Blog

  • 7 वर्षीय बच्चे से कुकर्म, 65 वर्षीय पुजारी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    7 वर्षीय बच्चे से कुकर्म, 65 वर्षीय पुजारी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    देवरियाः उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र में 7 वर्षीय बच्चे से कुर्कम करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया 65 वर्षीय आरोपी मंदिर का पुजारी है। आरोपी पुजारी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि 15 दिसंबर को सूचना मिली थी 65 वर्षीय व्यक्ति द्वारा 7 वर्षीय बच्चे से कुकर्म किया गया। मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    पुलिस के मुताबिक आरोपी पुजारी रमेशचंद्र पुरी बिहार के सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के ताली गांव का निवासी है। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित मंदिर में पुजारी के रूप में कार्यरत था। पुलिस के अनुसार दिन के समय पुजारी गांव के ही 7 वर्षीय बालक को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में बुलाया। आरोप है कि उसने कमरे में बच्चे के साथ अप्राकृतिक कुकर्म किया। काफी देर तक पुजारी का कमरा बंद रहने और बच्चे के अंदर होने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ।

    ग्रामीणों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने कुंडी तोड़कर दरवाजा खोला। दरवाजा खुलने पर पुजारी ग्रामीणों से उलझने लगा। कमरे से बाहर आने के बाद बच्चे ने रोते हुए ग्रामीणों को पुजारी की करतूत के बारे में बताया। जिसके बाद घटना की सूचना तत्काल बनकटा पुलिस को दी गई। पुलिस ने बालक की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आवश्यक विधिक प्रक्रियाएं अपनाई जा रही हैं और जांच जारी है।

  • ‘गुरु के लंगर’ सेवा में भाग लेकर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया योगदान

    ‘गुरु के लंगर’ सेवा में भाग लेकर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया योगदान

    शिमला: उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज आईजीएमसी शिमला में प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की पुण्य स्मृति में ‘ऑलमाईट ब्लेसिंग्ज संस्था’ द्वारा वर्षों से संचालित ‘गुरु के लंगर’ सेवा में सहभागिता कर सेवा कार्य किया।

    इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘गुरु के लंगर’ जैसी सेवाएं निस्वार्थ भाव से मानवता की सच्ची मिसाल प्रस्तुत करती हैं। उन्होंने कहा कि इस सेवा के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों को प्रेम, सम्मान और आत्मीयता के साथ भोजन उपलब्ध करवाया जाता है, जो समाज में सेवा और करुणा की भावना को सुदृढ़ करता है।

    अग्निहोत्री ने ‘ऑलमाईट ब्लैसिंग्ज संस्था’ के संस्थापक सरबजीत सिंह बॉबी की सराहना करते हुए कहा कि वे पिछले 11 वर्षों से पूर्ण समर्पण और सेवा भावना के साथ इस महान मानवीय कार्य को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। यह पहल समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और सेवा, सहयोग व संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उप-मुख्यमंत्री ने संस्था से जुड़े सभी सेवाभावियों को इस पुनीत कार्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार ऐसे सामाजिक और मानवीय प्रयासों को सदैव प्रोत्साहित करती रहेगी।

  • Punjab News: महिला के अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: महिला के अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के लोहारा के खेतों में महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 12 दिसंबर 2025 को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव लोहारा के खेतों में दबी हुई एक महिला की लाश मिली थी। मृतका की पहचान गुलफशा पत्नी आरिफ, निवासी कैराना, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई, जो फिलहाल एसआर भट्ठा, लोहारा में रह रही थी। इस मामले में डीएसपी धर्मकोट जसविंदर सिंह की निगरानी में पुलिस, फोरेंसिक टीम, सीआईए मोगा और तकनीकी टीमों द्वारा जांच शुरू की गई।

    मृतका के पिता अली मोहम्मद के बयान पर थाना कोट ईसे खां में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा नंबर 276 धारा 103 व 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। डीएसपी जसविंदर सिंह ने बताया कि जांच के दौरान 17 दिसंबर 2025 को पुलिस ने आरोपी 45 वर्षीय अमरूदीन पुत्र रहमत, निवासी जिला शामली (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी शिव भट्ठा, गांव चुग्घा, जिला मोगा को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि हत्या वाले दिन वह अपनी बेटी से मिलने एसआर भट्ठा लोहारा आया था। उसी दिन मृतका का अपने पति से घरेलू विवाद हुआ था। आरोपी ने नशे की हालत में महिला को उत्तर प्रदेश छोड़ने का झांसा दिया और रास्ते में खेतों में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने महिला का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में दबा दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे आज माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • IA&AS अधिकारियों के क्षमता निर्माण प्रशिक्षण का उद्घाटन, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

