Home National पुरानी रंजिश के कारण 10 बीघा धान की फसल को लगाई आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

पुरानी रंजिश के कारण 10 बीघा धान की फसल को लगाई आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

0
पुरानी रंजिश के कारण 10 बीघा धान की फसल को लगाई आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

पटनाः पुरानी रंजिश में एक युवक ने 10 बीघा धान की फसल को आग लगा दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना कंचनपुर खड़गपुर टोला की है। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात करीब 1 बजे खलियान पर अचानक आग की लपटें देखकर अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने स्तर से आग बुझाने में जुट गए, लेकिन आग भड़कती गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। देखते ही देखते 800 बोझा जलकर खाक हो गई।

पीड़ित किसान उमेश पासवान ने गांव के 4 लोगों पर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण गांव के ही हरेंद्र पासवान उर्फ पंडित पासवान, टुनटुन पासवान, मदन पासवान और वकील पासवान ने घटना को अंजाम दिया है। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here