Blog

  • आज का राशिफल, 19 दिसंबर 2025

    आज का राशिफल, 19 दिसंबर 2025

    आज पौष कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शुक्रवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज पूरा दिन और रात पार करके कल सुबह 7 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 51 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्नान दान श्राद्ध की अमावस्या है। आज का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है। अमावस्या तिथि और नक्षत्र के संयोग के साथ आज का राशिफल जीवन के अलग अलग क्षेत्रों में होने वाले बदलावों की ओर संकेत कर रहा है।

    मेष राशि:मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। आज मनोरंजन में पैसे खर्च हो सकते हैं, इससे आपको आनंद की प्राप्ति होगी।

    वृष राशि:वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सामाजिक कार्यों में लगा रहेगा। सामाजिक सुधार के कारण आपके पड़ोसी आपकी तारीफ कर सकते हैं और साथ ही आपका पूरा साथ देंगे। घर में लक्ष्मी के रूप में नए मेहमान के आने की खुशी में घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

    मिथुन राशि:मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। धर्म के सिलसिले में किसी पंडाल में भी जा सकते हैं। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए आज का दिन रोमांचक रहने वाला है। व्यवसाय के सिलसिले में आज आपको अच्छे ऑफर आ सकते हैं।

    कर्क राशि:कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन होगा। पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा। आज आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज आप अपने बचपन के दोस्त के साथ किसी लंबे टूर पर जा सकते हो। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का प्रमोशन हो सकता है।

    सिंह राशि:सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आने का योग बन रहा है। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होने के चांस बन रहे हैं। आज परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।

    कन्या राशि:आज का दिन किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आपके सारे काम आसानी से हो जाएंगे। संगीत में रुझान वालों के लिए आज के दिन किसी बड़े शो में गाने का ऑफर आ सकता है। आज आप अपने स्कूल के दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं।

    तुला राशि:तुला राशि वालों के लिए आज का दिन लॉ के स्टूडेंट्स के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कॉलेज से मिले प्रोजेक्ट को आज सीनियर्स की मदद से पूरा करने से आपके अच्छे मार्क्स प्राप्त हो सकते हैं। आज पेरेंट्स को अपने बच्चों के खान पान पर ध्यान दें।

     

    वृश्चिक राशि:वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन लवमेट वालों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम में आ रही बाधाएं आज खत्म हो जाएंगी। विवाहित आज जीवनसाथी से ऐसा वादा न करें जो वे पूरा न कर सकें। इससे आप दोनों के रिश्ते में खटास आ सकती है।

    धनु राशि:धनु राशि वालों आज आपकी नए कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आप फिजूल के खर्च को कम करेंगे, तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठा करने में आसानी होगी। आज आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा।

    मकर राशि:मकर राशि वालों के लिए आज का दिन पूरा समय परिवार वालों के साथ बितेगा। परिवार वालों के साथ रात को बाहर डिनर पर भी जा सकते हैं। आज आपके मन में नए नए विचार आ सकते हैं, जिससे आपको आपके बिजनेस में काफी फायदा होने वाला है।

    कुम्भ राशि: कुम्भ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। अगर आप नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो आज खरीद सकते हैं। इससे आपको भविष्य में फायदा जरूर होगा। उसका अच्छा परिणाम आपको जरूर मिलेगा। आज स्टूडेंट के लिए दिन अच्छा है।

    मीन राशि:मीन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा बना रहेगा। आज किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप उपयोगी वस्तु आज गिफ्ट कर सकते हैं।

  • Haryana News: टायर फटने से अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त, देखें वीडियो

    Haryana News: टायर फटने से अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त, देखें वीडियो

    पंचकूला। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है, वैसे-वैसे सड़क दुर्घटनाओं के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। ठंड के मौसम में कोहरा, ठंडी सड़कें और तेज रफ्तार हादसों की बड़ी वजह बन रही हैं। वहीं,  इसी कड़ी में सेक्टर-5 के वेला विस्टा चौक पर एक तेज रफ्तार ऑडी कार हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि चलते समय अचानक कार का टायर फट गया, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया।

    कार की स्पीड काफी ज्यादा थी। टायर फटते ही गाड़ी सीधी सड़क से फिसलती हुई गोल चक्कर चौक के अंदर जा घुसी। हादसा इतना जोरदार था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    कार के हिस्से बिखरे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑडी कार के कई हिस्से अलग-अलग होकर सड़क पर बिखर गए। मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। कार सवार युवक सुरक्षित इस कार में दो युवक सवार थे। राहत की बात यह रही कि दोनों युवक इस हादसे में सुरक्षित बताए जा रहे हैं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस मौके पर पहुंची घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर-5 थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जांच जारी फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि टायर फटने की वजह क्या रही और क्या हादसे के पीछे तेज रफ्तार या किसी तकनीकी खराबी की भूमिका थी।
  • Punjab News: पहली बार इस चुनाव में किसी तरह की कोई हेराफेरी नहीं की गईः कैबिनेट मंत्री, देखें वीडियो