    IA&AS अधिकारियों के क्षमता निर्माण प्रशिक्षण का उद्घाटन, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

    शिमला: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने गुरुवार को शिमला के यारोज में भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा (आईएएंडएएस) के 2025 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। उन्होंने युवा अधिकारियों से संवैधानिक मूल्यों, ईमानदारी और पेशेवर उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया, ताकि वे देशभर में लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा द्वारा स्थापित उच्च मानकों के सच्चे संरक्षक बन सकें।

    राज्यपाल ने अधिकारियों से मर्यादा बनाए रखने तथा ज़मीनी स्तर पर वित्तीय जवाबदेही और रिपोर्टिंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर संवाद बनाए रखने का आग्रह किया। राज्यपाल ने अकादमी की 1950 में स्थापना से जुड़ी समृद्ध विरासत का स्मरण करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लेखा एवं लेखा परीक्षा अकादमी (एनएएए) ने देश में वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और सुशासन को सुदृढ़ करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि इतने प्रतिष्ठित संस्थान से व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करना प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए गर्व की बात है।

    राज्यपाल ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखाकार (सीएजी) के संवैधानिक महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संस्था सबसे महत्त्वपूर्ण संवैधानिक संस्थानों में से एक मानी जाती है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को बताया कि अब वे ऐसे संगठन से जुडे़ हैं, जो सार्वजनिक संसाधनों की रक्षा करता है और प्रशासन में वित्तीय जवाबदेही सुनिश्चित करता है।

    राज्यपाल ने कहा कि एक ऑडिटर के रूप में आपकी भूमिका केवल वित्तीय जांच तक ही सीमित नहीं। आपके द्वारा सम्पन्न प्रत्येक लेखा व्यवस्थित सुधार सुनिश्चित करते हुए प्रणालीगत सुधार का मार्ग प्रशस्त करने के अलावा जनसेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाता है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भूटान और मालदीव के अधिकारी भी शामिल हैं।

     

    शुक्ल ने 21वीं सदी में सतत् सीखने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि ज्ञान और अनुकूलन क्षमता ही पेशेवर उत्कृष्टता की कुंजी हैं। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों से अकादमी के संसाधनों का भरपूर उपयोग कर अपनी बौद्धिक और व्यावसायिक क्षमताओं को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया।

    राष्ट्रीय लेखा एवं लेखा परीक्षा अकादमी के महानिदेशक एस. आलोक ने राज्यपाल का स्वागत किया। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को शपथ भी दिलाई। निदेशक पुष्पलता ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्रधान महालेखाकार (लेखा परीक्षा) पुरुषोत्तम तिवारी, प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) सुशील कुमार ठाकुर, राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

  • Punjab News: केंद्र के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पूर्व विधायक ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: केंद्र के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पूर्व विधायक ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के कंपनी बाग में महात्मा गांधी की प्रतिमा के बाहर कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता डॉ. राजकुमार वेरका ने मीडिया से बात करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन पूरे देश में सड़क से लेकर संसद तक किया जा रहा है। क्योंकि केंद्र सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    डॉ. वेरका ने कहा कि आज महात्मा गांधी के नाम और विचारों को धीरे-धीरे खत्म करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कल कहा जा सकता है कि गांधीजी के नाम पर चल रही योजनाओं का नाम बदल दिया जाए या नोटों से महात्मा गांधी की तस्वीर हटा कर किसी और की तस्वीर लगा दी जाए, पर देश की जनता इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने केंद्र सरकार पर गरीब-विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले स्कॉलरशिप योजना के तहत 90 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार और 10 प्रतिशत राज्य सरकारों द्वारा दिया जाता था।

    जिससे गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा मिलती थी। लेकिन भाजपा सरकार ने यह हिस्सा बदल कर 40 प्रतिशत राज्यों पर डाल दिया, जिसके कारण योजना नाकाम हो गई और करोड़ों बच्चे स्कूलों व कॉलेजों से ड्रॉपआउट हो गए। डॉ. राजकुमार वेरका ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार देश में नफ़रत, जात-पात और भाईचारे को तोड़ने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी, मजदूरों और गरीबों के हक में खड़ी रहेगी और केंद्र सरकार के खिलाफ यह संघर्ष पूरे देश में जारी रहेगा।

