रास्ते के विवाद को लेकर पडोसी भाई भिड़े, मामला दर्ज

ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्व के अंतर्गत आते गांव गोन्दपुर वनेहडा में रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसी भाई आपस में भिड़ गए जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में विनोद कुमार पुत्र खुशी राम निवासी गोन्दपुर वनेहडा तह. घनारी जिला ऊना ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर इसके पडोसी सुनील कुमार पुत्र खुशी राम, शिवान्शुं कौंडल पुत्र सुनील कुमार, पूनम कुमारी पत्नी सुनील कुमार निवासी गोन्दपुर वनेहडा व गौरव निवासी निवासी झलेडा ने इसके घर को जाने वाला रास्ते पर गेट लगाकर व उसके आस पास कांटेदार तार लगा दी। जब इसने उन्हे इसके वारे में पूछा तो उपरोक्त इसके साथ लडाई झगडा करने पर उतारु हो गये व इसे व इसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर वीएनएस की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
Leave a Reply