Blog

  • Nidhhi Agerwal के साथ हुई बदतमीजी, भीड़ में फंसी एक्ट्रेस, लोगों ने की धक्का-मुक्की

    Nidhhi Agerwal के साथ हुई बदतमीजी, भीड़ में फंसी एक्ट्रेस, लोगों ने की धक्का-मुक्की

    मनोरंजन: एक्ट्रेस निधि अग्रवाल एक बार फिर सुर्खियों में बन गई हैं। उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसको शायद वो कभी भूल नहीं पाएगी। एक्ट्रेस हैदराबाद में फिल्म द राजा साब के गाने सहना सहना के लॉन्च इवेंट में पहुंची थी। वहां उनका गाना रिलीज हुआ लेकिन जैसे ही इवेंट खत्म हुआ और वो बाहर निकलने लगी तो लोगों की भीड़ ने उन्हें बुरी तरह से घेर लिया। उनके साथ हुई इस बदतमीजी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

    गुस्से में चिल्लाई एक्ट्रेस

    सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि निधि अपनी गाड़ी में बैठने के लिए आगे बढ़ती हैं। इसी दौरान लोगों की भारी भीड़ में वह फंस जाती हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग टूट पड़ते हैं। लोग निधि की तस्वीरें खींचने के लिए धक्का-मुक्की करने लग गए। इस खींचातान में वह काफी अनकंफर्टेबल भी हो गई। एक्ट्रेस के चेहरे पर साफ नजर आ रहा है कि वह इस दौरान कितनी परेशान हुई है।
    हालांकि किसी तरह से गार्ड ने उन्हें भीड़ से बचाकर सही सलामत गाड़ी में बिठाया। इसके बाद वो काफी शॉक्ड भी दिखी। उन्होंने सबसे पहले गाड़ी में बैठकर राहत की सांस ली। इसके बाद वो खुद को संभालती नजर आई। भीड़ पर वह गुस्से में चिल्लाती हुई भी दिखी।

    एक्ट्रेस की हालत देख भड़के यूजर्स

    सोशल मीडिया पर निधि का यह वीडियो वायरल होने के बाद सेलेब्स भी हैरान हो गए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो की कड़ी निंदा करते दिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि – ये देखना काफी डिस्टर्बिंग है। वहीं कुछ लोग मैनेजमेंट को दोष दे रहे हैं। उनका कहना है कि यह बहुत ही शर्मनाक हैं फैंस को अपनी लिमिट में रहना चाहिए। एक यूजर ने लिखा ये लोग फैंस नहीं हैं। ये फैंस की आड़ में गिद्ध हैं।

    प्रभास संग फिल्म में दिखने वाली हैं एक्ट्रेस

    इस पूरे हादसे पर अभी तक एक्ट्रेस की ओर से कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। फिल्म ‘द राजा साब’ 9 जनवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुोगी। इसमें निधि प्रभास के साथ दिखेंगी। इसके अलावा फिल्म में मालविका मोहनन, संजय दत्त भी अहम किरदारों में है। निधि साउथ और हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। टाइगर श्राफ के साथ वह ‘मुन्ना माइकल’ में भी दिख चुकी थी। ‘ईस्मार्ट शंकर’, ‘ईश्वरन’ और ‘हरि हारा’, ‘वीरा मल्लु’ जैसी साउथ फिल्मों में भी वो दिख चुकी हैं।  
  • Jalandhar News: भारी मात्रा में नशीले पदार्थ सहित आरोपी गिरफ्तार

    Jalandhar News: भारी मात्रा में नशीले पदार्थ सहित आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत थाना 2 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किय है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 किलो चूरा पोस्त बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नछत्तर सिंह निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामन आया है कि आरोपी जल्द अमीर बनने की चाह में नशा तस्करी की राह पर चल पड़ा था।

    मामले की जानकारी के अनुसार थाना 2 के जांच अधिकारी एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के सहित नाकेबंदी के दौरान दुर्गा कालोनी के पास मौजूद थे। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए नछत्तर सिंह को रोककर तलाशी ली।

    तालशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 25 किलो चूरा पोस्त बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएंगी कि वह यह चूरा पोस्त कहां से लेकर आया था ताकि चूरा पोस्त की सप्लाई मुहैया करवाने वालों को केस में नामजद किया जा सके।

