Home Mohali पंजाब: बेअदबी के मामले में नौजवान की पीट-पीट कर ह+त्या

पंजाब: बेअदबी के मामले में नौजवान की पीट-पीट कर ह+त्या

0
पंजाब: बेअदबी के मामले में नौजवान की पीट-पीट कर ह+त्या

फिरोजपुर: जीरा से बेअदबी की एक बड़ी घटना सामने आई है। बेअदबी करने वाले युवक को लोगों द्वारा मौके पर दबोच कर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक जीरा के गांव बंडाला में गुरुद्वारा बाबा वीर सिंह में एक युवक द्वारा श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी की गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस दौरान युवक ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अंगों अखंडित किया, जिसके बाद वहां पर मौजूद संगतों ने उसे दबोच लिया और उसकी मारपीट करनी शुरू कर दी।

गंभीर रूप से घायल युवक को फिरोजपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान बख्शीश उर्फ गोला (उम्र 25 साल) के रूप में हुई जोकि पास के गांव टली का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है कि व्यक्ति ने ऐसा क्यों किया। घटना आज दोपहर की बताई जा रही है। इस दौरान काफी संगत गुरुद्वारा में मौजूद थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here