Home Mohali पंजाबः कोरियर कंपनी के दफ्तर में एक लाख की नगदी, लैपटॉप सहित अन्य सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

पंजाबः कोरियर कंपनी के दफ्तर में एक लाख की नगदी, लैपटॉप सहित अन्य सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

0

अबोहरः शहर में आए दिन कत्ल और चोरी और लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं ताजा मामले हनुमानगढ़ रोड से सामने आया है। जहां चोरों ने सुंदर नगरी गली नंबर 11 के सामने कोरियर कंपनी के दफ्तर को निशाना बनाया। इस दौरान चोर दफ्तर का शटर तोड़कर एक लाख रुपए नगदी लेकर फरार हो गए। चोरों की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरों ने अपनी वारदात को छुपाने के लिए सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर की तोड़ दिया। घटना का पता आज सुबह उस समय चला जब कंपनी की वेन वहां पहुंची ओर ताले टूटे हुए पाए। चोर कोरियर कंपनी आफिस से कीमती शूज भी पहन गए।

जानकारी के अनुसार, कोरियर कंपनी के स्थानीय आफिस के संचालक बलतेज ने बताया कि मंगलवार की रात वे कोरियर कंपनी का दफ्तर बंद करके गए थे। आज सुबह करीब 5 बजे जब कंपनी की गाडी दफ्तर में आई तो देखा कि शटर पर लगे ताले टूटे हुए थे। उन्होंनें भीतर जाकर देखा तो पाया कि अंदर सामार सामान बिखरा पड़ा था और मेज पर रखा लैपटाप, करीब एक लाख का कैश व कैमरों का डीवीआर भी गायब था। उन्होनें इसकी सूचना पुलिस को दी, जिस पर एएसआई पप्पू राम मौके पर पहुंचे और जांच पडताल शुरू कर दी। एएसआई ने बताया कि चोरों ने घटना के दौरान यहां लगा डीवीआर चुरा लिया है अब आसपास लगे कैमरों के आधार पर चोरों की तलाश की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here