    Punjab News: पहली बार इस चुनाव में किसी तरह की कोई हेराफेरी नहीं की गईः कैबिनेट मंत्री, देखें वीडियो

    कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक ने जीतने वाले उम्मीदवारों को किया सम्मानित

    पठानकोट। जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में आम आदमी पार्टी की जीत को 2027 का सेमीफाइनल कहा जा रहा है। AAP नेताओं ने कहा कि राज्य में चुनाव प्रक्रिया बिना किसी भेदभाव के हुई है और लोगों ने AAP पार्टी को पूरा प्यार दिया है। वहीं, कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक ने भोआ विधानसभा क्षेत्र में अपने घर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। जहां जीतने वाले उम्मीदवारों को सम्मानित किया गया।

    इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनावों की तरह इन चुनावों में भी लोगों ने पूरा प्यार दिया है, जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भोआ विधानसभा क्षेत्र में आने वाली सभी पांच जिला परिषद सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। वे जीतकर आए हैं, उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि चुनावों में किसी तरह की कोई हेराफेरी नहीं की गई, न ही किसी की एप्लीकेशन रिजेक्ट की गई। इन चुनावों के ज़रिए पंजाब के लोगों ने यह साबित कर दिया है कि पंजाब के विकास की बात करने वाली पार्टी को ही सत्ता में बैठने का हक है।

  • Punjab News: गोलियां चलने के मामले में पार्टी वर्करों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: गोलियां चलने के मामले में पार्टी वर्करों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    लुधियाना। ब्लॉक समिति चुनाव में जीत का जश्न मना रहे आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के वर्करों में हिंसक झड़प हो गई। AAP के नेता व पार्टी वर्कर जीत का जुलूस निकाल रहे थे। इसी दौरान कांग्रेसी वर्कर भी वहां आ गए। जिसके बाद उनके बीच बहस हो गई। जिसके बाद उन्हों ने गोलियां चला दी। घटना को लेकर राजनीति माहौल गरमा गया। वहीं, आप नेता व पार्टी वर्करों मामले को लेकर धरना लगा दिया है। जिसके बाद धरना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम भी पहुंच गई। इस घटना से गुस्साए AAP के वर्करों ने लुधियाना-मलेरकोटला रोड पर मराडो पुलिस चौकी के पास जाम लगा दिया है। मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

    मामले संबंधी मीडिया को जानकारी देते हुए आप के सुमित सिंह खन्ना ने बताया कि AAP की जीत कांग्रेसियों को हजम नहीं हो रही है। जिसके बाद अरेआम गोलियां चला रहे हैं। इससे इनकी साफ मंशा जाहिर होती है कि ये गुंडा-गर्दी पर उतर आये हैं। पुलिस प्रशासन से यही मांग है कि इनको गिरफ्तार किया जाए और इनके उपर एफआईआर दर्ज किये जाएं। तभी सारे पार्टी वर्कर धरना से उठेंगे।

  • उप-मुख्यमंत्री की बैठक में कर्मचारियों को 31 मार्च तक 3% महंगाई भत्ता देने का फैसला

    उप-मुख्यमंत्री की बैठक में कर्मचारियों को 31 मार्च तक 3% महंगाई भत्ता देने का फैसला

    शिमला: उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज शिमला के पीटरहॉफ होटेल में एचआरटीसी के निदेशक मंडल की 162वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 31 मार्च, 2026 तक एचआरटीसी के कर्मचारियों के 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की बक़ाया राशि का भुगतान चार किश्तों में कर दिया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों के छह माह के लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने इस अवसर पर ‘हिम बस पोर्टल’ का शुभारंभ किया, जिसके माध्यम से लोग अब हिम कार्ड ऑनलाइन बनवा सकेंगे, जिन्हें डाक द्वारा उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।

    एचआरटीसी ने वेतन खातों के साथ क्रेडिट स्कोर की सुविधा के लिए एक्सिस बैंक, यूको बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। टिकट बुकिंग के लिए एक कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) भी स्थापित किया जाएगा। वर्तमान में राज्य में लगभग 6000 सीएससी कार्यरत हैं। इससे पूर्व मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश सिटी ट्रांसपोर्ट और बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण (एचपीएससीटीबीएसएमडीए) के निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) की 72वीं बैठक की अध्यक्षता की।

    इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री ने बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण के लिए विकसित ‘एसेट मैनेजमेंट एप्लिकेशन’ का शुभारंभ किया गया, जिससे बस अड्डों के संचालन, रख-रखाव और परिसंपत्तियों की निगरानी को और अधिक पारदर्शी तथा प्रभावी बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के बस अड्डों पर 410 दुकानें किराए पर आवंटित की गई हैं, जिससे हर माह 45 लाख रुपये की आय होती है।

    बैठक में ठियोग बाजार में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं पार्किंग कॉम्प्लेक्स, मंडी बस अड्डे में कार पार्किंग तथा मल्टीपरपज़ हॉल के निर्माण का फै़सला लिया गया। उप-मुख्यमंत्री ने थुनाग, दाड़लाघाट, हमीरपुर, बैजनाथ, भोरंज और फतेहपुर, के बस अड्डों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। उन्होंने बिलासपुर के मंडी-भराड़ी, जयसिंहपुर तथा चंबा के पुराने बस अड्डे में कार पार्किंग एवं कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, बद्दी में नए बस अड्डों की टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने तथा प्रस्तावित परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाने के निर्देश जारी किए।

    अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन आर.डी. नजीम, उपाध्यक्ष एचआरटीसी अजय वर्मा, प्रबंध निदेशक एचआरटीसी डॉ. निपुण जिंदल, निदेशक परिवहन नीरज कुमार, विशेष सचिव (वित्त) विजय वर्धन, विशेष सचिव पर्यटन विजय कुमार, विशेष सचिव (पीडब्ल्यूडी) हरबंस सिंह, निदेशक मंडल के सभी गैर सरकारी सदस्य तथा एचआरटीसी एवं बीएसएमडीए के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

  • Punjab News: मोटरसाइकिल मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

    Punjab News: मोटरसाइकिल मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

    होशियारपुर। जिले के टांडा उड़मुड़ ब्लॉक के अड्डा कलोयान गांव में एक मोटरसाइकिल मैकेनिक की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक मोटरसाइकिल मैकेनिक कंधाला शेख गांव का रहने वाला बलजीत सिंह है, जो टांडा होशियारपुर रोड पर कलोयान गांव में मोटरसाइकिल मैकेनिक का काम करता था। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

    मृतक की पहचान
    मृतक की पहचान बलजीत सिंह के रूप में हुई है। वह गांव कंपाला शेखा का निवासी था। बलजीत सिंह होशियारपुर रोड पर गांव कलाइयां में अपनी मोटरसाइकिल रिपेयर की दुकान चलाता था।

    हमलावरों ने ताबड़तोड चलाईं गोलियां जानकारी के अनुसार, घटना के समय बलजीत सिंह अपनी दुकान में मौजूद थे। तभी कुछ अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इससे बलजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

    सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम
    गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक बलजीत सिंह की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

    हमलावरों की तलाश जारी
    पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश जारी है।

       
  • 20 हजार करोड़ तक के पैकेज और आंगनवाड़ी कर्मचारियों के वेतन सुधार की मांग, AAP सांसद ने संसद में उठाया मुद्दा

    20 हजार करोड़ तक के पैकेज और आंगनवाड़ी कर्मचारियों के वेतन सुधार की मांग, AAP सांसद ने संसद में उठाया मुद्दा

    चंडीगढ़: संगरूर से आम आदमी पार्टी के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने संसद में सप्लीमेंट्री मांगों पर चर्चा के दौरान आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों के स्थायीकरण और उनके मानदेय वृद्धि की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि वर्करों को वर्तमान में केवल 4,500 रुपये और हेल्परों को 2,250 रुपये मिलते हैं, जो पर्याप्त नहीं हैं। मीत हेयर ने केंद्र सरकार से उनके वेतन को स्थायी और नियमित करने की अपील की।

    सांसद ने पंजाब में आई भीषण बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य को लगभग 20 हजार करोड़ रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ है और बुनियादी ढांचा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1,600 करोड़ रुपये के पैकेज के बावजूद अब तक कुछ भी जारी नहीं हुआ है और मांग की कि बाढ़ के वास्तविक नुकसान की भरपाई के लिए तत्काल 20 हजार करोड़ रुपये प्रदान किए जाएं। इसके अलावा, उन्होंने जनगणना न होने के कारण बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत नए राशन कार्ड तुरंत बनाने की भी आवश्यकता बताई।

