Blog

  • Punjab News: 4.5 किलो हेरोइन और अवैध पिस्तौल सहित 3 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 4.5 किलो हेरोइन और अवैध पिस्तौल सहित 3 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.5 किलो हेरोइन और एक गैरकानूनी पिस्तौल बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए दलजीत सिंह लाला और शिब्बू दोनों अमृतसर के मुस्तफ़ाबाद इलाके के निवासी हैं और गुरविंदर सिंह गोपी फिरोजपुर का रहने वाला है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए एक विदेशी हैंडलर से लगातार संपर्क था।

    विदेशी हैंडलर के निर्देशों के अनुसार ये तस्कर विभिन्न स्थानों पर हेरोइन और अवैध हथियारों की खेप पहुंचाने का काम कर रहे थे। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह काफी समय से सीमा क्षेत्रों के रास्ते नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत गेट हकीमा थाना में एफआईआर दर्ज कर ली है। दलजीत सिंह लाला के खिलाफ आर्म्स एक्ट का पहला मामला दर्ज है।

    गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके पीछे औरआगे के सभी लिंक खंगाले जा रहे हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस नॉर्को नेटवर्क में और कौन–कौन शामिल हैं और नशे की खेप कहां से आ रही थी तथा कहां भेजी जानी थी। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य में नशों को जड़ से खत्म करने और नॉर्को तस्करी से जुड़े नेटवर्क तोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि युवाओं की पीढ़ी को नशों के खतरों से बचाया जा सके।

  • रास्ते के विवाद को लेकर पडोसी भाई भिड़े, मामला दर्ज 

    रास्ते के विवाद को लेकर पडोसी भाई भिड़े, मामला दर्ज 

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्व के अंतर्गत आते गांव  गोन्दपुर वनेहडा में रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसी भाई आपस में भिड़ गए जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में विनोद कुमार पुत्र खुशी राम निवासी गोन्दपुर वनेहडा तह. घनारी जिला ऊना ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर इसके पडोसी सुनील कुमार पुत्र खुशी राम, शिवान्शुं कौंडल पुत्र सुनील कुमार, पूनम कुमारी पत्नी सुनील कुमार निवासी गोन्दपुर वनेहडा व गौरव निवासी निवासी झलेडा ने इसके घर को जाने वाला रास्ते पर गेट लगाकर व उसके आस पास कांटेदार तार लगा दी। जब इसने उन्हे इसके वारे में पूछा तो उपरोक्त इसके साथ लडाई झगडा करने पर उतारु हो गये व इसे व इसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर वीएनएस की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के तहत ऊना में ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित

    स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के तहत ऊना में ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: नगर निगम ऊना में आज (वीरवार) को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत शहरी विकास निदेशालय, हिमाचल प्रदेश और स्वच्छता नॉलेज पार्टनर संस्था हिमालयन इंस्टीट्यूट फॉर एनवायरनमेंट, इकोलॉजी एंड डेवलपमेंट (हाइफीड) के संयुक्त तत्वावधान में  आयोजित की गई।

    इस प्रशिक्षण कार्यशाला में नगर निगम ऊना के साथ-साथ नगर पंचायत अम्ब, गगरेट, दौलतपुर, संतोषगढ़, टाहलीवाल तथा मेहतपुर से नगर पंचायतों के अधिकारी, सफाई निरीक्षक, सफाई पर्यवेक्षक, स्कूल शिक्षक, व्यापार संगठनों के प्रतिनिधि एवं स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

    कार्यशाला का शुभारंभ संयुक्त आयुक्त नगर निगम ऊना मनोज कुमार एवं जिला समन्वयक मुनीश जस्सल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने शहरों को कचरा मुक्त बनाने में जनभागीदारी की महत्ता पर बल देते हुए स्वच्छता को एक व्यापक जनआन्दोलन के रूप में अपनाने का आह्वान किया।

    कार्यशाला के दौरान कचरा मुक्त शहरों के निर्माण हेतु ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्र में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के लक्ष्य एवं उद्देश्यों, घरेलू एवं बल्क वेस्ट जनरेटर, कचरे के वर्गीकरण, स्रोत पर कचरा पृथक्करण, स्वच्छ सर्वेक्षण, कचरा प्रबंधन की प्रभावी रणनीतियों एवं सर्वोत्तम प्रथाओं, व्यवहार परिवर्तन, तथा मिशन की संस्थागत संरचना पर प्रकाश डाला गया।

