Home National 14 वर्षीय युवती से Gang-Rape, आरोपियों ने अगवा कर दिया घटना को अंजाम

14 वर्षीय युवती से Gang-Rape, आरोपियों ने अगवा कर दिया घटना को अंजाम

0
14 वर्षीय युवती से Gang-Rape, आरोपियों ने अगवा कर दिया घटना को अंजाम

मऊगंजः यहां एक शर्मनाक मामला सामने आया है। एक 14 साल की 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की को कुछ लोगों ने हवस का शिकार बना लिया और जंगल में लेजाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने छात्रा को कोई नशीला पदार्थ खिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई। घटना के बाद उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी।

परिजनों के अनुसार, छात्रा वीरवार सुबह करीब 10:30 बजे सहेली के साथ 8वीं प्री-बोर्ड की परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। युवती शाम तक जब घर नहीं पहुंची तो खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद गांव के पास वह जंगल में बेसुध हालत में मिली। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की।

सूचना मिलते ही एसपी दिलीप सोनी और एसडीओपी सची पाठक थाना पहुंचे। इस मामले में 4 आरोपियों के नाम सामने आए हैं। एसपी दिलीप कुमार सोनी ने बताया कि युवती को होश आ गया है, लेकिन वह अभी स्पष्ट बयान देने की स्थिति में नहीं है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here