Entertainmentनप ने बद्दी साई मार्ग से हटाए अवैध कब्जे

नप ने बद्दी साई मार्ग से हटाए अवैध कब्जे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

छह दर्जन लोगों की रेहड़ी फड़ी हटाई


बद्दी/ सचिन बैंसल :
नगर परिषद बद्दी ने शुक्रवार को अवैध कब्जे हटाए। नप ने करीब छह दर्जन से अधिक रेहड़ी व फड़ी हटाई वहीं सड़क पर सामान रखने पर 9 दुकानदारों के चालान कर 9 हजार रुपये जुर्माना वसूला। नप की इस कार्रवाई से अवैध कब्जा धारको में हड़कंप मच गया और रेहड़ी फड़ी वाले अपना  आधा अधुरा सामान लेकर फरार हो गए। नगर परिषद के अध्यक्ष तरसेम चौधरी व ईओ ललित कुमार की देखरेख में अवैध कब्जा हटाने का अभियान चलाया।

नप ने बद्दी नगर परिषद कार्यालय से लेकर हाउस बोर्ड फेस तीन के चौक तक शुक्रवार को अवैध कब्जे हटाए। नप की इस कार्रवाई से पहले ही अवैध कब्जा धारकों को भनक लग गई थी और अपने सामान लेकर भाग गए वहीं कुछ सामान जो बच गया तौ उसे नप ने अपने कब्जे में ले लिया। नप ने 70 रेहड़ी फड़ी को अपने कब्जे में लिया। पिछले कई दिनों से दुकानदार रेहडी फड़ी को लेकर सीपीएस समेत नप अध्यक्ष को कब्जे हटाने को लेकर मांग रख चुके थे।

नप ने कई बार अवैध कब्जा करने वाले रेहड़ी फड़ी वालों को वार्निंग दी लेकिन उसके बावजूद भी उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। लगातार कब्जे होने से बद्दी साई मार्ग संकरा हो गया था। दुकानदारों को अपना सामन बेचना अब कठिन होता जा रहा था। विभाग ने इस अवैध रूप से लगी रेहड़ी फड़ी हटाई। जिन लोगों ने अपना सामान फैला रखा था नप ने उनका रेहड़ी उठा कर अपने ट्राली में भर ली। 

नप अध्यक्ष तरेसम चौधरी ने बताया कि नप ने कई बार अवैध रूप से लगी रेहड़ी फड़ी वालों को अवगत कराया था लेकिन उसके बावजूद भी यह अपने रेहड़ी नहीं हटा रहे थे। अब बद्दी साई मार्ग पर चौड़ा करने का कार्य भी लगना है। नप अवैध कब्जा हटा रही है। जिससे मार्ग निर्माण में दिक्कत न आए। उन्होंने बताया कि 9 दुकानदारो ने अपना सामान सड़क पर फैला रखा था। जिस पर उन्होंने दुकानदारों के चालान कर 9 हजार रुपये जुर्मना वसूला।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...