  • रील का क्रेजः 250 किमी की स्पीड से चालक ने दौड़ाई Lamborghini, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    रील का क्रेजः 250 किमी की स्पीड से चालक ने दौड़ाई Lamborghini, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    मुंबईः सोशल मीडिया पर रील बनाने का क्रेज लोगों में काफी ज्यादा बढ़ गया है। यही कारण है कि रील बनाने के चक्कर में लोग अपनी जान को खतरे में डाल रहे है। वहीं बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर लग्जरी स्पोर्ट्स कार लैंबोर्गिनी को करीब 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाते हुए देखा गया। जिसमें चालक 250 किलोमीटर की स्पीड की वीडियो भी बनाकर दिखा रहा है। इस खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मुंबई पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए वाहन को ट्रेस कर जब्त कर लिया।

    मुंबई की वर्ली पुलिस ने रफ्तार का कहर दिखने वाली पीले रंग की एक लग्जरी कार लैंबॉर्गिनी कार जब्त की है। बीते दिनों इस कार एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वीडियो में कार ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए वर्ली सी लिंक पर टेस्ट ड्राइव के दौरान 250 से ज्यादा की रफ्तार में दौड़ती नजर आई थी, जबकि वर्ली सी लिंक की अधिकतम रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा है, लेकिन इसके बावजूद कार को तय सीमा से कई गुना अधिक रफ्तार में चलाया गया, जिससे अन्य वाहन चालकों की जान को गंभीर खतरा पैदा हो सकता था।

    दरअसल, सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए पुलिस से तेज रफ्तार कार की शिकायत की गई। इसके बाद वर्ली थाने की पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई. पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसके बाद कार के नंबर से पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आया कि पीली लैंबॉर्गिनी कार अहमदाबाद के रहने वाले नीरव पटेल की है। पुलिस ने बताया कि लैंबोर्गिनी का रजिस्ट्रेशन नंबर HR 70 F 1945 है।

    यह कार सुपर वेल कॉमट्रेड प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर पंजीकृत है, जबकि इसका असल मालिक अहमदाबाद का व्यापारी नीरव पटेल बताया जा रहा है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने साफ किया है कि इस तरह की तेज और लापरवाह ड्राइविंग किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

     

     

     

     

  • Jalandhar News: इस इलाके में ACP का एक्शन, वाहनों और घरों में दबिश, एक युवक काबू, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में ACP का एक्शन, वाहनों और घरों में दबिश, एक युवक काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस एक बार फिर से एक्शन मोड में आ गई है। दरअसल, वेस्ट हलके में नशे की शिकायतें मिलने पर आज भार्गव कैंप इलाके में एसीपी आतिश भाटिया सहित पुलिस कर्मियों ने दबिश दी। जहां पुलिस ने संदिग्ध घरों की तलाशी, वहीं पुलिस ने आने जाने वाले वाहनों को रोककर उनकी भी जांच की।

    मामले की जानकारी देते हुए एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि वेस्ट हलके में आज कासो ऑपरेशन के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान संदिग्ध घरों की और वाहनों की तलाशी ली जा रही है। ऐसे में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं इस मुहिम के तहत एक युवक को राउंड अप किया गया है।

    इसी के साथ एक गाड़ी और बाइक को इपाउंड किया गया है। एसीपी ने कहा कि यह कार्रवाई इसी तरह से जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हलके में नशा बेचने और खरीदने वाले तस्करों के खिलाफ इसी तरह से सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि एसीपी आतिश भाटिया को वेस्ट हलके का चार्ज संभाले कुछ ही दिन हुए है। वेस्ट हलके का चार्ज संभालते ही आज एसीपी तस्करों के खिलाफ एक्शन मोड में दिखाई दिए।

  • Jalandhar News: मेन चौक के पास सरेआम उड़ी कानून की धज्जियां

    Jalandhar News: मेन चौक के पास सरेआम उड़ी कानून की धज्जियां

    जालंधर, ENS: महानगर में ऑटो चालकों द्वारा कई बार कानून के नियमों की उल्लंघना करने की घटनाएं सामने आती है। दरअसल, कुछ ऑटो चालक सवारी को बिठाने के चक्कर में बीच सड़क में ही ऑटो को मोड़ देते है और पीछे से आ रहे वाहन हादसे का शिकार हो जाते है। कई बार पुलिस अधिकारियों की भी ऑटो चालकों के साथ मीटिंग हो चुकी है, लेकिन उसके बावजूद कुछ ऑटो चालक अपनी मनमानी कर रहे है। ताजा मामला पठानकोट चौक के पास से सामने आया है, जहां एक ऑटो चालक ने खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई।

