Blog

  • 1 किलो 724 ग्राम चूरा पोस्त में वांछित आरोपी काबू 

    1 किलो 724 ग्राम चूरा पोस्त में वांछित आरोपी काबू 

    ऊना/सुशील पंडित: बीती 28 नबंवर 25 को रात के समय एएसआई कमल देव अधिकारी एसआईयू ऊना पर आधारित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शिव कुमार(48) निवासी जखेडा के मकान की तलाशी के दौरान 1 किलो 724 ग्राम भुक्की/चूरा पोस्त बरामद की थी। तो इस सन्दर्भ में शिव कुमार के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत पुलिस थाना मैहतपुर में मामला दर्ज किया गया था।

    अब जांच के दौरान फरार चल रहे शिव कुमार निवासी जखेडा को गिरफ्तार करके माननीय अदालत में पेश किया गया । माननीय अदालत ने शिव कुमार का 30 दिसंबर 25 तक न्यायिक हिरासत के निर्देश दिए हैं।

  • Jalandhar News: मोबाइल छीनकर भाग रहे स्नैचर को लोगों ने पकड़ा, फिर की जमकर छितर परेड, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मोबाइल छीनकर भाग रहे स्नैचर को लोगों ने पकड़ा, फिर की जमकर छितर परेड, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर में आए दिन स्नैचिंग की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। स्नेचर आए दिन वारदातों को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं। जिससे लोगों में डर का माहौल बना रहता है। इसी बीच भार्गव कैंप इलाके में एक शादी समारोह के दौरान मोबाइल चोरी की घटना हुई। सड़क पर खड़ा एक युवक फोन पर बात कर रहा था, तभी बाइक सवार दो युवक उसके मोबाइल को छीनकर भाग गए। पीड़ित और वहां मौजूद लोगों ने उनका पीछा किया, लेकिन लुटेरे बस्ती शेख की सकरी गलियों में छिप गए। प्रवासी का मोबाइल छीना कुछ देर बाद, आज उसी इलाके में एक प्रवासी युवक का मोबाइल भी लुटेरों ने छीनने की कोशिश की। जब प्रवासी ने शोर मचाया, तो वहां मौजूद लोगों ने दो में से एक आरोपी को पकड़ लिया। पकड़ में आए युवक को लोगों ने जमकर पीटा। आरोपी ने मीडिया के सामने यह स्वीकार किया कि उसने अभी-अभी मोबाइल चोरी किया है। अभी पकड़े गए युवक के अनुसार, दोनों आरोपी नशे की हालत में थे।     प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ देर पहले ही कैंप इलाके में एक बिहारी युवक का भी मोबाइल चोरी हुआ था। मोबाइल छिनने के बाद प्रवासी युवक रोते हुए लोगों से अपना फोन वापिस दिलाने की अपील करता रहा। लोगों ने पुलिस को फोन किया, लेकिन पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। पुलिस के आने पर प्रवासी युवक मोबाइल वापिस दिलाने की गुहार लगाता नजर आया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बाकी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
  • पिस्टल की नोक पर अगवा कर व्यक्ति से लूट करने वाला आरोपी काबू, पांच दिन के रिमांड पर 

    पिस्टल की नोक पर अगवा कर व्यक्ति से लूट करने वाला आरोपी काबू, पांच दिन के रिमांड पर 

    ऊना/सुशील पंडित: एक नबंवर को पिस्टल की नोक पर अगवा कर व्यक्ति से मारपीट व लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने लुधियाना से पकड़ कर आज माननीय अदालत में पेश किया जिस का पांच दिन का रिमांड प्राप्त हुआ है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती 1 नबंवर 25 को पुलिस थाना मैहतपुर के अन्तर्गत देहलां में एक व्यक्ति को उसकी  गाडी रिपेयर की दुकान से पिस्टल की नोक पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जबरदस्ती गाडी में बैठाकर गांव वहड़ाला से होते हुए जंगल में ले जाकर इसके साथ लोहे की रोड़ से मारपीट की व बेहोशी की हालत में संन्तोषगढ के पास एक नाले में फैंककर चले गए और उसकी जेब से करीब 22,000/- रूपये निकल लिए।