    इसके अतिरिक्त ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016 के प्रमुख प्रावधानों पर भी विस्तृत चर्चा की गई, जिससे प्रतिभागियों को नियमों के व्यवहारिक क्रियान्वयन की बेहतर समझ प्राप्त हो सके। इस अवसर पर हाइफीड संस्था की ओर से विषय विशेषज्ञ ज्ञान प्रकाश मिश्रा, प्रकाश दत्त भाटिया, अनिल पैन्यूली और सुभाष शर्मा उपस्थित रहे।

  • Punjab News: चुनावों में AAP उम्मीदवारों की जीत के बाद श्री दरबार साहिब नतमस्तक हुए पूर्व मंत्री धालीवाल, देखें वीडियो

    Punjab News: चुनावों में AAP उम्मीदवारों की जीत के बाद श्री दरबार साहिब नतमस्तक हुए पूर्व मंत्री धालीवाल, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में हुए ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों के नतीजे बीते दिन घोषित होने के बाद जीते हुए प्रत्याशियों में खुशी की लहर है। उम्मीदवारों अलग-अलग तरीके से खुशी मना रहे हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के जीते हुए उम्मीदवारों के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री और अजनाला से विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल सचखंड श्री दरबार साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान के सामने माथा टेका और जीत के लिए भगवान का शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर दरबार साहिब कॉम्प्लेक्स में रूहानी और खुशी का माहौल देखा गया।

    माथा टेकने के बाद कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी को पूरे पंजाब में बड़ी बढ़त मिली है और पार्टी के उम्मीदवार कई जगहों पर जीते हैं। यह जीत लोगों के भरोसे की जीत है और आज वह अपने इलाके के जीते हुए सदस्यों के साथ भगवान का शुक्रिया अदा करने आए हैं। धालीवाल ने कहा कि भले ही अकाली दल एक-दो जगहों पर जीती हो, लेकिन इससे कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने दावा किया कि ये चुनाव पूरी तरह ट्रांसपेरेंट और फेयर तरीके से हुए हैं।

    अकाली दल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे सत्ता में लौटने का सपना देख रहे हैं, लेकिन वे सपने सपने ही रहेंगे। धालीवाल ने भरोसा जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भी लोग आम आदमी पार्टी को बड़ी संख्या में वोट देंगे और पंजाब में फिर से AAP की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जीतने वाले सदस्य लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और विकास और जनकल्याण के कामों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाएंगे। वहीं जीते हुए उम्मीदवारों ने भी इस मौके पर खुशी जाहिर की और भगवान का शुक्रिया अदा करते हुए भरोसा दिलाया कि वह इलाके की तरक्की के लिए दिन रात मेहनत करेंगे और इलाके को विकास की ओर ले जाएंगे।

  • Jalandhar News: Richi Travel Agent के दफ्तर और घर में ED की Raid, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Richi Travel Agent के दफ्तर और घर में ED की Raid, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जालंधर ईडी की टीम द्वारा डंकी रूट मामले में कुछ दिन पहले 2 ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इस दौरान ईडी टीम ने डोंकी रूट के जरिए अवैध रूप से विदेश भेजने से जुड़े लोगों की 5.41 करोड़ रुपये की संपत्ति भी अटैच की थी। वहीं मिली जानकारी के आज जालंधर ईडी टीम ने जालंधर, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 13 व्यावसायिक और रिहायशी ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी टीम ने बस स्टैंड के पास रिची ट्रैवल के दफ्तर में रेड की है। मिली जानकारी के अनुसार रिची ट्रैवल के मालिक के घर जसवंत नगर में भी रेड चल रही है।

    जानकारी के अनुसार ईडी द्वारा डंकी रूट पर काम करने वाले ट्रैवल एजेंट के खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है। यह मामला पिछले दिनों अमेरिका से रिपोर्ट होकर आए भारतीयों को लेकर जांच के कारण चल रहा है। सूत्रों के अनुसार रिची ट्रैवल्स के साथ, तरुण खोसला (दिल्ली) और बलवान शर्मा (पानीपत) में भी रेड चल रही है। बताया जा रहा है कि ईडी टीम ने यह जांच उन एफआईआर के आधार पर शुरू की थी, जो फरवरी 2025 में अमेरिका से 330 भारतीयों के डिपोर्ट होने के बाद दर्ज की गई थीं।