    तस्वीर में देखा जा सकता है कि 2 नौजवानों को ऑटो की छत पर बैठाकर यात्रा करवाई जा रही है। व्यस्त सड़क पर इस तरह की लापरवाही किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। अगर इस दौरान कोई हादसा होता तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होती, यह एक बड़ा सवाल है। ट्रैफिक नियमों के मुताबिक ऑटो में निर्धारित संख्या से अधिक सवारी बैठाना और छत पर यात्रियों को ले जाना कानूनी अपराध है।

    ऐसे हालात में हादसा होने पर सबसे पहले ऑटो चालक को दोषी माना जाता है और इसके साथ ही वाहन के मालिक और संबंधित आवागमन विभाग की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ जाती है, अगर वाहन की नियमित जांच या निगरानी में लापरवाही बरती गई हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि पठानकोट चौक जैसे व्यस्त इलाकों में इस तरह की घटनाएं रोजमर्रा का मामला बनती जा रही हैं लेकिन कार्रवाई न होने के कारण चालकों के हौसले बुलंद हैं। लोगों ने मांग की है कि ट्रैफिक पुलिस ऐसे मामलों में सख्ती बरते ताकि किसी मासूम की जान जोखिम में न पड़े।

  • Punjab News: गोगामेड़ी माथा टेकने जा रही महिला से लूट, युवक ने कान की बालियां झपटी, देखें CCTV

    Punjab News: गोगामेड़ी माथा टेकने जा रही महिला से लूट, युवक ने कान की बालियां झपटी, देखें CCTV

    मोहालीः गोगामेड़ी पर माथा टेकने जा रही एक बुजुर्ग महिला के साथ झपटमारी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बुजुर्ग महिला किसी अन्य महिला के साथ जा रही थी और उसकी गोद में उसका पोता लेटा हुआ था। इसी दौरान पीछे से आए एक युवक ने अचानक झपट्टा मारते हुए महिला के कानों से बालियां छीन ली और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद महिलाएं घबराकर जोर-जोर से चिल्लाने लगीं, लेकिन तब तक झपटमार फरार हो चुका था। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

    सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि 2 महिलाएं सड़क पर पैदल जा रही हैं, जिनमें से एक महिला बच्चे को गोद में उठाए हुए है। इसी बीच पीछे से एक युवक आता है, महिला के कानों से बालियां उतारता है और उसी दिशा में तेजी से भाग जाता है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।

  • मशहूर मूर्तिकार Ram Sutar का 100 साल की उम्र में निधन, PM Modi ने जताया दुख

    मशहूर मूर्तिकार Ram Sutar का 100 साल की उम्र में निधन, PM Modi ने जताया दुख

    नई दिल्ली: मशहूर मूर्तिकार राम सुतार का निधन हो गया है। बुधवार को देर रात नोएडा स्थित अपने घर में उन्होंने आखिरी सांस ली। राम सुतार की उम्र 100 साल थी। उन्होंने गुजरात में दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को डिजाइन किया था। संसद परिसर में ध्यान में बैठे हुए गांधी जी और घोड़े पर सवार छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति भी उन्होंने बनाई थी। सुतार मुंबई के जेजे स्कूल ऑफ आर्ट एंड आर्किटेक्चर से गोल्ड मेडेलिस्ट भी रह चुके थे।

    पीएम मोदी ने जताया दुख

    राम सुतार के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। उन्होंने एक्स अकाउंट पर लिखा कि- ‘राम सुतार जी के निधन से बहुत दुख हुआ। वो एक शानदार मूर्तिकार थे जिनकी महारत ने भारत को केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से मशहूर जगहें दी। उनके कामों को हमेशा भारत के इतिहास, संस्कृति और सामूहिक भावना की दमदार अभिव्यक्ति के तौर पर सराहा जाएगा। उन्होंने अपने आने वाली पीढ़ियों के लिए देश के गौरव को अमर कर दिया है। उनके काम कलाकारों और नागरिकों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। उनके परिवार चाहने वालों और उन सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं जो उनके शानदार जीवन और काम से प्रभावित हुए। ओम शांति’।