    खेलों के अनुदानों में भेदभाव का मुद्दा उठाते हुए मीत हेयर ने कहा कि खेलो इंडिया ग्रांटों में पंजाब की अनदेखी की जा रही है, जबकि 2024 में गुजरात को करोड़ों रुपये दिए गए। उन्होंने उल्लेख किया कि पेरिस ओलंपिक 2024 में पंजाब के आठ खिलाड़ियों ने पदक जीते, जबकि गुजरात ने कोई पदक नहीं जीता। मीत हेयर ने खेलों में अनुदान राज्यों को उनके प्रदर्शन के आधार पर देने और 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए सप्लीमेंट्री ग्रांट की व्यवस्था करने की मांग भी की।

  • Punjab News: आप और कांग्रेस में गोलियां चलने की वीडियो आई सामने

    Punjab News: आप और कांग्रेस में गोलियां चलने की वीडियो आई सामने

    लुधियाना। जिले में ब्लॉक समिति चुनाव में जीत का जश्न मना रहे आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के वर्करों में हिंसक झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि AAP के नेता जीत का जुलूस निकाल रहे थे। इसी दौरान कांग्रेसी वर्कर भी वहां आ गए। जिसके बाद उनके बीच बहस हो गई। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि पार्टी वर्करों ने गोलियां दी। जिसकी वीडियो सामने आई है। जिसमें देखा जा रहा है कि कैसे ताबड़तोड़ फायरिंग की जा रही है। वहीं, ईंट-पत्थर भी एक दूसरे पर चलाते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद पार्टी वर्कर इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं।

    जीत का जश्न मनाते वक्त हुई झड़प
    मलेरकोटला रोड़ के पास वचित्र नगर में गोलियां चलने की घटना सामने आई। जहां दो गुटों में विवाद हो गया। इस घटना में विवाद इतना बढ़ गया कि इस घटना में गोलियां चलाई गई। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना में घायल आप पार्टी के कार्यकर्ता गुरमुख सिंह ने बताया कि वह अपने पार्टी के उम्मीदवार की जीत की खुशी में लोगों का आभार व्यक्त कर रहे थे। इस दौरान महिला पंच के घर के छिपे हुए 10 से 15 लोगों ने अचानक बाहर आकर उन पर गोलियां चला दी।

    वहीं घटना में घायल रविंदर सिंह ने बताया कि कल ब्लॉक समिति के चुनावों में उन्होंने जीत हासिल की थी। जिसके बाद वह लोगों का आभार व्यक्त करने के लिए पैदल रैली निकाल रहे थे। तभी कांग्रेस के पूर्व सरपंच जसबीर सिंह बेटे और पूजा नामक महिला के साथ आया और ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।

    पीड़ित के अनुसार घटना में वह, गुरमुख, मनी और एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। पीड़ित के अनुसार हमलावारों द्वारा 20 फायर किए गए। इस दौरान कुछ अन्य लोगों ने ईंटों से हमला कर दिया और धमकियां देने लगे। घटना की सूचना मराडो चौकी की पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    वहीं नरिंदर सिंह ने बताया कि आप पार्टी से उम्मीदवार सुखबीर सिंह खन्ना ने चुनाव में जीत हासिल की और वह स्वागत करने के लिए इलाके में पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेता जसबीर सिंह ने उन्हें रोककर स्वागत करने से रोकने लगे। लेकिन उन्होंने दरकिनार किया और लोगों का आभार व्यक्त करने आगे बढ़ने लगे। आरोप है कि इस दौरान पहले कांग्रेस नेता जसबीर सहित समर्थकों ने ईंटों से हमला किया और बाद में गोलियां चला दी। नरिंदर के अनुसार 20 से 25 गोलियां चलाई गई।

  • पंजाब में मुफ्त चिकित्सा सुविधा, Aam Aadmi Clinics से आम जनता को लाभ

    पंजाब में मुफ्त चिकित्सा सुविधा, Aam Aadmi Clinics से आम जनता को लाभ

    चंडीगढ़ : भगवंत मान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आम आदमी क्लीनिक पंजाब में आम जनता के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में एक नया अध्याय लिख रही है। बुजुर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिक अब मुफ्त परामर्श, दवाइयां और जरूरी जांच की सुविधा पा रहे हैं, जबकि पहले उन्हें निजी अस्पतालों में महंगा इलाज कराना पड़ता था। मुख्यमंत्री भगवंत मान और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह की दूरदर्शी सोच और अथक प्रयासों से राज्यभर में स्थापित ये क्लीनिक जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं और हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित कर रहे हैं।

