Home National 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, कई पर था 20 लाख रुपए का इनाम घोषित

12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, कई पर था 20 लाख रुपए का इनाम घोषित

0
12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, कई पर था 20 लाख रुपए का इनाम घोषित

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान नक्सली आंदोलन को गहरा झटका देते हुए 4 महिला समेत सात इनामी माओवादियों के साथ कुल 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। दंतेवाड़ा से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को तीन महिला नक्सलियों और एक पुरुष नक्सली ने आत्मसमर्पण कर दिया। इन नक्सलियों पर कुल 20 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इन नक्सलियों पर कुल 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने बताया कि इसके साथ ही जून 2020 में शुरू किए गए ‘लोन वर्राटू’ (स्थानीय गोंडी बोली में बोले जाने वाला शब्द जिसका अर्थ है अपने घर/गांव वापस लौटो) अभियान के तहत अब तक दंतेवाड़ा में 872 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि एक दंपति समेत चार नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से हुंगा तामो उर्फ ​​तामो सूर्या (37) और उसकी पत्नी आयती ताती (35) माओवादियों की क्षेत्रीय कंपनी नंबर 2 में सक्रिय थे और दोनों पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

राय ने बताया कि वे 2018 में छत्तीसगढ़-तेलंगाना अंतरराज्यीय सीमा पर पामडे (बीजापुर) के जंगलों में सुरक्षाकर्मियों पर हुए हमले में कथित रूप से संलिप्त थे। दो महिला नक्सलियों देवे उर्फ ​​विज्जे (25) और माडवी पर क्रमश: तीन लाख रुपये और एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। राय ने बताया कि पड़ोसी सुकमा जिले के रहने वाले इन चारों लोगों को 25-25 हजार रुपये की सहायता दी गई है और सरकार की नीति के अनुसार उनका पुनर्वास किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here