Blog

  • Punjab News: Study Visa पर रूस गया 2 बहनों का इकलौता भाई फंसा, जबरन आर्मी में हुआ भर्ती, देखें वीडियो

    Punjab News: Study Visa पर रूस गया 2 बहनों का इकलौता भाई फंसा, जबरन आर्मी में हुआ भर्ती, देखें वीडियो

    मोगाः भारत के 15 युवकों को रूस में स्टडी वीजा पर जाना उस समय महंगा पड़ गया, जब रुस व यूक्रेन युद्ध के चलते रूसी सरकार द्वारा जबरन उन्हें सेना में भर्ती कर यूक्रेन के बॉर्डर पर भेज दिया। मौका पाकर 6 युवकों ने एक वीडियो वायरल कर अपनी जान की गुहार लगाई है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि जल्द से जल्द उन्हें भारत वापस लाया जाए। इन युवकों द्वारा जारी वीडियो के मुताबिक़ इनके अन्य साथी मारे जा चुके हैं या लापता हैं।

    इन फंसे हुए युवकों में एक युवक बूटा सिंह पंजाब के जिला मोगा के गांव चक्क कन्निया कलां का है, जो कि दो बहनों का इकलौता भाई है। फिलहाल इस वीडियो के बाद से परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। बूटा सिंह की मां सहित उसकी बहन ने केन्द्र सरकार से जल्द से जल्द उनके भाई को भारत लाने की गुहार लगाई है।

    बूटा सिंह की मां परमजीत कौर, उसकी बहिन करमजीत कौर सहित अन्य रिश्तेदारों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व बूटा सिंह सोशल मीडिया के माध्यम से दिल्ली के एक ट्रैवल एजेंट के सम्पर्क में आया था व रूस गया था, लेकिन रूसी सरकार ने उन्हें जबरन सेना में भर्ती कर लिया। जिसके चलते उन्होंने केंद्र सरकार से गुहार लगाई है कि उनके बेटे को जल्द से जल्द भारत वापस लाया जाए और उसकी जान बचाई जाए।

  • Rapper Yo Yo Honey Singh के खिलाफ 6 साल पुराने केस को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    Rapper Yo Yo Honey Singh के खिलाफ 6 साल पुराने केस को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    मोहालीः 6 साल पुराने मामले में राष्ट्रीय लोक अदालत ने मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह (हरदेश सिंह औलख) के खिलाफ दर्ज केस में पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है। दरअसल, 2018 में रिलीज हुए गाने मक्खना में महिलाओं के खिलाफ अश्लील और अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल से जुड़ा हुआ था। जानकारी के मुताबिक मटौर थाना, मोहाली में हनी सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 509, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 और अश्लील प्रतिनिधित्व की धारा 6 के तहत एफआईआर दर्ज हुई थी।

    यह शिकायत एएसआई लखविंदर कौर और उस समय की पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन रहीं मनीषा गुलाटी के बयानों पर दर्ज की गई थी। सुनवाई के दौरान दोनों शिकायतकर्ताओं ने अदालत में बयान दर्ज करवाते हुए साफ कर दिया कि उन्हें केस रद्द करने पर कोई आपत्ति नहीं है। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि संबंधित गाने को सेंसर बोर्ड (CBFC) ने 27 दिसंबर 2018 को ही मंजूरी दे दी थी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि इस केस में किसी विशेष महिला को प्रत्यक्ष तौर पर पक्षकार नहीं बनाया गया था। प्रेसीडिंग ऑफिसर अनीश गोयल ने फाइल की समीक्षा करने और शिकायतकर्ताओं की सहमति पर विचार करने के बाद पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया।

    इसके साथ ही यो यो हनी सिंह के खिलाफ 6 साल पुरानी कानूनी लड़ाई पर विराम लग गया। गौरतलब है कि 2018 में रिलीज हुए एल्बम मखना के एक गीत में महिलाओं के खिलाफ अभद्र शब्दों के इस्तेमाल को लेकर रैपर हनी सिंह के खिलाफ मोहाली के मटौर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। यह कार्रवाई पंजाब महिला आयोग की सिफारिश पर की गई थी और उस समय आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने गीत को राज्य में बैन करने की भी मांग उठाई थी। हालांकि, लंबी सुनवाई और दोनों शिकायतकर्ताओं की सहमति के बाद अब अदालत ने पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार कर ली है और हनी सिंह के खिलाफ दर्ज यह एफआईआर रद्द कर दी गई है।

  • आतंकी जैश कमांडर के कबूलनामे पर PM Modi का बयान, बोले – ‘रो रोकर अपना हाल बताया’

