Home Mohali पंजाब: 1 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाब: 1 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

गुरुहरसहाय: जिला फिरोजपुर में एसएसपी सौमिया मिश्रा के दिशा-निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर आगे सप्लाई करने वाले एक तस्कर को इंस्पेक्टर गुरजंट सिंह के नेतृत्व में थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने 1 किलो  हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। जिसे गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है और दूसरी तरफ थाना घल्लखुर्द की पुलिस ने एसएचओ इंस्पेक्टर बच्चन सिंह के नेतृत्व में 2 नशा तस्करों को स्कूटर पर आते हुए देखा, तालाशी दौरान आरोपियों के कब्जे से हेरोइन बरामद की गई। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा साथी फरार हो गया।

जानकारी देते हुए एसपी इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर रणधीर कुमार ने बताया कि थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने इंस्पेक्टर गुरजंट सिंह के नेतृत्व में जब बीएसएफ के साथ मिलकर पुल नहर छिंबे वाला के एरिया में नाकाबंदी की हुई थी तो उन्हें यह सूचना मिली कि सुखचैन सिंह पुत्र चमन सिंह और मंगल सिंह पुत्र महेंद्र सिंह वासी गांव छांगा राय हिठाड़ (छिंबे वाला) के पाकिस्तानी तस्करों के साथ संबंध हैं और यह दोनों नशा तस्कर पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर आगे सप्लाई करने का धंधा करते हैं और उनके पास हेरोइन की ताजा खेप पाकिस्तानी तस्करों द्वारा भेजी गई है तो पुलिस पार्टी द्वारा तुरंत रेड करते हुए सुखचैन सिंह को काबू किया गया, जिससे तलाशी लेने पर  हेरोइन बरामद हुई, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए नशा तस्करों के खिलाफ थाना गुरुहरसहाय और थाना घल्ल खुर्द में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं जिनसे पूछताछ की जा रही है । सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़ी गई हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए बताई जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here