Delighted to be in Dhar, Madhya Pradesh! Speaking at the launch of women-centric initiatives, which will strengthen health and well-being at the grassroots level. PM MITRA Park is also being inaugurated. https://t.co/oRNGJjSLpU
— Narendra Modi (@narendramodi) September 17, 2025
आतंकी जैश कमांडर के कबूलनामे पर PM Modi का बयान, बोले – ‘रो रोकर अपना हाल बताया’

नई दिल्ली: देश के पीएम नरेंद्र मोदी का आज 75वां जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने मध्यप्रदेश के धार में कार्यक्रम संबोधित किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर मसूद इलियास के द्वारा रोकर किए गए कबूलनामे पर भी प्रतिक्रिया जाहिर की। पीएम ने कहा कि – ‘पाकिस्तान से आए हुए आतंकियों ने हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था। हमने ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया। हमारे वीर जवानों ने पहल झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। कल ही देश और दुनिया ने देखा है कि एक पाकिस्तानी आतंकी ने रो-रोकर अपना हाल सभी को बताया है’।
जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी के द्वारा हाल ही में एक वीडियो संदेश जारी किया गया। इस संदेश में उन्होंने कहा कि – 7 मई को भारत के बहावलपुर पर हमले में मौलाना मसूद अजहर के परिवार के टुकड़े-टुकड़े हो गए हैं। उसके अनुसार, यह हमला भारत के ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा ही था।
Leave a Reply