Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
Blog
-

पुलिस लाइन के पास चलते वाहन के पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, 3 घायल, देखें वीडियो
रुद्रप्रयागः उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं आज रुद्रप्रयाग से भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। रतूड़ा पुलिस लाइन के पास चलते वाहन पर पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर आ गिरा। हादसे में मौके पर ही एक शख्स की मौत हो गई। जबकि तीन घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है वाहन देवाल से देहरादून की और आ रहा था। इस दौरान रतूड़ा पुलिस लाइन के पास चलते वाहन पर पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर आ गिरा। हादसे में एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई।
जबकि कार में सवार तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के लिए भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है। जिसे देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत और बागेश्वर जिले के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।पुलिस लाइन के पास चलते वाहन के पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, 3 घायल https://t.co/JkMJ5TaXZF#PlaneCrash #TaylorSwift #1001Festival pic.twitter.com/fYARLDqgSo
— Encounter India (@Encounter_India) August 12, 2025 -

Punjab News: इस इलाके में 2 घरों से गौं मांस बरामद, 2 काबू, हिंदू नेताओं ने किया रोड जाम, देखें वीडियो
होशियारपुरः जिले के पुरहीरां चौकी के पीछे महज 100 मीटर की दूरी पर भीम नगर में उस वक्त माहौल गरम हो गया, जब एक प्रवासी क्रिश्चियन परिवार के 2 घरों से बड़ी मात्रा में गाय का मांस प्राप्त हुआ। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुरहीरां चौकी की पुलिस ने मांस को अपने कब्जे में लेकर 2 व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें चौकी ले गई।
जब घटना की सूचना मिलते ही विभिन्न हिंदू संगठन के नेता चौकी पहुंचे तो उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उक्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उनके साथ ही तल्खी से बात कर रही है। जिसके बाद हिंदू नेताओं ने पुलिस के इस रवैय्ये के खिलाफ रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया।
उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोड जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे डीएसपी ने धरने पर बैठे नेताओं को शांत करवाया और उनका धरना समाप्त करवाकर रोड को बहाल किया। इस मौके पर डीएसपी देव दत्त ने बताया कि उन्होंने इन दोनों व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया है। मेडिकल टीम को बुलाकर जब्त किए गए मांस की जांच करवाई जाएगी।
-

चीन पर नहीं लगाई अमेरिका ने Penalty, अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance ने बताई वजह
नई दिल्ली: रुस से तेल खरीदने पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगा दिया है हालांकि चीन को लेकर उनके रवैया बहुत अलग है वहीं चीन भी रुस से ही तेल खरीद रहा है। इस मामले में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का कहना है कि चीन पर शुल्क लगाने को लेकर ट्रंप ने अभी तक कोई फैसला नहीं किया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति जे डी वेंस ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रुस से तेल खरीदने को लेकर चीन पर शुल्क लगाने के बारे में अभी तक कोई भी फैसला नहीं किया है। उनका कहना है कि चीन के साथ अमेरिका के संबंध में ऐसी कई चीजें असर डालेगी जिनका रुसी स्थिति के साथ में कोई भी लेना-देना नहीं है।
जेडी वेंस ने एक न्यूज चैनल से कहा है कि – राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि वह इस बारे में सोच रहे हैं परंतु उन्होंने अभी तक कोई ठोस फैसला नहीं किया है। जेडी वेंस से यह भी पूछा गया कि ट्रंप भारत जैसे देशों पर रुसी तेल खरीदने के लिए काफी शुल्क लगा रहे हैं तो क्या अमेरिका चीन पर भी ऐसे ही शुल्क लगाएगा क्योंकि चीन भी रुस से ही तेल खरीदता है। इस पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि – जाहिर है कि चीन का मुद्दा थोड़ा ज्यादा जटिल है क्योंकि चीन के साथ हमारे रिश्ते ऐसी अन्य चीजों को प्रभावित करेंगे जिनका रुसी स्थिति के साथ कोई भी लेना-देना नहीं है उन्होंने कहा है कि ट्रंप अपने विकल्पों की समीक्षा भी कर रहे हैं और निश्चित तौर पर उचित समय पर इस पर फैसला लेंगे।
अमेरिका ने शुरुआत में भारत पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाया था। इसके बाद ट्रंप ने रुसी तेल की खरीद के लिए पिछले हफ्ते 25 प्रतिशत की पेनल्टी और लगा दी इससे भारत पर कुल शुल्क 50% हो गया है। यह दुनिया में किसी भी देश पर अमेरिका की ओर से लगाए गए सबसे ज्यादा शुल्कों में से एक है। एक्स्ट्रा 25% टैरिफ 27 अगस्त से लागू हो जाएगा। भारत ने अमेरिका के इस कदम को अनुचित और अविवेकपूर्ण बताया है।
-