  • Punjab News: एक सप्ताह की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौटे SSP वरुण शर्मा, बुलाई बैठक

    Punjab News: एक सप्ताह की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौटे SSP वरुण शर्मा, बुलाई बैठक

    पटियाला: जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों के दौरान छुट्टी पर गए पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने फिर से ड्यूटी संभाल ली है। हाल ही में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल द्वारा एक ऑडियो वायरल की गई थी, जिसमें उन्होंने एसएसपी पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले के बाद एसएसपी छुट्टी पर चले गए थे। लेकिन एक सप्ताह बाद छुट्टी से लौटते ही एसएसपी ने समूचे अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई है।

    बता दें कि ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों के नामांकन से एक दिन पहले एक ऑडियो-वीडियो वायरल होने से विवाद शुरू हो गया था। इस संबंध में सुखबीर सिंह बादल ने एसएसपी वरुण शर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी और हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की थी। इस विवाद के दौरान एसएसपी वरुण शर्मा 10 दिसंबर को एक सप्ताह की छुट्टी पर चले गए थे। चुनाव परिणाम आने के एक दिन बाद गुरुवार को वरुण शर्मा ड्यूटी पर वापस लौट चुके हैं।

  • लोकसभा सांसद में जी राम जी बिल को लेकर हुआ हंगामा, विपक्ष दल ने उठाया मुद्दा

    लोकसभा सांसद में जी राम जी बिल को लेकर हुआ हंगामा, विपक्ष दल ने उठाया मुद्दा

    नई दिल्ली: संसद में इन दिनों मानसून सत्र चल रहा है। ऐसे में आज के सत्र में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। यह हंगामा सदन में जी राम जी बिल पेश करने के कारण हुआ है। लोकसभा में गुरुवार को विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G-RAM-G), बिल 2025 पास हो गया है। इस बिल के पास होने पर विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा किया है। विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया है। विपक्ष ने सरकार पर महात्मा गांधी का अपमान करने और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के प्रावधानों को कमजोर करने का आरोप लगाया है।

    शिवराज सिंह चौहान ने किया बचाव

    केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस कदम का बचाव करते हुए कहा कि – नरेगा में महात्मा गांधी का नाम 2009 के चुनावों को ध्यान में रखकर जोड़ा गया था। लोकसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का नाम 2009 के चुनावों को ध्यान में रखकर जोड़ा गया था। सीनियर बीजेपी नेता ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की इस आलोचना का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार मनमर्जी से योजनाओं का नाम बदल देती है और नेहरु-गांधी के नाम पर कई कल्याणकारी कार्यक्रमों की लिस्ट भी गिनवाई।

    विपक्षों ने फाड़ी बिल की कॉपियां

    विपक्षी सांसदों ने सदन में काफी हंगामा किया। इसके अलावा ग्रामीण रोजगार योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने को लेकर सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। बिल की कापियां फाड़ी दी और उन्हें स्पीकर की कुर्सी की ओर फेंका। इससे पहले दिन में उन्होंने बिल वापिस लेने की मांग करते हुए संसद परिसर के अंदर विरोध मार्च निकाला था। कांग्रेस के प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस कानून को गांधी का अपमान और काम के अधिकार पर हमला बताया है। इससे ग्रामीण भारत में सामाजिक-आर्थिक बदलावा लाया था। जी राम जी बिल हर ग्रामीण परिवार को जिसके व्यस्क सदस्य बिना किसी खास हुनर वाले शारीरिक काम के लिए स्वेच्छा से काम करते हैं। हर साल 125 दिनों के रोजगार की कानूनी गांरटी देता है। राज्यों को कानून लागू होने के छह महीने के अंदर अपनी योजनाओं को नए कानूनों के प्रावधानों के हिसाब से इसे बनाना होगा।    
  • Punjab News: IPL में सिलेक्ट होने के बाद घर पहुंचे सलिल अरोड़ा का हुआ स्वागत, देखें वीडयो

    Punjab News: IPL में सिलेक्ट होने के बाद घर पहुंचे सलिल अरोड़ा का हुआ स्वागत, देखें वीडयो