    जिस की सूचना पर 2 नबंवर 25 को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाना मैहतपुर में वीएनएस व आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना मैहतपुर में मामला दर्ज किया गया। जिस की छानबीन करते हुए पुलिस ने एक युवक को पंजाब के लुधियाना से काबू किया है।

    जिसे आज माननीय अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपित की पहचान अनमोल सिंह राणा उर्फ मिंकल (23) पुत्र राकेश राणा निवासी सिहाला, डाकघर समराला, जिला लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है। वहीं पुलिस हिरासत में आरोपी से पूछताछ में और लोगों की संलिप्ता का भी पता चलेगा।

  • पंजाब जल आपूर्ति में ऐतिहासिक उपलब्धि, हर गांव तक पहुंचा नल से पानी

    पंजाब जल आपूर्ति में ऐतिहासिक उपलब्धि, हर गांव तक पहुंचा नल से पानी

    चंडीगढ़ : पंजाब के जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्यभर में जल आपूर्ति और स्वच्छता के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 2,900 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। इस निवेश से प्रमुख परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, नवीन तकनीकों के विस्तार और जल गुणवत्ता व स्वच्छता प्रणालियों को सुदृढ़ किया गया है, जिससे ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में लोगों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि 100 प्रतिशत ग्रामीण नल जल कवरेज के साथ राज्य में 34 लाख से अधिक परिवारों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ग्रामीण स्वच्छता क्षेत्र हेतु 2,190.80 करोड़ रुपये की वार्षिक योजना को मंजूरी दी गई है।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब देश का पांचवां राज्य बन गया है जिसने ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल से जल आपूर्ति का लक्ष्य हासिल किया है। जल गुणवत्ता से प्रभावित क्षेत्रों के लिए 15 सतही जल परियोजनाएं शुरू की गई हैं, जो 1,706 गांवों को कवर करती हैं, जिनमें से चार परियोजनाएं चालू हो चुकी हैं और शेष अंतिम चरण में हैं। इसके अतिरिक्त, चालू वित्तीय वर्ष में 278.37 करोड़ रुपये की लागत से 205 ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं पूरी की गईं। वहीं 160 करोड़ रुपये की लागत से 144 योजनाओं के अपग्रेडेशन और श्री मुक्तसर साहिब में 140 करोड़ रुपये के जल आपूर्ति व सीवरेज उन्नयन कार्यों से शहरी-ग्रामीण समन्वित ढांचे को मजबूती मिली है।

    मंत्री ने बताया कि तकनीक आधारित शासन के तहत 346 जल योजनाओं में आईओटी आधारित निगरानी लागू की गई है, जिससे 897 गांवों में रियल-टाइम मॉनिटरिंग संभव हुई है। जल गुणवत्ता निगरानी के लिए तीन-स्तरीय एनएबीएल-मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं का नेटवर्क स्थापित किया गया है। साथ ही, आर्सेनिक, यूरेनियम, फ्लोराइड एवं अन्य भारी धातुओं से प्रभावित गांवों में आरओ और जल शुद्धिकरण संयंत्र लगाए जा रहे हैं। ग्रामीण स्वच्छता क्षेत्र में 1,598 सामुदायिक शौचालय परिसरों का निर्माण किया जा चुका है और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को भी गति मिली है। ओडीएफ दर्जा प्राप्त करने के बाद अब पंजाब 31 मार्च 2026 तक सभी गांवों को ओडीएफ प्लस (मॉडल) बनाने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।

     

  • Punjab News: आप कार्यकर्ताओं और कांग्रेस पूर्व सरपंच में हुआ विवाद, चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: आप कार्यकर्ताओं और कांग्रेस पूर्व सरपंच में हुआ विवाद, चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में मलेरकोटला रोड़ के पास वचित्र नगर में गोलियां चलने की घटना सामने आई। जहां दो गुटों में विवाद हो गया। इस घटना में विवाद इतना बढ़ गया कि इस घटना में गोलियां चलाई गई। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना में घायल आप पार्टी के कार्यकर्ता गुरमुख सिंह ने बताया कि वह अपने पार्टी के उम्मीदवार की जीत की खुशी में लोगों का आभार व्यक्त कर रहे थे। इस दौरान महिला पंच के घर के छिपे हुए 10 से 15 लोगों ने अचानक बाहर आकर उन पर गोलियां चला दी।