Punjab News: गोली लगने से महिला घायल, पति पर लगे आरोप, देखें वीडियो
फिरोजपुरः जिले में कानून का खौफ इस कदर खत्म हो चुका है कि घरेलू विवाद के कारण भी लोग गोली चला रहे हैं। ताजा मामला गांव बुक्कल वाला से सामने आया है। जहां गोली चलने से महिला घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं महिला ने गोली चलाने के आरोप पति पर लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसके पति ने पैतृक घर में आकर पहले उसकी पिटाई की और फिर बाद में उस पर गोली चलाई।
घायल महिला का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार ने बताया कि उनकी लड़की की गांव सद्देवाला के लड़के से शादी हुई है। आरोप है कि बेटी का पति उस पर शक करता है और शक के चलते लगातार वह उसके साथ मारपीट करता है। आज वह बेटी को घर बुक्कल वाला लेकर आए थे। जहां उनका दामाद अपने साथी के साथ आया और उसने उनकी बुरी तरह पिटाई की।
जिसके बाद दामाद ने गोलियां चलाईं। इस गोलीबारी में एक गोली उनकी बेटी को लग गई और वह घायल हो गई। बेटी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार ने मांग की है कि उन्हें न्याय दिया जाए और दामाद के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। वहीं दूसरी ओर जब सिविल अस्पताल के डॉक्टर से बात की गई तो डॉक्टर मानिक ने कहा कि लड़की को जख्मी हालत में लाया गया है। परिवार के अनुसार महिला को गोली लगी है, महिला का हालत गंभीर होने के कारण उसे फरीदकोट अस्पताल रैफर किया गया है।
-

Punjab News: भाजपा ने मनाया किसान फतेह दिवस, 15 अगस्त को लेकर की ये अपील, देखें वीडियो
मोगाः आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार हमेशा से किसानों की सरकार रही है, जिसने शुरुआत से ही किसानों के हितों को अपनी प्राथमिकता बनाया है। चाहे किसानों की कर्जमाफी हो, फसलों के लिए बेहतर दाम की लड़ाई हो, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार हो या बिजली के बिलों में राहत हर कदम पर किसानों का भला सोचा गया है। इसी सोच के तहत लैंड पूलिंग पॉलिसी 2025 भी बनाई गई थी, जिसका उद्देश्य किसानों को विकास में सीधा साझेदार बनाना, उनकी जमीन के मूल्य को कई गुना बढ़ाना और उन्हें आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना था।
लेकिन बीते दिन सरकार ने लैंड पुलिंग स्कीम वापिस ले ली है। वहीं पंजाब सरकार की ओर से लैंड पुलिंग स्कीम को वापिस लेने पर किसानों में काफी खुशी का माहौल पाया जा रहा है। दूसरी ओर इस स्कीम को वापिस लेने को लेकर क्रेडिट वार शुरू हो गया। इसी के चलते आज भाजप लैंड पुलिंग स्कीम का क्रेडिट अपने सिर पर ले रही है। भाजपा का कहना है कि केंद्र सरकार के जोर डालने पर राज्य की सरकार ने इस स्कीम को वापिस लिया है।
इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान और पंजाब भाजपा के जरनल सैक्टरी डाक्टर हरजोत कमल ने भाजपा दफ्तर में किसान फतेह दिवस का आयोजन किया। इस मौके अलग-अलग गांवों से किसान और महिलाएं शामिल हुई। डाक्टर हरजोत कमल की ओर से जहां किसानों को लैंड पुलिंग स्कीम वापिस लेने को लेकर बधाई दी। वहीं उन्होंने सभी देश वासियों को 15 अगस्त पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।
-