    स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से मिली प्रसिद्धी

    राम सुतार को अंतराष्ट्रीय ख्याति दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार के तौर पर मिली थी। सरदार वल्लभभाई पटेल की विशाल प्रतिमा गुजरात में स्थापित है और आज आधुनिक भारत की पहचान बन गई है। साल 1959 में वो दिल्ली आए और उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में नौकरी शुरु की परंतु कला के प्रति उनका समर्पण इतना गहरा था कि उन्होंने सरकारी सेवा छोड़ पूरी तरह मूर्तिकला को ही अपना जीवन बना लिया। 1961 में गांधीसागर बांध पर स्थापित देवी चंबल की 45 फुट ऊंची प्रतिमा ने उन्हें राष्ट्रीय पहचान दिलवाई थी। इसके बाद उन्होंने महाराजा रणजीत सिंह, छत्रपति साहू महाराज, इंदिरा गांधी, जयप्रकाश नारायण, महात्मा फुले, पंडित नेहरु और शिवाजी महाराज जैसी ऐतिहासिक शख्सियतों की प्रतिमाएं भी बनाई।

    2016 में मिला पद्म भूषण

    उनकी कला के लिए उन्हें 1999 में पद्म श्री और साल 2016 में पद्म भूषण और हाल ही में महाराष्ट्र के सर्वोच्च सम्मान महाराष्ट्र भूषण से नवाजा गया था।  
  • Bank में ग्राहक के नोट चोरी करने के मामले में कैशियर सस्पेंड, देखें CCTV

    Bank में ग्राहक के नोट चोरी करने के मामले में कैशियर सस्पेंड, देखें CCTV

    महोबाः उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में डिस्ट्रिक्ट कॉपरेटिव बैंक में हैरानजनक मामला सामने आया है। जहां कैशियर पर नोट गायब करने का आरोप लगा है। आरोप हैकि नोट गायब करने साथ उसने युवक को धमकी भी दी। मिली जानकारी के अनुसार बैंक में कैश गिनते समय कैशियर मोहित खरे पर 100-100 के 10 नोट गायब करने का आरोप लगा है। घटना बैंक के सीसीटीवी में कैद हो गई। सूत्रों के अनुसार, कैशियर ने एक हजार रुपये कम होने का हवाला देते हुए जमा करने आए युवक को धमकाया। पीड़ित ने अजनर थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

    सीसीटीवी मे देखा जा सकता है कि डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक में कैशियर ने कैश गिनते समय नोट गायब कर दिये। पूरी घटना बैंक के सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई। मामला अजनर थाना क्षेत्र के हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक का बताया गया है। इस घटना के बाद कैशियर को सस्पेंड कर दिया गया है और टर्मिनेशन के लिए हेडक्वार्टर को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

  • 5 बच्चों को साथ लेकर कुएं में कूदी महिला, 2 की दर्दनाक मौत

    5 बच्चों को साथ लेकर कुएं में कूदी महिला, 2 की दर्दनाक मौत

    रायपुरः मारवाड़ उपखंड के झूठा गांव में एक महिला द्वारा अपने 5 बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। घटना में 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि महिला सहित 3 बच्चे गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, रायपुर के झूठा गांव में महिला ने आज सुबह करीब 10 बजे अपने 5 बच्चों के साथ कुएं में अचानक छलांग लगा दी। इस दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला और 3 बच्चों को कुएं से बाहर निकाला और तत्काल नजदीकी रायपुर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

    डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की हालत अब खतरे से बाहर है। वहीं, कुएं से निकाले गए 2 अन्य बच्चों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल महिला द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

  • Tirupati जा रही Tourist Bus अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 1 की मौत, 3 यात्री घायल, देखें वीडियो

    Tirupati जा रही Tourist Bus अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 1 की मौत, 3 यात्री घायल, देखें वीडियो

    जगदलपुरः नेशनल हाईवे 30 पर आज सुबह एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने का मामला सामने आया है जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर समेत 3 यात्री घायल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जगदलपुर रेफर किया गया है। वहीं घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और लोगों को शांत करवाया।

    जानकारी मुताबिक, टूरिस्ट दर्शनार्थी बस दुर्ग से तिरुपति के लिए निकली थी। बस में करीब 30 से 40 दर्शनार्थी थे। वहीं आज सुबह भानपुरी के नजदीक तारागांव के पास बस अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे से नीचे उतर गई और पेड़ से टकरा गई। हादसा सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच हुआ। पेड़ से टक्कर इतनी जोर की थी कि एक युवक तारकेश्वर साहू (18) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक राजनांदगांव जिले का रहने वाला था जो बस में सहायक के काम के लिए आया था। वहीं हादसे के बाद अन्य यात्री बस की खिड़की तोड़कर बाहर निकले। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

    मौके पर पहुंचे जवानों ने एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं सभी यात्रियों को पुलिस वाहन में भानपुरी पुलिस थाना लाया गया है। जहां इनके आगे की व्यवस्था होने से पहले ठहरने का बंदोबस्त किया गया है। बाद में पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।