    वहीं घटना में घायल रविंदर सिंह ने बताया कि कल ब्लॉक समिति के चुनावों में उन्होंने जीत हासिल की थी। जिसके बाद वह लोगों का आभार व्यक्त करने के लिए पैदल रैली निकाल रहे थे। तभी कांग्रेस के पूर्व सरपंच जसबीर सिंह बेटे और पूजा नामक महिला के साथ आया और ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।

    पीड़ित के अनुसार घटना में वह, गुरमुख, मनी और एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। पीड़ित के अनुसार हमलावारों द्वारा 20 फायर किए गए। इस दौरान कुछ अन्य लोगों ने ईंटों से हमला कर दिया और धमकियां देने लगे। घटना की सूचना मराडो चौकी की पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    वहीं नरिंदर सिंह ने बताया कि आप पार्टी से उम्मीदवार सुखबीर सिंह खन्ना ने चुनाव में जीत हासिल की और वह स्वागत करने के लिए इलाके में पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेता जसबीर सिंह ने उन्हें रोककर स्वागत करने से रोकने लगे। लेकिन उन्होंने दरकिनार किया और लोगों का आभार व्यक्त करने आगे बढ़ने लगे। आरोप है कि इस दौरान पहले कांग्रेस नेता जसबीर सहित समर्थकों ने ईंटों से हमला किया और बाद में गोलियां चला दी। नरिंदर के अनुसार 20 से 25 गोलियां चलाई गई।

  • Punjab News : CM Nitish को मुस्लिम बेटी का नकाब हटाने मामले में बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए: शाही इमाम, देखें वीडियो

    Punjab News : CM Nitish को मुस्लिम बेटी का नकाब हटाने मामले में बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए: शाही इमाम, देखें वीडियो

    लुधियाना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक मुस्लिम महिला के हिजाब को खींचने का मामला गरमाता जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। वहीं, इस बीच आज शहर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। जिसको संबोधित करते हुए पंजाब के शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कल एक कार्यक्रम के दौरान एक मुस्लिम बेटी के चेहरे से नकाब हटाने की कड़ी निंदा की।

    शाही इमाम ने कहा कि नीतीश कुमार को अपने पद और उम्र का कोई होश नहीं रहा है। उनका व्यवहार उनके अंदर छिपी मुस्लिम विरोधी नफरत को दिखाता है। अगर उन्हें अपने राज्य के अल्पसंख्यकों से इतनी ही नफरत है, तो उन्हें अपनी पार्टी और अपने लोगों के साथ सेक्युलरिज्म का दिखावा छोड़ देना चाहिए।

    शाही इमाम ने कहा कि उनकी यह घटिया हरकत किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह काम सिर्फ़ एक बेटी के साथ ही नहीं किया बल्कि दुनिया के सबसे बड़े धर्म इस्लाम की आस्था को भी ठेस पहुंचाई है और हर बेटी का अपमान किया है, चाहे वह किसी भी जाति या धर्म की हो। उन्होंने कहा कि जो लोग सिर्फ़ इसलिए नीतीश कुमार का समर्थन कर रहे हैं क्योंकि वह मुख्यमंत्री हैं, उन्हें एक बार अपने परिवार की बहू-बेटियों को भी देखना चाहिए।

    शाही इमाम ने कहा कि हमारी तरफ़ से यह निंदा और विरोध राजनीतिक नहीं है। यह सच है, शाही इमाम ने कहा कि सामाजिक और धार्मिक लोगों की ज़िम्मेदारी है कि वे बिहार के मुख्यमंत्री के इस नापाक काम का संज्ञान लें और किसी भी हालत में बेटियों के सम्मान और आदर के साथ समझौता न करें। उन्होंने कहा कि अगर ज़रूरत पड़ी तो वह पंजाब से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ख़िलाफ़ कोर्ट में केस करेंगे ताकि कोई दूसरा राजनेता या कोई भी ऊंचे पद पर बैठा व्यक्ति दोबारा किसी दूसरी बेटी के साथ यह काम न कर सके। नीतीश कुमार को इस मामले में बिना शर्त माफ़ी मांगनी चाहिए।