आपके दिमाग को नुकसान पहुंचाएंगी ये Drinks, पीने से पहले हो जाएं Alert
सेहत: दिमाग को तेज और हेल्दी रखने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। मेडिटेशन और हेल्दी डाइट फॉलो करते हैं ताकि दिमाग तेज हो पाए परंतु आपने कभी सोचा है कि रोजमर्रा की जिंदगी में पी जाने वाली कुछ ड्रिंक भी आपके दिमाग को नुकसान पहुंचा सकती हैं। हैरानी की बात यह है कि इनमें से कुछ ड्रिंक्स हम लोग हेल्दी समझकर पी लेते हैं पर ये याददाश्त, सोचने की क्षमता और नींद की क्वालिटी पर बुरा असर डालेगी। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो जो चीज आपके दिल और पेट के लिए खराब होती है वो आपके दिमाग को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं। आज आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताते हैं जो आपके दिमाग को नुकसान पहुंचा सकती हैं।मीठा सोडा और सॉफ्ट ड्रिंक्स
ज्यादातर लोगों का यह मानना है कि सोडा सिर्फ वजन ही बढ़ाता है परंतु यह आपके दिमाग तक जाता है। इसमें पाई जाने वाली शुगर बिना फाइबर के आपका ब्लड शुगर और इंसुलिन लेवल बढ़ाती है। यह शरीर में सूजन भी पैदा करती है और दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकती है। इसको पीने से आप समय से पहले बूढ़े हो सकते हैं। डाइट सोडा भी हेल्दी नहीं होता। इसमें पाया जाने वाला आर्टिफिशियल स्वीटर डायबिटीज और मेटाबॉलिक डिजीज का खतरा बढ़ाते हैं।शराब
यह आपके शरीर को कैसे नुकसान पहुंचा रही है इस पर लंबे समय से बहस हो रही है। हाल ही के सालों में कुछ स्टडीज में यह साबित हुआ है कि यह दिमाग के लिए अच्छी नहीं है। शराब का असर धीरे-धीरे होता है। यह याददाश्त को कमजोर करती है, नींद का पैटर्न बिगाड़ती है और आंतों में मौजूद हैल्दी बैक्टीरिया को खत्म कर देती है। इसके अलावा गट हेल्थ का आपकी ब्रेन हेल्थ से सीधा कनेक्शन होता है ऐसे में यदि आपकी आंतों का बैलेंस बिगड़ेगा तो दिमाग पर भी असर पड़ेगा।नल का पानी
कुछ लोग नल का पानी बहुत आम मानते हैं परंतु इसमें पाया जाने वाला फ्लोराइड लंबे समय से ब्रेन फंक्शंस को प्रभावित कर सकता है। कुछ रिसर्च यह भी बताती है कि फ्लोराइड का ज्यादा सेवन करने से बच्चों का आईक्यू लेवल कम हो सकता है। दांतों की सुरक्षा के नाम पर पानी में मिलाया जाने वाला फ्लोराइड निगलने पर शरीर में जमा होकर नुकसान पहुंचा सकता है। सुरक्षित रहने के लिए आरो या डिस्टिल्ड वाटर ही पिएं। -

Punjab News: मोबाइल पर Reel देखकर Bus चला रहा PRTC चालक, सुपरिटेंडेंट ने लिया एक्शन, देखें वीडियो
बठिंडाः जिले से चंडीगढ़ जाने वाली पीआरटीसी बस के ड्राइवर की लापरवाह भरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। दरअसल, वायरल वीडियो में बस ड्राइवर एक हाथ से बस चला रहा है और दूसरे हाथ से मोबाइल पर सोशल मीडिया पर रील्स देख रहा है। बस के डैशबोर्ड पर पीने के लिए गिलास में चाय या कॉफी नजर आ रही है।
इसी के साथ ही खाने के लिए कुछ सामान भी रखा हुआ है। पूरी घटना को बस में सवार किसी यात्री ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रही है। जिस व्यक्ति ने इस वीडियो को बनाने का दावा किया है, उसने जानकारी दी है कि यह पीआरटीसी बस नंबर PB03BH 9190 है, जो रोजाना सुबह बठिंडा से 4.20 बजे चंडीगढ़ को जाती है।
वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पीआरटीसी के सुपरिटेंडेंट आकाश कुमार ने ड्राइवर के खिलाफ एक्शन लिया है। इस मामले में उन्होंने कार्रवाई करते हुए उक्त ड्राइवर को बस से उतार दिया है और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीआरटीसी के सुपरिंटेंडेंट आकाश कुमार ने कहा कि उनके द्वारा ड्राइवर को बस के रूट से हटा दिया गया है। जिसके बाद ड्राइवर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कानून के अनुसार कोई भी ड्राइवर चलते हुए बस के अंदर न तो कुछ खा-पी सकता है और न ही मोबाइल फोन पर बात कर सकता है। हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। -

