Home Mohali पंजाब : 50 लाख की हेरोइन सहित एक गिरफ्तार

पंजाब : 50 लाख की हेरोइन सहित एक गिरफ्तार

0

फिरोजपुर : सिटी पुलिस ने नशा तस्कर को 50 लाख रुपए की हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल की जा रही है, तांकि यह पता लगाया जा सके आरोपी कहां से यह नशा लेकर आता था। कहां इसे सप्लाई करता था। एसआई परमजीत कौर ने बताया कि वह पुलिस पार्टी को गश्त के दौरान एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया, जो कि पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और एकाएक पीछे मुड़कर वहां से भगाने का प्रयास करने लगा।

पुलिस पार्टी को आरोपी के ऊपर शक होने पर आरोपी को काबू कर उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी के पास से 97 ग्राम हेरोइन नशा बरामद हुआ। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम लखबीर सिंह उर्फ लक्खा पुत्र हरमेश सिंह निवासी जलालवाला टिब्बा थाना सदर फिरोजपुर बताया। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here