  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर व्यक्त की शुभकामनाएं

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर व्यक्त की शुभकामनाएं

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन के नेता के रूप में हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष के रूप में चुने जाने पर बधाई दी एवं अभिनंदन किया जो हरियाणा विधानसभा के इतिहास में पहली बार हुआ है कि विपक्ष के नेता चुने जाने पर सदन के नेता द्वारा नेता प्रतिपक्ष का स्वागत किया गया हो।

    मुख्यमंत्री की इस पहल का भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी स्वागत किया और कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं। लोकहित में मनभेद नहीं होने चाहिए। विपक्ष की ओर से हम केवल राजनीतिक मतभेद तक ही अपने आपको सीमित रखेंगे और यही आशा सत्ता पक्ष से भी है, इस तरह हम जनता की बेहतर तरीके से सेवा कर सकेंगे।

    नायब सिंह सैनी ने विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का स्वागत करते हुए कहा कि 15वीं विधानसभा को विपक्ष के नेता के रूप में भूपेंद्र सिंह हुड्डा जैसे वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता मिले हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा की राजनीति का एक ऐसा नाम हैं, जो राजनीतिक अनुभव, विधायी कार्यों की गंभीरता और गहन प्रशासनिक समझ के प्रतीक माने जाते हैं। उन्होंने छात्र राजनीति से लेकर विधानसभा व संसद तक, हर मंच पर सक्रिय भूमिका निभाई है। इसी विश्वास के बलबूते वे 4 बार लोकसभा तथा 6 बार विधानसभा के लिए चुने गए।

    हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में 10 वर्षों तक भूपेंद्र सिंह हुड्डा इस महान सदन के नेता भी रहे हैं। उनका संसदीय अनुभव, प्रक्रियाओं की गहरी समझ और विषयों पर उनका मजबूत पकड़, सरकार और विपक्ष, दोनों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।

    उन्होंने कहा कि विपक्ष का नेता लोकतंत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वह सरकार की नीतियों पर प्रश्न उठाता है। वह सुझाव देता है और जनता की आवाज़ को सदन तक पहुंचाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा जैसे अनुभवी नेता का इस पद पर होना निश्चित रूप से इस सदन की कार्यवाही को अधिक सार्थक, गंभीर और रचनात्मक बनाएगा।

    हरियाणा आज विकास के एक नए दौर से गुजर रहा है। प्रदेश की जनता ने हमें ‘नॉन स्टॉप’ सेवा और सुशासन की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश की इस विकास यात्रा में सरकार और विपक्ष, दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण है। यदि अनुभव और ऊर्जा मिलकर काम करें तो जनहित के बड़े लक्ष्य आसानी से हासिल किए जा सकते हैं।

     

     

     

     

     

     

  • किरायेदार से पैसे मांगने पर दपंति ने किया कत्ल, सूटकेस में रखे शव के टुकड़े, दंपति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    किरायेदार से पैसे मांगने पर दपंति ने किया कत्ल, सूटकेस में रखे शव के टुकड़े, दंपति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गाजियाबादः यूपी के गाजियाबाद स्थित नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर में ओरा काईमोरा सोसायटी में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां फ्लैट का किराया मांगने पहुंची इंजीनियर की पत्नी की किरायेदार दंपती ने हत्या कर दी। आरोपियों ने 48 वर्षीय मकान मालकिन दीपशिखा शर्मा के शव के टुकड़े कर सूटकेस में छिपा दिया। इस मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। अब इनका क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इनके चेहरे पर ना कोई अफसोस है ना कोई शिकन। इन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि हमें टॉर्चर कर रहे हैं, हमें परेशान न किया जाए। फिलहाल, दंपति अजय गुप्ता और आकृति गुप्ता को हिरासत में ले लिया गया है। जांच में सामने आया है कि किरायेदार दंपती ने 5-6 महीने का किराया नहीं दिया था।