    आतंकी जैश कमांडर के कबूलनामे पर PM Modi का बयान, बोले – ‘रो रोकर अपना हाल बताया’

    नई दिल्ली: देश के पीएम नरेंद्र मोदी का आज 75वां जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने मध्यप्रदेश के धार में कार्यक्रम संबोधित किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर मसूद इलियास के द्वारा रोकर किए गए कबूलनामे पर भी प्रतिक्रिया जाहिर की। पीएम ने कहा कि – ‘पाकिस्तान से आए हुए आतंकियों ने हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था। हमने ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया। हमारे वीर जवानों ने पहल झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। कल ही देश और दुनिया ने देखा है कि एक पाकिस्तानी आतंकी ने रो-रोकर अपना हाल सभी को बताया है’। जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी के द्वारा हाल ही में एक वीडियो संदेश जारी किया गया। इस संदेश में उन्होंने कहा कि – 7 मई को भारत के बहावलपुर पर हमले में मौलाना मसूद अजहर के परिवार के टुकड़े-टुकड़े हो गए हैं। उसके अनुसार, यह हमला भारत के ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा ही था।

    जैश-ए-मोहम्मद का मुख्य अड्डा है बहावलपुर

    बहावलपुर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित है। यह जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ माना जाता है। जैश का मुख्यालय मरकज सुभान अल्लाह मस्जिद के अंदर था। भारतीय सेना ने इस जगह को सीधा निशाना बनाया था। सेना की प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी ने यह बताया था कि यहीं से भारत विरोधी आतंकी हमलों की साजिश रची जाती थी। हमले में जैश का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया था और लगभग 100 आतंकी मारे गए थे।

    पहलगाम हमले का जवाब था ऑपरेशन सिंदूर

    पीएम ने कहा कि – भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरु किया था। इसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को धवस्त किया था। इसमें बहावलपुर, मुरीदके, सियालकोट, कोटली और मुजफ्फरबाद प्रमुख तौर पर शामिल थे। इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए और उनके ठिकाने भी जड़ से खत्म कर दिए गए।

    तबाह हुआ जैश ए मोहम्मद का नेटवर्क

    मसूद अजहर, जैश-ए-मोहम्मद का संस्थापक और भारत विरोधी आतंकी गतिविधियों का मास्टरमांइड है। उसका परिवार बहावलपुर मुख्यालय में रहता था। अब उसके संगठन के कमांडर के दावे से यह साबित हो गया है कि ऑपरेशन सिंदूर ने अजहर और उसके सारे नेटवर्क को कितना बड़ा झटका दिया है।
  • महाविद्यालय ऊना में हिंदी दिवस का आयोजन

    महाविद्यालय ऊना में हिंदी दिवस का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि डॉक्टर मीता शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया।  हिंदी दिवस पर उन्होंने , बच्चों को राजभाषा और राष्ट्रभाषा के बारे में बताया । इसके साथ साथ भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि  बच्चों का  हिंदी के प्रति अपनापन होना बहुत आवश्यक है । जिस राष्ट्र की भाषा जितनी शक्तिशाली होगी उसका विकास उतना ही ज्यादा होगा । हिंदी विभाग की अध्यक्ष डॉक्टर श्रेयसी ने भी राजभाषा और राष्ट्रभाषा के अंतर को बच्चों के साथ साझा किया । इस उपलक्ष्य में बच्चों द्वारा अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें निबंध , भाषण , नृत्य और संगीत प्रतियोगिता कराई गई । जिसमें जज के रूप  में प्रो. रंजू बनोटा और  प्रो.अमरजीत मान ने अपनी भूमिका निभाई ।

    निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आरजू , द्वितीय स्थान पर कोमल और तृतीय स्थान पर पूनम रही। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दिव्यांशी, द्वितीय स्थान पर रमनप्रीत और तृतीय स्थान पर अक्षिता रही। इस मौके पर कॉलेज के समस्त प्राध्यापक गण मौजूद रहे।

  • अवस्थी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में 5वें राष्ट्रीय फ़ार्माकोविजिलेंस सप्ताह के उपलक्ष्य में ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन

    अवस्थी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में 5वें राष्ट्रीय फ़ार्माकोविजिलेंस सप्ताह के उपलक्ष्य में ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: अवस्थी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नालागढ़, हिमाचल प्रदेश ने पी.जी.आई.एम.ई.आर. ई.पी.एल. फ़ार्माकोविजिलेंस सेंटर के सहयोग से 5वें राष्ट्रीय फ़ार्माकोविजिलेंस सप्ताह (17 से 23 सितम्बर 2025) के उपलक्ष्य में एक ऑनलाइन वेबिनार का सफल आयोजन किया। यह वेबिनार 15 सितम्बर 2025 को दोपहर 2:00 बजे से 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार) वर्चुअल मोड में आयोजित किया गया।

    इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों एवं छात्रों में फ़ार्माकोविजिलेंस एवं मैटेरियोविजिलेंस के क्षेत्र में जागरूकता एवं क्षमता निर्माण करना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं के रूप में पधारे

    – प्रो. बिकाश मेधी

    – डॉ. अजय प्रकाश

    – बेंजामिन सुरॉय (पी.वी.पी.आई./एम.वी.पी.आई. विशेष व्याख्यान)

    वक्ताओं ने प्रतिकूल औषधि प्रतिक्रियाओं की रिपोर्टिंग, दवा सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा भारत में मैटेरियोविजिलेंस ढाँचे को सुदृढ़ करने के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने वैश्विक अनुभवों एवं नियामक दृष्टिकोणों पर भी अपने विचार साझा किए।

    इस वेबिनार में संकाय सदस्यों, छात्रों एवं स्वास्थ्य पेशेवरों ने सक्रिय भागीदारी की और विशेषज्ञों की चर्चाओं से लाभ उठाया। हमारी ओर से डायरेक्टर ऋषव अवस्थी और डीन एकेडमिक प्रो. विकास भारद्वाज ने अवस्थीआयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का प्रतिनिधित्व किया। अवस्थीआयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नालागढ़ पी.जी.आई.एम.ई.आर. ई.पी.एल. फ़ार्माकोविजिलेंस सेंटर के सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता है।

  • भारी बारिश से ऊना जिले में अब तक 340 करोड़ का नुकसान

    भारी बारिश से ऊना जिले में अब तक 340 करोड़ का नुकसान

    प्रशसान ने प्रभावित परिवारों को सुनिश्चित की है हर संभव मदद

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिले में इस मानसून सीजन के दौरान भारी बारिश और भूस्खलन से अब तक लगभग 340 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया गया है। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि इसमें लोक निर्माण विभाग को 191 करोड़ तथा जलशक्ति विभाग एवं स्वां नई बाढ़ प्रबंधन परियोजना को लगभग 125 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। अन्य विभागों और निजी संपत्तियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे कई परिवार प्रभावित हुए हैं।

    उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप सभी प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद सुनिश्चित की गई है और प्रशासन राहत एवं बहाली कार्यों में पूरी गंभीरता और तत्परता से जुटा हुआ है। उन्होंने यह जानकारी बुधवार को शिमला से ऑनलाइन माध्यम से आयोजित मुख्यमंत्री की आपदा समीक्षा बैठक के उपरांत दी। बैठक में मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों को प्रभावित क्षेत्रों का व्यक्तिगत दौरा कर जमीनी स्तर पर राहत व पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही, आपदा में बेघर हुए परिवारों को सरकार की ओर से मासिक किराया प्रदान करने की सुविधा से अधिक से अधिक लाभान्वित करने पर भी बल दिया।

    बता दें, वर्तमान में हिमाचल सरकार द्वारा विशेष राहत पैकेज के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में 10 हजार रुपये तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 5 हजार रुपये मासिक किराया बेघर परिवारों को प्रदान किया जा रहा है। सरकार अधिक परिवारों को लाभान्वित करने के लिए किराया देने की शर्तों में ढील देने पर भी विचार कर रही है।

    उपायुक्त ने बताया कि जिले में अब तक 24 पक्के और 81 कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जबकि 381 पक्के और 543 कच्चे मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है। इसके अतिरिक्त 35 दुकानें और 503 पशुशालाएं भी प्रभावित हुई हैं। अधिकांश मार्ग बहाल कर दिए गए हैं, जबकि बंगाणा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बड़े पैमाने पर भूस्खलन से बाधाएं बनी हुई हैं और वहां बहाली कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

    इस दौरान उपायुक्त के साथ डीसी कार्यालय के एनआईसी कक्ष में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता हर्ष पुरी, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान, जिला राजस्व अधिकारी अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर ऊना के हरोली में जिलास्तरीय रक्तदान शिविर में युवाओं ने 101 यूनिट रक्तदान किया

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर ऊना के हरोली में जिलास्तरीय रक्तदान शिविर में युवाओं ने 101 यूनिट रक्तदान किया

