Home Mohali पंजाबः आप पार्टी का ये नेता जल्द छोड़ सकता है पार्टी

पंजाबः आप पार्टी का ये नेता जल्द छोड़ सकता है पार्टी

0

अबोहर: लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी से नेताओं का पार्टी छोड़कर जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं आप पार्टी की मुश्किलें भी लगातार बढ़ रही है। दरअसल, अबोहर से आप पार्टी का नेता पिछले काफी समये से नाराज चल रहा है। इसी को लेकर उसने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उसने अब जनता से राय मांगी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि वह जल्द पार्टी को अलविदा कह सकता है। दरअसल, अबोहर से 2022 में पंजाब विधानसभा के लिए चुनाव लड़ने वाले दीप कंबोज आम आदमी पार्टी छोड़ सकते हैं। उन्होंने फेस बुक पर एक पोस्ट डाली है। जिसमें उन्होंने अपनी पार्टी पर तंज कसे है। पोस्ट में दीप कंबोज ने कहा कि उसने पार्टी को 11 साल दिए है। इस 11 सालों में वह अच्छे और बुरे व्क्त में पार्टी के साथ रहा है।

लेकिन राजनीतिक दुश्मनों ने उसे और उसके परिवार को जलील करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां तक कि उनके परिवार को सुसाइड कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ऐसे में वह अब पोस्ट शेयर कर लोगों से राय मांग रहे है। बता दें कि उन्होंने अबोहर से सुनील जाखड़ के सामने विधानसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट की है जिसमें उन्होंने अपने विचार प्रकट किए हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव के चलते पार्टियों में दल-बदल का दौर जारी है। कई नेता अपनी पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी का हाथ थाम रहे हैं। बता दे किं जालंधर में इससे पहले सुशली रिंकू ने भी आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here