    पुलिस ने बताया कि उमेश शर्मा का इसी सोसायटी में एक अन्य फ्लैट एफ-506 है, जिसे 18 हजार रुपये प्रति माह किराये पर ट्रांसपोर्टर अजय गुप्ता और उसकी पत्नी आकृति गुप्ता निवासी सेक्टर-23 संजयनगर को एक वर्ष पूर्व दिया था। ऐसे में मकान मालकिन किराया मांगने के लिए अकेले ही किरायेदार जोड़े के पास गईं। इसके बाद आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी। अब आरोपियों का कबूलनामा सामने आया है, जिसमें वे कह रहे हैं कि हमारा बाहर निकलना मुश्किल कर दिया था, पति कहता है कि मेरी पत्नी को कोई हाथ ना लगाए। इस पर पत्नी कहता है कि आप अकेले क्यों, हम साथ थे जो भी किया हमने साथ में किया है।

    दरअसल, बुधवार की रात करीब दीपशिखा 5 माह का बकाया किराया मांगने किरायेदार अजय गुप्ता के फ्लैट में पहुंची। जहां किराया मांगने पर अजय गुप्ता और आकृति गुप्ता ने दीपशिखा पर हमला कर दिया। बीच-बचाव में दीपशिखा ने अजय गुप्ता के हाथ पर काट लिया। इसके विरोध में पति को छुड़ाने के लिए आकृति गुप्ता ने अपना दुपट्टा दीपशिखा के गले में डालकर खींच दिया। इसी बीच अजय गुप्ता ने रसोई में रखा प्रेशर कूकर का ढक्कन दीपशिखा के सिर में दे मारा। आरोपी ने जमीन पर गिरी दीपशिखा का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी दंपती ने शव को लाल रंग के सूटकेस में बंद कर अपने बैड में छिपा दिया।

    वहीं हाउसहेल्पर मीना ने कहा, “मैंने उनसे (दीपशिखा) कहा कि वह अकेले उनके घर न जाए। मैंने उससे कहा कि मैं उसके साथ आऊंगी लेकिन वह फिर भी अकेली गईं।” पुलिस के मुताबिक, दीपशिखा के सिर पर पहले प्रेशर कुकर से वार किया गया और फिर दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपासना पांडे ने कहा कि पुलिस को दीपशिखा के परिवार से शिकायत मिली है और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

  • Haryana News: ऑटो से हेरोइन की सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: ऑटो से हेरोइन की सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: पुलिस ने ऑटो से हेरोइन सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में जानकारी देते हुए सेक्टर-16 के पुलिस चौंकी के जांच अधिकारी चिरंजी लाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक बुद्दनपुर गांव में हेरोइन सप्लाई करने के लिए आ रहा है।

    इसके बाद सेक्टर-16 के चौंकी इंचार्ज सिंहराज और चिरंजी लाल ने सेक्टर-16 के गांव बुद्दनपुर लोहे वाले पुल के पास नाका लगाया। एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें से हेरोइन मिली।

    सेक्टर-16 चौंकी के इंचार्ज सिंहराज ने बताया कि जब उन्होंने युवक से गहनता से पूछताछ की। युवक ने बताया कि उसका नाम अनूप है। वह सेक्टर-17 की इंदिरा कॉलोनी में रहता है। हेरोइन सप्लाई करने के साथ-साथ वह खुद भी नशे का आदि है।

    अनूप ने बताया कि वो ऑटो चलाने का काम करता है। सेक्टर-16 चौंकी इंचार्ज ने बताया कि एनडीपी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज करके आरोपी को आज पंचकूला कोर्ट में पेश किया गया है। इसके बाद आरोपी को जहां से अंबाला की जेल में भेज दिया गया है।

    पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक नशा कहां से लेकर आता था और कहां-कहां पर इसकी सप्लाई करता था।

     

  • Saudi Arabia ने 56 हजार पाकिस्तानी भिखारियों को भगाया!

    Saudi Arabia ने 56 हजार पाकिस्तानी भिखारियों को भगाया!

