यह पत्र किसी बिल या सत्र की मंजूरी को लेकर नहीं, बल्कि सुनाम विधायक और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को लेकर लिखा है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पूछा है कि आपके विधायक और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को सुनाम कोर्ट ने एक मामले में दोषी पाया है। उन्हें 2 साल की सजा हुई है, फिलहाल उन्हें हाई कोर्ट से स्टे नहीं मिला है, क्या आप विधायक की सदस्यता को लेकर कोई कार्रवाई कर रहे हैं? 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here