    इन भारतीयों को अमेरिकी सेना के कार्गो विमान के जरिए वापस भेजा गया था। जांच में सामने आया कि इन लोगों को डोंकी रूट के जरिए अवैध रूप से अमेरिका भेजा गया था। इसके पीछे ट्रैवल एजेंटों, बिचौलियों, डोंकरों, विदेशों में मौजूद साथियों, हवाला ऑपरेटरों और रहने-खाने जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले लोगों का एक पूरा नेटवर्क काम कर रहा था। ईडी टीम द्वारा पहले की गई 2 छापेमारियों और जांच के दौरान मिले सबूतों से इस नेटवर्क में शामिल दूसरे और तीसरे स्तर के लोगों के नाम सामने आए, जिन्हें अब इस कार्रवाई में शामिल किया गया है।

  • किराया मांगने पर मालकिन की हत्या, दंपति ने टुकड़े कर शव को Bed में छिपाया

    किराया मांगने पर मालकिन की हत्या, दंपति ने टुकड़े कर शव को Bed में छिपाया

    गाजियाबादः शहर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक पति-पत्नी द्वारा फ्लैट मालकिन की हत्या कर दी। 6 महीने का बकाया किराया मांगने पहुंची दीपशिखा को देखकर किराएदार बौखला गए। उन्हें अंदर बुलाकर कुकर से हमला कर दिया। खूब मारा-पीटा। फिर दुपट्‌टे से गला घोंटकर मार डाला। बाद में लाश को ठिकाने लगाने के लिए दीपशिखा के चाकू से छोटे-छोटे टुकड़े करके लाश को सूटकेस में पैक किया और बेड बॉक्स में छिपा दिया। काफी देर तक महिला घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई।

    उन्होंने तलाश शुरू की जिसके बाद सोसाइटी का CCTV चेक किया तो पता चला कि महिला किराएदार के फ्लैट में जाते हुए दिखाई दी, लेकिन बाहर नहीं आई। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने किराएदारों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पति-पत्नी ने जुर्म कबूल कर दिया। उनकी निशानदेही पर महिला का शव बरामद किया। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, उमेश शर्मा हरियाणा के फरीदाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर हैं। उनकी पत्नी दीपशिखा शर्मा (40) हाउसवाइफ थीं। उमेश शर्मा, पत्नी दीपशिखा के साथ सिहानी गेट इलाके में रहते हैं। यहां से करीब 1 किलोमीटर दूर औरा चिमेरा सोसाइटी में उनका एक और फ्लैट है। उन्होंने इसे अजय गुप्ता और उसकी पत्नी आकृति गुप्ता को जुलाई 2025 में किराए पर दिया था। परिजन के मुताबिक, 6 महीने से फ्लैट का किराया बकाया था। 17 दिसंबर की शाम को दीपशिखा घर पर बताकर किराया मांगने के लिए औरा चिमेरा सोसाइटी गईं। रात 11:20 बजे तक घर नहीं लौटी तो परिजन खोजते हुए बिल्डिंग में पहुंचे। बिल्डिंग के लोगों से दीपशिखा के बारे में पूछताछ की। कहीं से कुछ पता नहीं चला तो गार्ड रूम से CCTV चेक किए। वीडियो में दीपशिखा अजय गुप्ता के फ्लैट में जाते दिखाई दीं। इसके बाद CCTV में उनके बाहर आने की कोई फुटेज नहीं थी।

    परिवार को शक हुआ तो वे सीधे फ्लैट पर पहुंचे। दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। शोर सुनकर पड़ोसी भी पहुंच गए। फिर दरवाजा खुला। भीड़ देखकर अजय और उसकी पत्नी भागने लगे। लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस को फोन करके बुलाया। पुलिस ने अजय गुप्ता के कमरे की तलाशी ली। लेकिन शव नहीं मिला, फिर दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि शव को बेड में छिपाया है जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

