Home Mohali पंजाबः व्यापारियों पर लुटेरों ने किया तेजधार हथियार से हमला

पंजाबः व्यापारियों पर लुटेरों ने किया तेजधार हथियार से हमला

0

अबोहर : श्रीगंगानगर रोड गांव खुईयां सरवर के पास बीती रात 2 किन्नू व्यापारियों से लूट का मामला सामने आया है। बाइक से जाते समय रास्ते में लुटेरों ने घेर लिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद 15 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन खुईयां सरवर निवासी राकेश कुमार व उसके चचेरे भाई अनिल कुमार ने बताया कि वह किन्नू का व्यापार करते हैं और बीती रात श्री बाला जी किन्नू वैक्सिंग प्लांट सैदावाली से बाईक पर सवार होकर अपने गांव की ओर जा रहे थे कि गांव खुईयां सरवर के पहले ही पत्थर फैक्ट्री के सामने सड़क किनारे खड़े करीब 5-6 लुटेरों ने उसे घेर लिया। इनसे पैसे मांगे, पैसे देने से इंकार किया तो लुटेरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उनसे करीब 15 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here