    इन क्लीनिकों में सामान्य बीमारियों जैसे बुखार, सर्दी-जुकाम, डायबिटीज, उच्च रक्तचाप आदि का मुफ्त इलाज उपलब्ध है। प्रत्येक क्लीनिक में अनुभवी डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और आधुनिक चिकित्सा उपकरण हैं, साथ ही 100 से अधिक प्रकार की दवाइयां और आवश्यक जांच सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में प्रतिदिन हजारों मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जिससे बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे विशेष रूप से लाभान्वित हो रहे हैं। सरकार का लक्ष्य प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक क्लीनिक स्थापित करना है, ताकि सभी नागरिकों को अपने घर के नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं मिलें।

    आम आदमी क्लीनिक योजना जनता में व्यापक प्रशंसा पा रही है और सोशल मीडिया पर लोग अपनी संतुष्टि व्यक्त कर रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत बनाने और गंभीर बीमारियों की रोकथाम में कारगर मानते हैं। मान सरकार इस नेटवर्क को और विस्तृत करने की योजना बना रही है, ताकि राज्य के प्रत्येक नागरिक को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मिल सके। यह पहल पंजाब में जनोन्मुखी नीतियों और जनता के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक बन गई है।

  • गगरेट औद्योगिक क्षेत्र में स्मार्ट मैनुफैक्चरिंग और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर जागरूकता सत्र आयोजित

    गगरेट औद्योगिक क्षेत्र में स्मार्ट मैनुफैक्चरिंग और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर जागरूकता सत्र आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: गगरेट औद्योगिक क्षेत्र में आज (वीरवार) को मिनी कॉमन फैसिलिटी सेंटर में स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।  इस कार्यक्रम में एमएसएमई उद्यमी, उद्योग प्रतिनिधि एवं सरकारी संस्थाओं के अधिकारी शामिल हुए। यह कार्यक्रम सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और सरकार के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय औद्योगिक इकाइयों में इंडस्ट्री 4.0 तकनीकों को अपनाने को गति देना है।

    कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों की सशक्त भागीदारी रही। अम्ब इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गौतम तथा गगरेट इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष प्रमोद ने औद्योगिक प्रतिनिधित्व का नेतृत्व करते हुए डिजिटल तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर महासचिव सुरेश एवं कार्यकारी अधिकारी विपुलव राणा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाई। औद्योगिक क्षेत्र के आधुनिकीकरण की दिशा में रणनीतिक प्रयासों के लिए विपुलव राणा के योगदान की विशेष रूप से सराहना की गई।

    इंटरैक्टिव सत्रों के दौरान सीईएल के तकनीकी विशेषज्ञों ने बताया कि ऑटोमेशन, इंटरनेट ऑफ थिंग्स तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से उत्पादन में डाउनटाइम को कैसे कम किया जा सकता है और उत्पादकता को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाया जा सकता है। गगरेट स्थित मिनी सीएफसी को साझा अवसंरचना के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में प्रस्तुत किया गया, जिससे एमएसएमई इकाइयाँ बिना भारी प्रारंभिक निवेश के आधुनिक तकनीकों का परीक्षण और उपयोग कर सकें।

    प्रमोद ने स्थानीय उद्योगों से आह्वान किया कि वे वैश्विक प्रतिस्पर्धा में टिके रहने के लिए स्मार्ट तकनीकों को शीघ्र अपनाएं। वहीं, गौतम ने कहा कि स्मार्ट सेंसर और डेटा एनालिटिक्स अब कोई विलासिता नहीं, बल्कि अम्ब और गगरेट औद्योगिक क्षेत्रों के सतत विकास के लिए अनिवार्यता बन चुके हैं।

    कार्यक्रम में स्थानीय उद्यमियों की प्रतिक्रिया अत्यंत उत्साहजनक रही। अनेक उद्यमियों ने प्रीडिक्टिव मेंटेनेंस एवं पेपरलेस ऑपरेशंस को तुरंत लागू करने में रुचि दिखाई। इस अवसर पर कार्यकारी अधिकारी विपुलव राणा ने कहा कि उनका कार्यालय औद्योगिक इकाइयों के लिए इस डिजिटल बदलाव को सरल और सुचारू बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि प्रत्येक इकाई को स्मार्ट प्रोटोकॉल लागू करने में आवश्यक सहयोग मिल सके।

    कार्यक्रम के समापन पर सीईएल, जिला उद्योग केंद्र तथा औद्योगिक संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से नियमित पायलट प्रोजेक्ट्स एवं तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया। इस सामूहिक पहल से ऊना का औद्योगिक क्षेत्र हिमाचल प्रदेश में स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग का अग्रणी केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इंडस्ट्री 4.0 के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम कर रहा है।