  • पंजाब में औद्योगिक विकास को रफ्तार, अंबर ग्रुप का ₹500 करोड़ का R&D प्रोजेक्ट

    पंजाब में औद्योगिक विकास को रफ्तार, अंबर ग्रुप का ₹500 करोड़ का R&D प्रोजेक्ट

    चंडीगढ़ : पंजाब उन्नत निर्माण और नवाचार के क्षेत्र में तेज़ी से एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभर रहा है। इसी कड़ी में अंबर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने राजपुरा में ₹500 करोड़ के निवेश से एक अत्याधुनिक अनुसंधान एवं विकास (R&D) केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है। यह केंद्र अगली पीढ़ी के HVAC उत्पादों की डिजाइन, प्रमाणीकरण और परीक्षण पर केंद्रित होगा तथा इससे लगभग 1,000 उच्च-गुणवत्ता और अच्छी सैलरी वाली नौकरियां सृजित होंगी।

    इस निवेश का स्वागत करते हुए उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली और प्रवासी भारतीय मामलों के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि अंबर ग्रुप का यह निर्णय पंजाब की प्रगतिशील औद्योगिक नीतियों, कुशल मानव संसाधन और निवेशक-अनुकूल माहौल पर भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना उन्नत इंजीनियरिंग और उत्पाद डिज़ाइन में पंजाब की स्थिति को और मजबूत करेगी तथा राज्य को उच्च-स्तरीय अनुसंधान और वैश्विक निर्यात के केंद्र के रूप में विकसित करने के दृष्टिकोण से पूरी तरह मेल खाती है।

    अंबर एंटरप्राइज़िज़ इंडिया लिमिटेड के सीईओ जसबीर सिंह ने कहा कि पंजाब कुशल प्रतिभा, मजबूत औद्योगिक ढांचे और सहयोगी नीतिगत वातावरण का बेहतरीन संयोजन प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि राजपुरा में दो चरणों में होने वाला यह निवेश नवाचार-आधारित विकास के प्रति अंबर ग्रुप की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उल्लेखनीय है कि अंबर ग्रुप पहले से ही राजपुरा में निर्माण और R&D सुविधाएं संचालित कर रहा है तथा डाइकिन, एलजी, सैमसंग, पैनासोनिक, वोल्टास और गोडरेज जैसे कई वैश्विक ब्रांडों के लिए समाधान उपलब्ध कराता है, जिससे वैश्विक मूल्य श्रृंखला में पंजाब की भागीदारी और सशक्त होती है।

     

  • Punjab News: इस इलाके में कांग्रेस की जीत, 6 सीटों पर किया कब्जा, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में कांग्रेस की जीत, 6 सीटों पर किया कब्जा, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में हुए ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों के नतीजे बीते दिन घोषित कर दिए गए हैं। वहीं जिन उम्मीदवारों की जीत हुई है उन्होंने खुशी में ढोल बजाए और खुशी में लड्डू भी बांटे। इसी के साथ चुनावों में कांग्रेस पार्टी को भी बड़ी सफलता हाथ लगी है। मोगा जिले में हुए चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने ब्लॉक समिति की 5 सीटों और जिला परिषद की 1 सीट पर जीत दर्ज की है। कुल 6 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

    इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला प्रधान हरि सिंह खाई और मोगा हलका इंचार्ज मालविका सूद ने जीत हासिल करने वाले सभी उम्मीदवारों को सम्मानित किया और विजेता उम्मीदवारों को बधाई दी और जनता का धन्यवाद किया। कांग्रेस पार्टी की जिला प्रधान, कांग्रेस हरि सिंह खाई ने कहा “यह जीत कांग्रेस पार्टी की नीतियों और जनता के भरोसे की जीत है। उन्होंने बताया कि पवनदीप कौर, हरप्रीत कौर, सुखविंदर सिंह, सरवन सिंह और अमनदीप संघा ब्लॉक समीति मैंबर नियुक्त हुए हैं और इसी के साथ लवप्रीत कौर जिला परिषद से विजय हुईं हैं। इसको लेकर उन्होंने सभी उम्मीदवारों और हाइकमान को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

