Home Mohali पंजाब : पुलिस ने करोड़ों की हेरोइन की बरामद, देखें वीडियो

पंजाब : पुलिस ने करोड़ों की हेरोइन की बरामद, देखें वीडियो

0

फिरोजपुर :  भारत पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने तलाशी अभियान के दौरान खेतों में से एक चाइना मेड ड्रोन और उसके साथ बंधा हुआ एक हेरोइन का पैकेट बरामद किया है, हेरोइन का वजन करीब 510 ग्राम है। यह जानकारी देते हुए बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के पब्लिक रिलेशन अफसर ने बताया कि जब बीएसएफ के जवान गांव गंदू किलचा के एरिया में रूटीन में सर्च अभियान चला रहे थे।

इसी दौरान उन्हें खेतों में एक ड्रोन दिखाई दिया, जिसके साथ एक टेप से लपेटा हुआ पैकेट बंधा हुआ था और जब ड्रोन को कब्जे में लेकर पैकेट को खोला गया, तो उसमें से  510 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि यह ड्रोन चाइना मेड डीजेआई मेविक 3 क्लासिक है।  

यह हेरोइन किन भारतीय तस्करों द्वारा पाकिस्तानी तस्करों से मंगवाई गई थी और आगे कहां सप्लाई की जानी थी ? इसे लेकर बीएसएफ की ओर से जांच की जा रही है।  जानकारी  के अनुसार पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ढाई करोड़ रुपए से अधिक बताई जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here