Home Mohali पंजाब : युवक ने घर में घुसकर गर्लफ्रेंड के पति का किया क’त्ल, देखें वीडियो

पंजाब : युवक ने घर में घुसकर गर्लफ्रेंड के पति का किया क’त्ल, देखें वीडियो

0

फरीदकोट : रविवार देर रात युवक ने अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड के पति की हत्या कर दी। युवक अपने साथियों के साथ उनके घर में घुसा और पूरे परिवार पर हमला कर दिया। महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान डोगर बस्ती की रहने वाले परविंदर (41) के तौर पर हुई है। सूचना पाकर सिटी थाना पुलिस की टीम के साथ DSP शमशेर सिंह मौके पर पहुंचे। व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवाया गया है। डोगर बस्ती की रहने वाली महिला जस्सो ने बताया कि उसके बेटे परविंदर की शादी वर्ष 2007 में युवती के साथ हुई थी। बहू का मोहल्ले में ही 2 गली छोड़कर रहने वाले संदीप के साथ अफेयर है। कुछ महीने पहले वह घर छोड़कर संदीप के साथ चली गई थी। 2 दिन पहले ही वह घर लौटी थी।

रविवार रात को परिवार के लोग घर पर मौजूद थे। संदीप अपने साथी मनी और शंकर समेत अन्य के साथ उनके दरवाजा तोड़कर घर में घुस आया। उन्होंने घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने परविंदर और बहू पर हमला किया। मारपीट में परविंदर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद हमलावर घर से चले गए। रात को ही बहू को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, अब उसका वहीं इलाज चल रहा है। महिला ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई। उसने कहा कि बेटे की मौत के बाद बच्चों का पालन पोषण कौन करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here