Home Mohali पंजाबः गोदाम से चीनी के गट्टे और घी के टीन लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियों

पंजाबः गोदाम से चीनी के गट्टे और घी के टीन लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियों

0

अबोहरः इन्द्रा नगरी में गोदाम को चोरों ने निशाना बनाया है। यह घटना गली नंबर 3 स्थित खाद्य सामग्री के गोदाम में हुई है। जहां गोदाम के शटर के ताले तोड़कर अंदर से चीनी के गट्टे और घी के टीन लेकर चोर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए बनवारी लाल पुरूषोत्तम दास के संचालक मनोज भोलूसरिया ने बताया कि उनका इस मार्ग पर चीनी, घी व अन्य राशन सामग्री का गोदाम है। रात करीब 10 बजे वह गोदाम बंद कर गए थे।

वहां पास में रहने वाले एवं रखवाली करने वाले तिलकराज ने रात करीब डेढ बजे तक गोदाम की देखरेख की थी। इसके बाद आज सुबह करीब 10 बजे जब वह गोदाम पर आए तो देखा कि गोदाम के शटर पर टूटे हुए ताले लटक रहे थे उसने गोदाम खोलकर देखा तो वहां से करीब 15 गटटे चीनी और 4 घी के टीन गायब थे।

बाकी सटाक मिलाने पर पता चल पाएगा कि गोदाम से और क्या क्या चीज गायब है। उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना सिटी वन पुलिस को दी। खुद यह माना कि उनकी गलती रह गई कि उन्होंने गोदाम में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए, अगर कैमरे लगे होते तो तुरंत चोर पकड में आ जाते। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़ित ने बयान दर्ज कर लिए गए है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here