Home Mohali Punjab News : नशा तस्कर की लाखों की प्रॉपर्टी फ्रीज, देखें वीडियो

Punjab News : नशा तस्कर की लाखों की प्रॉपर्टी फ्रीज, देखें वीडियो

0
Punjab News : नशा तस्कर की लाखों की प्रॉपर्टी फ्रीज, देखें वीडियो

मोहाली: पुलिस ने मोहाली में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन किया। पुलिस द्वारा फेज-11 में एक तस्कर के घर को फ्रीज किया गया। प्रॉपर्टी के बाहर पुलिस ने फ्रीज करने संबंधी ऑर्डर लगा दिया है। वहीं, अब यह प्रॉपर्टी बिक नहीं पाएगी। प्रॉपर्टी की कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई जा रही है। राज्य पुलिस की तरफ से 192 प्रॉपर्टी की सूची बनाई गई, जो कि आने वाले समय में फ्रीज की जानी है।

नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किए गए हरदीप धीमान पुत्र दविंदर धीमान की संपत्ति आज डीएसपी हरसिमरन सिंह बल्ल के नेतृत्व में इलाके में जब्त कर ली गई। यह संपत्ति हरदीप धीमान की पत्नी सुशीला रानी के नाम पर है। पुलिस की तरफ से यह कार्रवाई पूरी प्लानिंग से करवाई गई। इस दौरान पुलिस एक ऑटो लेकर आई थी। जिस पर लाउडस्पीकर लगाया गया था।

पूरे इलाके में मुनादी करवाई गई। DSP सिटी दो हरसिमरन सिंह बल खुद मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने खुद माइक से लोगों को बताया कि यह प्रॉपर्टी नशे के पैसे से बनाई गई है। पुलिस की तरफ से इसे फ्रीज करवा दिया गया है। इस संपत्ति की खरीद फरोख्त में अब जो भी लोग शामिल होंगे। उसके लिए वह खुद जिम्मेदार होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here