Entertainmentनालागढ़ साहित्य कला मंच ने पवन बंसल को दिया ' साहित्य सृजन...

नालागढ़ साहित्य कला मंच ने पवन बंसल को दिया ‘ साहित्य सृजन प्रेरक’ सम्मान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कृष्णा बंसल की पुस्तक ‘ छोटी दुनिया बड़ी दुनिया’का भी हुआ विमोचन।

बददी/सचिन बंसल: नालागढ़ साहित्य कला मंच द्वारा प्रो पवन बंसल को उनके द्वारा साहित्य सृजन को बढ़ावा देने के लिए साहित्य सृजन प्रेरक’ सम्मान से नवाजा है। यह सम्मान उन्हे कला मंच द्वारा विवेकानंद शिक्षा कुंज परिसर में आयोजित एक समारोह में दिया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और विवेकानंद शिक्षा कुंज के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ।यह कार्यक्रम दो सत्रों में अयोजित किया । पहले सत्र में मंच की वरिष्ठ सदस्य कृष्णा बंसल की छठी पुस्तक छोटी दुनिया बड़ी दुनिया का विमोचन नालागढ़ साहित्य कला मंच के अध्यक्ष यादव किशोर गौतम द्वारा किया गया। इस अवसर पर नालागढ़ साहित्य कला मंच के अध्यक्ष यादव किशोर गौतम ने कहा कि प्रो बंसल का साहित्य सृजन में बहुत बड़ा योगदान है। उनकी प्रेरणा से न केवल उनकी धर्मपत्नी कृष्णा बंसल ने 6 पुस्तके लिख डाली बल्कि मंच के अन्य सदस्यों को भी साहित्य प्रेरित किया है। प्रमोद हर्ष ने कृष्णा बंसल के जीवन पर प्रकाश डाला और रणजोध सिंह  ने पुस्तक की समीक्षा प्रस्तुत की । कृष्णा  बंसल ने भी अपनी साहित्यिक यात्रा की विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर कृष्णा बंसल को भी मंच द्वारा सतत साहित्य सृजन हेतु सम्मानित किया गया। मंच के युवा साहित्यकार प्रमोद हर्ष ने कृष्णा बंसल को अपने द्वारा बनाई कलाकृति भी भेंट की। कार्यक्रम का संचालन मंच के सचिव हरिराम धीमान ने कियाकार्यक्रम के दूसरे सत्र में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका संचालन  प्रमोद हर्ष द्वारा किया गया। इस गोष्ठी में यादव किशोर गौतम, कृष्णा बंसल, सुमति सिंघल, विजय लक्ष्मी, प्रमोद हर्ष, जगदीश भारद्वाज, रणजोध सिंह, प्रताप मोहन भारतीय, अदित कंसल, जसविंद्र सिंह तथा हरिराम धीमान ने काव्य पाठ किया।  

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...