Home Mohali पंजाबः दो कारों की भीषण टक्कर में एक की मौ+त, कार के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

पंजाबः दो कारों की भीषण टक्कर में एक की मौ+त, कार के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

0

फिरोजपुरः नेशनल हाईवे नंबर 54 पर जीरा के गांव महियांवाला के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और दूसरी तरफ से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार से गाड़ी की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरी कार में सवार लोग घायल हो गए।

फरीदकोट की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर में सवार व्यक्ति बूटा सिंह ने पत्रकारों को बताया कि वह स्विफ्ट डिजायर कार नंबर पीबी 10 ईपी 3008 पर सवार होकर फरीदकोट से जीरा की ओर आ रहा था। इस दौरान जैसे ही वह गांव महियांवाला के पास पहुंचे तो अचानक दूसरी तरफ से तेज रफ्तार स्विफ्ट कार नंबर पीबी 22 ई 0602 ने उनकी कार को टक्कर मार दी। पीड़ित ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि उन्हें कुछ समझ ही नहीं आया। 

वहीं दूसरी ओर हादसे की जानकारी देते हुए रोड सेफ्टी फोर्स में तैनात कर्मचारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जीरा के महियांवाला गांव के पास एक हादसा हुआ है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और हादस में घायलों को अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया। वहीं मृतक के शव को मोर्चुरी में रखवा दिया गया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here