Home Mohali पंजाबः आवारा कुत्ते का आंतक, 2 घंटे में 4 लोगों को बनाया शिकार

पंजाबः आवारा कुत्ते का आंतक, 2 घंटे में 4 लोगों को बनाया शिकार

0

अबोहरः गांव कीकरखेड़ा में आवारा कुत्ते के आंतक से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। दरअसल, शनिवार की सुबह खेत में जा रहे एक बुजुर्ग को आवारा कुत्ते ने हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जैसे ही बुजुर्ग अस्पताल में दाखिल हुआ तो उसके करीब 2 घंटे के भीतर ही 4 अन्य लोग भी कुत्ते द्वारा काटने के सामने आए हैं। कीकरखेड़ा निवासी 56 साल के हरीराम पुत्र सोहन लाल आज सुबह खेत जाने के लिए अपने घर से निकला था। घर से कुछ दूरी पर एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला करते हुए उसके हाथ पर नोंच लिया।

जब उसने बचाव करना चाहा तो कुत्ते नेउसके दूसरी बाजू पर भी हमला कर दिया। ग्रामीण की चीख पुकार सुनकर आसपास के लेागों ने उसे छुड़वाया और अस्पताल में दाखिल करवाया। इधर, अस्पताल में मात्र दो घंटें के भीतर ही चार अन्य मरीज भी कुत्ते के हमले के दाखिल हुए। जिनमें मक्कड कालोनी निवासी प्रशांत कुमार, कैलाश नगरी निवासी गुरप्रीत कौर, सुखेरा बस्ती निवासी सतीश कुमार व जम्मू बस्ती निवासी मनप्रीत कौर शामिल हैं। अस्पताल के डाक्टरों का कहना है कि हर रोज अस्पताल में 10 से 15 मरीज कुत्तों द्वारा नोंचने के सामने आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here