    मोगा हलका इंचार्ज, मालविका सूद ने कहा कि वर्करों की दिन रात मेहनत के चलते आज कांग्रेस सरकार ने बढ़िया जीत हासिल की है जिसके चलते पार्टी उनका धन्यावाद करती है। उन्होंने कहा कि वर्करों के साथ उनकी बहन और बेटी बनकर मालविका सूद हमेशा खड़ी है और उनका सहयोग हमेशा होता रहेगा। मोगा की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है, हम क्षेत्र के विकास के लिए पूरी मेहनत करेंगे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में जिले के विकास, जनहित के मुद्दों और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

  • Punjab News: चुनावी नतीजों के बाद एक्शन में आई कांग्रेस, 3 जोन में बांटा राज्य, AICC सचिवों को किया इंचार्ज नियुक्त, देखें लिस्ट

    Punjab News: चुनावी नतीजों के बाद एक्शन में आई कांग्रेस, 3 जोन में बांटा राज्य, AICC सचिवों को किया इंचार्ज नियुक्त, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: पंजाब में ब्लॉक समिति और जिला परिषद के चुनावी नतीजे सामने आने के बाद कांग्रेस एक्शन मोड में आ गई है। इसी के चलते कांग्रेस पार्टी अब 2027 के चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी व महासचिव की ओर से हाल ही में दिल्ली में पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के साथ की गई मीटिंग के बाद आज AICC सचिवों को इंचार्ज नियुक्त किया गया।

    दरअसल, कांग्रेस ने पंजाब को 3 जोन में बांटा है। जारी लिस्ट में माझा, मालवा व दोआबा के लिए AICC सचिवों को इंचार्ज नियुक्त किया गया है, ताकि संगठन को हर स्तर पर मज़बूत किया जा सके। जिसमें जोन-1 जिम्मेदारी सूरज ठाकुर को दी गई है, जबकि जोन-2 की जिम्मेदारी रविंदर डालवी को मिली है, वहीं जोन-3 की जिम्मेदारी हीना कावरे को दी गई है।

  • Punjab News: किसान मजदूर मोर्चा ने डीसी कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: किसान मजदूर मोर्चा ने डीसी कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर बिजली संशोधन बिल, शंभू, खनौरी मोर्चों के मुआवजे और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर फिरोजपुर डीसी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू किया गया।

    केएमएम के आह्वान पर पंजाब भर में डीसी कार्यालयों के सामने शुरू किए गए विरोध प्रदर्शनों के संबंध में फिरोजपुर डीसी कार्यालय के सामने किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह साबरा, भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव सिंह जीरा, भारतीय किसान यूनियन बेहरामके नेता चमकौर सिंह उस्मानवाला ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे बिजली संशोधन बिल 2025 को खारिज करे और पंजाब सरकार विधानसभा में साबर पार्टी की सहमति से इस बिल के खिलाफ प्रस्ताव पारित करे, बिजली विभाग का निजीकरण बंद किया जाए और ठेकेदार नीति को खत्म कर पक्के कर्मचारियों की भर्ती की जाए। केंद्र सरकार को तुरंत ड्राफ्ट बीज बिल, 2025 वापस लेना चाहिए और बीज उत्पादन को कॉर्पोरेट घरानों को सौंपने की कोशिशों को रोकना चाहिए।

    रेलवे डिपार्टमेंट कई किसान नेताओं को नोटिस भेज रहा है, डिपार्टमेंट को तुरंत सभी नोटिस कैंसिल करने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलनों के दौरान शहीद हुए किसानों के परिवारों को मुआवजा और नौकरी दी जानी चाहिए और घायलों को मुआवजा दिया जाना चाहिए। इस मौके पर इंद्रजीत सिंह बाठ, गुरप्रीत सिंह फरीदेवाला, गुरमेल सिंह फत्तेवाला, धर्म सिंह सिद्धू, सुरजीत सिंह फौजी, हरफूल सिंह दुलेवाला, सुखविंदर सिंह अलीपुर, रणजीत सिंह खाचर वाला, गुरभाग सिंह मरूर, दिलबाग सिंह, नरिंदरपाल सिंह जटाला, वीर सिंह निजामदीन वाला, मंगल सिंह जवाहरके, गुरनाम सिंह अलीके, गुरबख्श सिंह पंजगराईं, गुलजार सिंह गोगोआनी, सुखवंत सिंह लोहुका आदि नेताओं ने संबोधित किया।