Home Mohali पंजाबः छत से गिरी डेढ़ साल की बच्ची, 2 घायल

पंजाबः छत से गिरी डेढ़ साल की बच्ची, 2 घायल

0

अबोहरः बुर्ज मुहार से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज दोपहर छत पर खेलते समय डेढ़ साल की बच्ची नीचे गिर गई। इस हादसे के दौरान छत से गिरी ईंटों से नीचे बैठी चाची भी घायल हो गई। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि इस घटना के कारण घायल बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्ची की हालत अधिक गंभीर होने पर उसे बच्चों के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

वहीं महिला संतोष को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाकर इलाज शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि आज दोपहर डेढ़ साल की बच्ची पूर्वी और उसकी दादी छत पर बैठकर धूप सेंक रहे थे। धूप सेंकने के दौरान अचानक दादी की आंख लगी गई। वहीं छत पर बच्ची के खेलने के दौरान बच्ची छत पर बनाई चारदीवारी सहित नीचे आ गिरी। इसी दौरान नीचे बैठी उसकी चाची संतोष पत्नी राकेश के ऊपर मलबा गिरने से वह लहूलुहान हो गई। उनका शोर सुनकर संतोष के देवर हरीचंद ने आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here