नहीं तो…इतना कहकर उन्होंने उसे घूरा और फिर दोबारा गाना शुरू कर दिया। सुनंदा की इस दबंगई भरे लहजे में दी गई चेतावनी के बाद वहां मौजूद अन्य फैन्स ने तालियां बजाकर उनका समर्थन किया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग सिंगर की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने लाइव शो में बदतमीजी करने वाले को सबके सामने बेनकाब किया। वीडियो सामने आने के बाद फैंस सुनंदा के सपोर्ट में उतर आए हैं। फैन्स का कहना है कि किसी भी फीमेल आर्टिस्ट के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। लोगों ने लिखा- शेरनी है सुनंदा। हालांकि खुद पर कंट्रोल करते हुए उन्होंने तुरंत माहौल को संभाला और अपना शो दोबारा शुरू कर दिया। सुनंदा शर्मा जब मंच पर परफॉर्म कर रही थीं, तभी एक फैन ने उन्हें अपना फोन दिया। सुनंदा शर्मा उसके फोन में कुछ देख रही थीं। सभी की नजर सुनंदा पर टिकी थी। ऑडियंस में से एक युवक ने सुनंदा शर्मा की तरफ इशारे किए। सुनंदा की नजर उस युवक पर पड़ी और अचानक उन्हें गुस्सा आ गया। सभी सुनंदा को देखने लगे।View this post on Instagram