    अमृतसरः इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मिनी ऑक्शन में जिले के सलिल अरोड़ा सिलेक्ट किए गए। दरअसल, सलील अरोड़ा को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद आईपीएल का टिकट मिला है। आईपीएल में चयन होने के बाद जब युवा क्रिकेटर सलिल अरोड़ा अपने गृह नगर अमृतसर पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। क्रिकेट मैदान में प्रवेश करते ही दोस्तों, साथियों और प्रशंसकों की तरफ़ से बधाइयों का तांता लग गया। इस मौके पर उनके कोच चंदन मालधान ने मिष्ठान लेकर खुशियां बांटीं।

    सलिल अरोड़ा, अभिषेक शर्मा के बाद अमृतसर का दूसरा ऐसा बल्लेबाज़ बन गए हैं जो इंडियन प्रीमियर लीग जैसे बड़े टूर्नामेंट में अपनी काबिलियत दिखाने जा रहा है। इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा शहर गर्व महसूस कर रहा है। मीडिया से बातचीत में सलिल अरोड़ा ने बताया कि बड़ा क्रिकेटर बनना उनके पिता का सपना था, जिसे वह अपनी मेहनत और समर्पण से पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आईपीएल युवा खिलाड़ियों के लिए भारतीय टीम तक पहुँचने का सबसे बड़ा मंच है और वह इस मौके का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करेंगे।

    सलिल ने बताया कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनके शानदार प्रदर्शन ने आईपीएल के दरवाज़े खोल दिए। उनकी लगातार रन बनाने की क्षमता और मैच खत्म करने की प्रतिभा ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। इस अवसर पर कोच चंदन मालधान ने कहा कि सलिल बहुत ही मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि आईपीएल में भी वह अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करके अमृतसर और पंजाब का नाम रोशन करेंगे।

  • जुआ खेलते चार काबू, मामला दर्ज 

    जुआ खेलते चार काबू, मामला दर्ज 

    ऊना/सुशील पंडित: बीती रात के समय उप निरीक्षक राजेश कुमार, प्रभारी पुलिस चौकी संतोषगढ़ पर आधारित पुलिस टीम ने अजौली में एक्साईज बैरियर के सामने कुलदीप सिंह उर्फ काला गांव दयापुर, डा0 गोलनी, तह0 नंगल जिला रूपनगर पंजाब के दो मंजिला मकान में अश्वनी कुमार निवासी शर्मा स्टोर नंगल, तह0 नंगल, जिला रूपनगर पंजाब व नरेन्द्र सिंह निवासी बहडाला तह0 व जिला ऊना को पर्ची दड़ा सट्टा का अवैध धंधा करते पाये गये ।  जिनके कब्जे से 3,290/- रुपये के करंसी नोट व पर्ची दड़ा सट्टा बरामद की।

    वहीं पुलिस ने कुलदीप सिंह उर्फ काला, अश्वनी कुमार, नरेन्द्र सिंह व अमित बहल निवासी शिवालिक एवेन्यू नया नंगल जिला रूपनगर पंजाब के खिलाफ वीएनएस व जुआ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • पुलिस ने अवैध खनन में संलिप्त टिप्पर का चालान काटा 

    पुलिस ने अवैध खनन में संलिप्त टिप्पर का चालान काटा 

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना के अंतर्गत आते गांव झलेडा में पुलिस ने अवैध खनन में संलिप्त टिप्पर का चालान काटा और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घालूवाल रोड़ झलेड़ा में सडक के किनारे एक टिप्पर संख्या (एचपी 72 डी-2015) खड़ा था,जिसमें माइनिंग मैटिरियल बजरा लोढ़ था । जिसका चालक शिव शांति पुत्र प्रकाश चन्द निवासी जनकौर कोई भी  वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका । ड्राइवर के मुताबिक टिप्पर जगदम्बे स्टोन क्रेशर रविन्द्र कुमार निवासी गांव घालूवाल के नाम पंजीकृत होना पाया गया। वहीं पुलिस ने वाहन मालिक का अपने वाहन को अवैध माईनिंग गतिविधियों में लगाना व ड्राईवर शिव शांति का अवैध तरीके से माइनिंग मैटिरियल बजरा चोरी करके ले जाने पर दोनों के खिलाफ वीएनएस व 21 माइनस और मिनरल्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।