    ऊना/सुशील पंडित: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देश भर में मनाए जा रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत, ऊना ज़िले के हरोली में एक ज़िलास्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 101 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित इस शिविर में प्रदेश मीडिया सह-संयोजक संजीव शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास ने की इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को इस नेक कार्य के लिए प्रेरित किया और अस्पताल में भर्ती मरीज़ों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। संजीव शर्मा ने कहा कि मोदी जी का जन्मदिन केवल एक तारीख नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत का यह सौभाग्य है कि उसे नरेंद्र मोदी जैसा मज़बूत और दूरदर्शी नेतृत्व मिला है। शर्मा ने कहा कि जब से मोदी जी ने प्रधानमंत्री पद संभाला, तब भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में 11वें स्थान पर थी। उनके नेतृत्व में आज यह चौथे स्थान पर पहुँच गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह आर्थिक प्रगति सिर्फ़ आँकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि आम लोगों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव ला रही है। संजीव शर्मा ने मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके प्रयासों से 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। सरकार ने 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन दिया, जबकि करोड़ों परिवारों को पक्के घर, शौचालय और स्वच्छ नल जल उपलब्ध कराया। इसके अलावा, किसानों को सालाना आर्थिक मदद दी गई है और 50 करोड़ से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा मिला है। मोदी सरकार के कार्यकाल में देश का उत्पादन और निर्यात बढ़ा है, जिससे प्रति व्यक्ति आय में भी वृद्धि हुई है। कृषि, डेयरी और मत्स्य पालन जैसे क्षेत्रों में हुई प्रगति ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति दी है। शर्मा ने बताया कि मोदी सरकार ने ‘स्टार्टअप क्रांति’ के ज़रिए युवाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर पैदा किए हैं। साथ ही, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि “सेवा ही संगठन” का मंत्र भाजपा कार्यकर्ताओं के जीवन का आधार बन गया है। इस अवसर पर हरोली से पूर्व भाजपा प्रत्याशी राम कुमार, जिला महामंत्री पी.एल. भारद्वाज और लखबीर लखी सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।
  • Jalandhar News: कर्मियों की मांगों को लेकर चंदन ग्रेवाल की प्रशासन को चेतावनी, नहीं तो बंद होगा कामकाज, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कर्मियों की मांगों को लेकर चंदन ग्रेवाल की प्रशासन को चेतावनी, नहीं तो बंद होगा कामकाज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के सभी नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के कर्मचारी आज नगर निगम टाउन हॉल में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने मुख्य मुद्दे स्थायी ठेका प्रणाली को बंद करना और पेंशन की बहाली सहित अन्य मुद्दों को लेकर मीटिंग की। इस दौरान चेयरमैन सफाई कर्मचारी यूनियन के कमिशन चंदन ग्रेवाल ने उनकी समस्याए सुनी। जहां उन्होंने उनके मुद्दों को प्रशासन से समक्ष रखकर उन्हें हल करवाने का आश्वासन दिया।

    वहीं मीडिया से बात करते हुए चंदन ग्रेवाल ने कहाकि मुद्दों को नोट कर लिया गया है और उसे जल्द हल करवाने की कोशिश की जाएंगी। चंदन ने कहाकि ठेकेदारी प्रथा के खिलाफ वह पहले भी कर्मियों के हक में प्रदर्शन करते रहे हैं। उन्होंने कहाकि 8 तारीख तक समय लिया है, जिसमें अमृतसर के प्रधान बिट्टा शामिल रहे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहाकि अगर ठेकेदारी को रद्द नहीं किया गया तो 8 तारीख को ठेका कर्मियों व एसोसिएशन के साथ मिलकर सख्त एक्शन लेते हुए सफाई को बंद कर दिया जाएगा।

    चंदन ने कहाकि वह इस मसलों को हल करने के लिए उच्च अधिकारियों के पास जाकर भी बात करेंगे। कुछ समय पहले तमाम जत्थेबंदियों के साथ वित मंत्री हरपाल चीमा, लोकलबॉडी मंत्री रवजोत सिंह, पूर्व ईटीओ हरभजन सिंह के साथ मीटिंग भी हुई थी। जहां कर्मियों को लगता था कि इस बार मसले का हल होगा, लेकिन अभी फिर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई। जिसके चलते कर्मियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए 8 तारीख तक का प्रशासन को मांगों को मानने के लिए समय तय किया गया है।

  • Bombay Highcourt ने खारिज की ‘Jolly LLB 3’ के खिलाफ दायर याचिका, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

    Bombay Highcourt ने खारिज की ‘Jolly LLB 3’ के खिलाफ दायर याचिका, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