    इंटरनेशनल डेस्क। पाकिस्तान चाहे अमेरिका और चीन का समर्थन होने की बात करता रहे, लेकिन हकीकत यह है कि वह आए दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेइज्जती का सामना कर रहा है। देश की खराब आर्थिक हालत के कारण बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे अमीर इस्लामिक देशों में जाकर भीख मांगते पाए जा रहे हैं। इन हरकतों से न सिर्फ पाकिस्तान की छवि खराब हो रही है, बल्कि वहां के आम नागरिकों, कामगारों और तीर्थयात्रियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

    सऊदी अरब ने 56 हजार पाकिस्तानी भिखारियों को किया निर्वासित
    हाल ही में सऊदी अरब ने भीख मांगने के आरोप में करीब 56,000 पाकिस्तानी नागरिकों को देश से बाहर निकाल दिया। सऊदी सरकार ने पहले भी पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि वह अपने नागरिकों पर लगाम लगाए, लेकिन हालात में कोई खास सुधार नहीं हुआ। सऊदी अरब और यूएई जैसे देशों का कहना है कि पाकिस्तानी नागरिक उमराह और टूरिस्ट वीजा का गलत इस्तेमाल कर वहां जाकर भीख मांगते हैं और कुछ मामलों में आपराधिक गतिविधियों में भी शामिल होते हैं।

    पाकिस्तान ने हजारों लोगों को नो-फ्लाई लिस्ट में डाला
    अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ने के बाद पाकिस्तान सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए हजारों नागरिकों को नो-फ्लाई लिस्ट (एग्जिट कंट्रोल लिस्ट – ECL) में डाल दिया है। इसका मतलब है कि ये लोग अब देश से बाहर यात्रा नहीं कर सकेंगे।

    पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) के अनुसार, वर्ष 2025 में अब तक 66,154 यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही उड़ान भरने से रोक दिया गया, ताकि संगठित भीख मांगने वाले गिरोहों और अवैध प्रवासियों को विदेश जाने से रोका जा सके।

    UAE ने पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा…
    पिछले महीने यूएई ने अधिकांश पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा जारी करना लगभग बंद कर दिया था। इसके पीछे वजह बताई गई कि बड़ी संख्या में पाकिस्तानी वहां जाकर भीख मांगने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाए गए हैं। इस फैसले का असर उन पाकिस्तानी नागरिकों पर भी पड़ा है जो ईमानदारी से काम, पढ़ाई या व्यापार के लिए यूएई जाना चाहते हैं।

    उमराह वीजा का हो रहा है गलत इस्तेमाल
    सऊदी अरब ने पहले ही पाकिस्तान को आगाह किया था कि वह उमराह वीजा के दुरुपयोग को रोके। कई गिरोह ऐसे हैं जो गरीब लोगों को उमराह के नाम पर सऊदी अरब और यूएई भेजते हैं और वहां उनसे भीख मंगवाते हैं।

    इन गतिविधियों की वजह से सऊदी सरकार ने चेतावनी दी थी कि अगर हालात नहीं सुधरे, तो इसका असर पाकिस्तानी हज और उमराह यात्रियों पर भी पड़ सकता है।

    FIA प्रमुख ने मानी पाकिस्तान की छवि खराब होने की बात
    FIA प्रमुख रिफ्फत मुख्तार ने मीडिया से बातचीत में स्वीकार किया कि अवैध प्रवासन और भीख मांगने वाले नेटवर्क ने पाकिस्तान की वैश्विक छवि को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी नागरिक सालों से तीर्थयात्रा और टूरिस्ट वीजा का गलत इस्तेमाल कर पश्चिम एशिया के देशों में सड़कों पर भीख मांगते देखे गए हैं, जिससे वहां की सरकारें सख्त हो गई हैं।

    विदेशों में पकड़े जाने वाले 90% भिखारी पाकिस्तानी
    यह समस्या सिर्फ सऊदी अरब तक सीमित नहीं है। यूएई, कुवैत, अजरबैजान और बहरीन जैसे कई देशों में भी पाकिस्तानी भिखारी पकड़े जा चुके हैं। 2024 में ओवरसीज पाकिस्तानियों के सचिव जीशान खानजादा ने स्वीकार किया था कि पश्चिम एशियाई देशों में हिरासत में लिए गए भिखारियों में से 90% पाकिस्तान से थे।