Home Mohali पंजाबः इंसानियत शर्मसार ! बेटे ने मां को मारी गोली

पंजाबः इंसानियत शर्मसार ! बेटे ने मां को मारी गोली

0

फिरोजपुरः जीरा उपमंडल के गांव किमेवाली से इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां मां-बेटे का रिश्ता उस वक्त तार-तार हो गया, जब एक बेटे ने अपनी मां को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। जाहं पत्रकारों से बातचीत करते हुए घायल पाल कौर पत्नी मेजर सिंह के छोटे बेटे गुरमीत सिंह ने कहा कि उसका बड़ा भाई मंजीत सिंह नशे का आदी है। वह अपने हिस्से की जमीन बेचने के लिए मां को परेशान करता था। 

इसी बात को लेकर आज उसने घर में कलह करनी शुरू कर दी और पैसे की मांग करने लगा। मां द्वारा जवाब देने पर वह घर से बाहर गया और किसी की 12 बोर की बंदूक ले आया और मां पर गोली चला दी। गोली लगने से मां पाल कौर घायल हो गईं। इसी बीच उसे सिविल अस्पताल जीरा लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद 108 एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज फरीदकोट भेज दिया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here