Punjab News: इलाके में उफान पर जलालिया नदी, कई इलाकों में भरा पानी, फसलें तबाह, देखें वीडियो
पठानकोटः जिले में पिछले 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद आज सेक्टर बमियाल के नजदीक स्थित जलालिया नदी में बड़ी मात्रा में पानी आने के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई। बता दें कि सुबह लगभग 7 बजे इस नदी में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई। इसके बाद पूरे इलाके में पानी ही पानी नजर आने लगा। बताया गया कि जो भी फसलें इस नदी के किनारे थीं, लगभग सारी फसलें पानी की चपेट में आने से नष्ट हो गईं।
इसके अलावा बमियाल के अधीन मनवाल मंगवाल मोड़ के पास नदी के नजदीक स्थित घरों में से लगभग 3 से 4 घरों के डूबने की खबर है। वहीं एक पोटरी फार्म, गुज्जर परिवारों के घर और लगभग किसानों की मोटरें नदी के पानी के नीचे आ चुकी हैं। मनवाल, मंगवाल के पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब 7 बजे अचानक घर के अंदर पानी भर गया, जिससे हमें सामान बाहर निकालने का मौका भी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि परिवार को लेकर घर से बाहर निकलने की कोशिश की, जिसके कारण उनका कीमती सामान, राशन और पशुओं का चारा पानी में डूब गया।
इसके अलावा बात करें तो दतियाल से बमियाल होते हुए फतेहपुर तक की सड़क भी पानी में डूबी हुई नजर आई। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर मंगवाल मोड़, जहां पुलिस की अहम चौकी है, वह भी पानी के घेरे में आ चुकी है। उस चौकी के आसपास पानी भर चुका है और मंगवाल मोड़ का रास्ता जो पठानकोट से जुड़ता है, बंद हो चुका है। बता दें कि जब भी जलालिया नदी में बाढ़ की स्थिति बनती है तो काशी बारमा स्थित सीमा सुरक्षा बल की पोस्ट प्रभावित होती है और इस बार भी इन पोस्टों और भारत-पाकिस्तान सीमा के पानी में डूबने की खबर सामने आ रही है।
-

Punjab News: पुलिस प्रशासन सतर्क, शहर में 38 जगहों पर की नाकेबंदी, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले में 15 अगस्त के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। कोई भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के दिशा-निर्देश में शहर में कड़े इंतजाम किए गए हैं। लुधियाना के फिरोजपुर रोड स्थित वेरका मिल्क प्लांट के बाहर विशेष नाकाबंदी की गई है। इस नाकेबंदी के दौरान छोटे-बड़े वाहनों की विशेष जांच की जा रही है। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने यह भी बताया कि सीमावर्ती राज्य होने के कारण शहर रेड अलर्ट पर है और इसके साथ ही कई संदिग्ध वाहनों को भी जब्त किया गया है।
इस बीच पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि लुधियाना शहर में कई जगहों पर नाके लगाए गए हैं। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड समेत सभी जगहों पर संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सीमावर्ती राज्य होने के कारण 15 अगस्त के मौके पर शहर में रेड अलर्ट लागू जारी है और शहर में कुल 38 नाके लगाए गए हैं।
साथ ही, बाहरी जिलों से भी पुलिस बल लुधियाना शहर में तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की कोई गतिविधि आपराधिक गतिविधि न हो सके। इसके अलावा उन्होंने बताया कि कुछ संदिग्ध वाहनों को भी जब्त किया गया है जिनकी जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन जनता को सुरक्षित माहोल पैदा करने के लिए कड़े प्रयास जारी रखेगा।