    मनोरंजन: बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक्टर अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म जॉली एलएलबी 3 के खिलाफ दायर की गई याचिका खारिज कर दी है। याचिका में यह आरोप लगाया गया था कि फिल्म में जजों और वकीलों का मजाक उड़ाया जा रहा है जिससे न्याय व्यवस्था की गरिमा को ठेस पहुंचेगी। याचिकाकर्ता का यह कहना था कि फिल्म के प्रोमो और डायलॉग्स से ऐसा लग रहा है कि इसमें कोर्टरुम प्रक्रियाओं को हल्के-फुल्के अंदाजा में दिखाया गया है। ऐसे में उनकी अदालत से यह मांग थी कि फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी जाए या फिर इसमे आवश्यक बदलाव किए जाएं।

    वकीलों को किया गया अपमानित

    याचिकाकर्ता एसोसिएशन फॉर एडिंग जस्टिस की ओर से दायर की गई याचिका में यह दावा किया गया था कि फिल्म का एक गाना भाई वकील है के सभी बोल पूरे वकालत पेशे का अपमान करते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि फिल्म के कुछ दृश्यों में जजों को मामू कहकर बुलाया गया है जो कि न्यायपालिका की गरिमा के खिलाफ है। याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत में यह कहा कि सिर्फ वकीलों का ही नहीं बल्कि यह जजों का भी मजाक उड़ाने के जैसा है। उन्होंने यह मांग की थी कि फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई जाए और संबंधित गाने को हटा दिया जाए।

    अदालत ने खारिज की याचिका

    मुख्य न्यायधीश श्री चंद्रशेकर और न्यायमूर्ति गौतम अंकल की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान इस याचिका पर गंभीरता के साथ विचार किया परंतु अदालत ने यह साफ कह दिया है कि उन्हें ऐसी बातों से कोई भी फर्क नहीं पड़ता। बेंच ने मुस्कुराते हुए यह कहा है कि – ‘हम शुरुआत से ही मजाक का सामना कर रहे हैं हमारी चिंता मत करें’। इसके साथ ही अदालत ने याचिका को खारिज कर दिया है और कहा कि फिल्म पर रोक लगाने का कोई आधार नहीं है। फिल्म निर्माताओं ने अदालत को बताया है कि ऐसी याचिका पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी दायर हुई थी जिसको वहां से खारिज कर दिया गया है। इससे यह साफ है कि न्यायपालिका को लेकर दिखाए गए सिनेमा पर रोक लगाने का इरादा अदालत का नहीं है।

    19 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

    यह फिल्म सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित की गई है। इसमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक बार फिर से कोर्टरुम ड्रामा में हंसी का तड़का लगाते दिखेंगे। ‘जॉली एलएलबी’ सीरीज को पिछली दोनों फिल्मों में भी फैंस का काफी प्यार मिला था। अब तीसरे भाग को लेकर भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ‘जॉली एलएलबी 3’ को 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। बॉम्बे हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब फिल्म की रिलीज का रास्ता आसान हो गया है।
  • World Athletics Championships के फाइनल में पहुंचे Neeraj Chopra, अरशद नदीम से होगी भिड़ंत!

    World Athletics Championships के फाइनल में पहुंचे Neeraj Chopra, अरशद नदीम से होगी भिड़ंत!

    नई दिल्लीः भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा आज जापान के तोक्यो में क्वालीफिकेशन राउंडं के साथ विश्व चैंपियनशिप में अपने खिताब की रक्षा की शुरुआत की। जहां भारतीय सुपर स्टार नीरज चोपड़ा ने पहले ही थ्रो में 84.85 मीटर दूर भाला फेंकते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। वह लय में दिख रहे हैं। भारतीय सुपर स्टार की भिड़ंत फाइनल में पाकिस्तान के अरशद नदीम से होने की उम्मीद है। इस इवेंट का फाइनल मुकाबला 18 सितंबर यानी वीरवार को होगा।

    नीरज चोपड़ा को इस इवेंट के फाइनल में पहुंचने के लिए 84.50 मीटर भाला फेंकना था और उन्होंने पहले ही राउंड में इस बाधा को पार करते हुए ये उपलब्धि अपने नाम कर ली। नीरज चोपड़ा मौजूदा समय में भारतीय एथलीट विश्व चैंपियनशिप में जैवलीन थ्रो इवेंट के विजेता हैं और साल 2023 में उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। नीरज चोपड़ा इस इवेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं और वे जान जेलेज़नी (1993, 1995) और ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स (2019, 2022) के बाद इतिहास में वर्ल्ड जैवलिन टाइटल को लगातार दो बार जीतने वाले तीसरे खिलाड़ी बनने की कोशिश करेंगे।